Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएचयू यूजी 2025 (BHU UG 2025 in Hindi) - एडमिशन अंतिम तिथि(30 सितंबर)
    • लेख
    • बीएचयू यूजी 2025 (BHU UG 2025 in Hindi) - एडमिशन अंतिम तिथि(30 सितंबर)

    बीएचयू यूजी 2025 (BHU UG 2025 in Hindi) - एडमिशन अंतिम तिथि(30 सितंबर)

    #BHU UET
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 29 Sep 2025, 11:20 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीएचयू यूजी 2025 (BHU UG 2025 in Hindi) - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने 26 सितंबर को अधिसूचना जारी करते हुए यूजी एडमिशन के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। इससे पहले बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 2 एडमिशन के लिए सीट आवंटन लिस्ट 15 सितंबर को जारी कर फीस भुगतान की प्रक्रिया के लिए 17 सिंतबर 2025 तक चली। विश्वविद्यालय द्वारा 11 सितंबर को बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 1 आवंटन 2025 की घोषणा की गई थी। चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर थी। बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 2025 के लिए पंजीकरण 4 सितंबर से शुरू हुआ था और 7 सितंबर को बंद हो गया था। प्राधिकरण ने 23 अगस्त को बीएचयू यूजी चौथी कटऑफ 2025 (BHU UG fourth cutoff 2025 in hindi) जारी की थी। 18 अगस्त को बीएचयू यूजी तीसरी मेरिट सूची और 12 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जारी की गई थी। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर बीएचयू यूजी कटऑफ 2025 देख सकते हैं।
    बीएचयू यूजी कटऑफ 2025 डाउनलोड करें

    This Story also Contains

    1. बीएचयू यूजी 2025 (BHU UG 2025 in hindi) - अवलोकन
    2. बीएचयू यूजी महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बीएचयू यूजी पात्रता मानदंड 2025
    4. बीएचयू यूजी आवेदन पत्र 2025
    5. बीएचयू यूजी आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें?
    6. सीयूईटी आवेदन शुल्क - यूजी
    7. बीएचयू सिलेबस 2025
    8. बीएचयू परीक्षा पैटर्न 2025
    9. बीएचयू उत्तर कुंजी 2025
    10. बीएचयू रिजल्ट 2025
    11. बीएचयू मेरिट लिस्ट 2025 (BHU merit list 2025 in hindi)
    12. बीएचयू कट ऑफ 2025 (BHU cut off 2025 in hindi)
    13. बीएचयू यूजी एडमिशन काउंसलिंग 2025
    14. बीएचयू यूजी कोर्स 2025 (BHU UG courses 2025 in hindi)
    बीएचयू यूजी 2025 (BHU UG 2025 in Hindi) - एडमिशन अंतिम तिथि(30 सितंबर)
    बीएचयू यूईटी

    बीएचयू सीयूईटी स्पॉट राउंड 2 सूचना देखें -

    1758995999420

    बीएचयू ने 18 अगस्त को बीएचयू यूजी एडमिशन और रिपोर्टिंग के लिए संशोधित तिथियां जारी की थी। सभी आवंटित छात्र नीचे दी गई तालिका में बीएचयू यूजी प्रवेश तिथियां 2025 की जांच कर सकते हैं।

    बीएचयू सीयूईटी यूजी एडमिशन संशोधित शेड्यूल देखें -

    1755580660305बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा 18 अगस्त 2025 को बीएचयू सीयूईटी यूजी राउंड 3 आवंटन सूची जारी की। चयनित छात्र समर्थ डैशबोर्ड के माध्यम से बीएचयू यूजी एडमिशन के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगताान 21 अगस्त तक कर सकते थे।

    बीएचयू यूजी सेकेंड सीट आवंटन की घोषणा 12 अगस्त को शाम में की गई। बीएचयू यूजी कटऑफ के अनुसार, उम्मीदवारो को आवंटित संस्थानों में 14 अगस्त तक एडमिशन के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना था। बीएचयू एडमिशन फीस जमा करने के लिए उम्मीदवारों को एडमिशन पोर्टल डैशबोर्ड के माध्यम से एडमिशन लिंक पर जाकर फीस जमा करना होता है। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को फ्रीज या अपग्रेड करने का विकल्प चुनने की सुविधा दी जाती है। यदि कोई उम्मीदवार अपग्रेड विकल्प चुना जाता है, तो उम्मीदवार के शुल्क में अंतर हो सकता है। अपग्रेड न होने की स्थिति में, उम्मीदवार को अपनी वर्तमान सीट बरकरार रखनी होगी।

    बीएचयू यूजी एडमिशन के लिए पहली आवंटन सूची 8 अगस्त को जारी कर दी गई है। बीएचयू यूजी कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। आवंटित संस्थानों में एडमिशन के लिए चयनित उम्मीदवारों को 11 अगस्त तक एडमिशन फीस का भुगतान करना था। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को सीट फ्रीज या अपग्रेड करने का विकल्प चुनने की सुविधा दी गई थी।

    विश्वविद्यालय प्राधिकरण द्वारा 16 जुलाई को बीएचयू यूजी प्रवेश फॉर्म 2025 जारी किया गया था। बीएचयू यूजी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 2 अगस्त 2025 कर दी गई थी। बीएचयू यूजी आवेदन पत्र में सुधार/संपादन की सुविधा 4 से 5 अगस्त 2025 तक दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसइट के माध्यम से अपने बीएचयू यूजी आवेदन में 5 अगस्त तक वरीयता क्रम व अन्य कॉलम में सुधार कर सकते थे। बीपीए, बीएफए और खेल कोटा के लिए यूजी एडमिशन प्रदर्शन आधारित परीक्षा (performance based exam) के माध्यम से होगी। प्रदर्शन आधारित परीक्षा 13-16 अगस्त 2025 को हुई।

    उम्मीदवार पंजीकरण करते समय अपनी प्राथमिकताएं भर सकते हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को बीएचयू यूजी काउंसलिंग में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कई दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। बीएचयू काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी परीक्षा आवेदन आईडी और सीयूईटी रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होते हैं। बीएचयू की काउंसलिंग प्रक्रिया सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आयोजित की जाती है।
    बीएचयू यूजी एडमिशन 2025 लिंक पर जाएं

    बीएचयू यूजी में एडमिशन सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 13 मई से 3 जून तक सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा आयोजित की गई। सीयूईटी रिजल्ट 4 जुलाई को जारी हुआ। बीएचयू यूईटी 2025 के लिए सीट का आवंटन सीयूईटी 2025 की मेरिट रैंक और चुने गए कोर्स विकल्प और लोकेशन के आधार पर किया जाएगा। चूंकि बीएचयू यूईटी बंद कर दी गई है इसलिए अब एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी स्कोर 2025 के माध्यम से तैयार किया जाएगा। संदर्भ के लिए बीएचयू यूईटी कट ऑफ की मदद ली जा सकती है।

    विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बीएचयू यूजी 2025 काउंसलिंग पत्र डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बीएचयू यूजी काउंसलिंग, महत्वपूर्ण तिथियों, काउंसलिंग प्रक्रिया और बीएययू 2025 प्रवेश से संबंधित अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    बीएचयू यूजी 2025 (BHU UG 2025 in hindi) - अवलोकन

    यूनिवर्सिटी का नाम

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

    चर्चित नाम

    बीएचयू यूईटी (वर्तमान में बंद)

    कोर्स का स्तर

    अंडर ग्रेजुएट

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन (सीयूईटी 2025)

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    बीएचयू काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू

    16 जुलाई 2025

    पंजीकरण की अंतिम तिथि

    31 जुलाई 2025


    बीएचयू यूजी महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट्स

    तिथियां

    बीएचयू काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू

    16 जुलाई 2025

    पंजीकरण की अंतिम तिथि

    31 जुलाई 2025
    2 अगस्त 2025

    बीएचयू यूजी पंजीकरण सुधार विंडो

    4-5 अगस्त 2025

    वरीयता भरने की अंतिम तिथि

    5 अगस्त 2025

    बीएचयू राउंड 1 सीट आवंटन और मेरिट सूची (नियमित)

    8 अगस्त 2025

    बीएचयू यूजी एडमिशन काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट एलोकेशन का प्रकाशन

    11 अगस्त 2025

    12 अगस्त 2025

    बीएचयू यूजी एडमिशन काउंसलिंग राउंड 3 के लिए सीट एलोकेशन

    18 अगस्त 2025

    बीएचयू यूजी राउंड 4 कटऑफ
    22 अगस्त 2025
    बीएचयू यूजी एडमिशन रिपोर्टिंग कॉल लेटर

    26 अगस्त 2025

    बीएचयू यूजी एडमिशन रिपोर्टिंग

    28 अगस्त से 1 सितंबर 2025

    स्पॉट राउंड पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला जाएगा

    4 सितंबर 2025

    स्पॉट राउंड 1 (सीट आवंटन और शुल्क भुगतान)

    8 सितंबर 2025

    स्पॉट राउंड 2 (एलोकेशन शेड्यूल)

    11 सितंबर 2025

    राउंड 2 सीट आवंटन और फीस पेमेंट

    15 से 17 सितंबर 2025

    बीएचयू यूजी एडमिशन अंतिम तिथि

    30 सितंबर 2025

    बीएचयू यूजी एडमिन मॉप-अप राउंड 2 सीट आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    बीएचयू यूजी एडमिन मॉप-अप राउंड 2 फीस जमा

    सूचित किया जाएगा


    बीएचयू यूजी पात्रता मानदंड 2025

    बीएचयू यूजी 2025 पात्रता मानदंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है। बीएचयू यूईटी पात्रता मानदंड के अनुसार, स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं, यदि वे 40% कुल अंक सुरक्षित करते हैं। शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन करने वाले एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 34 वर्ष है। विकलांग / अल्पसंख्यकों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है। एकल विषय के साथ या शिक्षा के ओपन / डिस्टेंस मोड के माध्यम से अपनी डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार यूईटी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र नहीं हैं।

    बीएचयू यूजी 2025 पात्रता मानदंड (BHU UG 2025 Eligibility Criteria)

    कोर्स

    योग्यता

    बी ए (ऑनर्स) कला

    उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 + 2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

    बी ए (ऑनर्स) सामाजिक विज्ञान

    बीए (ऑनर्स) सामाजिक विज्ञान के लिए अनिवार्य है कि उम्मीदवारों ने कक्षा 10 + 2 पूरी की हो या न्यूनतम 50% अंकों के साथ कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    बी ए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र के लिए उम्मीदवार के पास एचएससी परीक्षाओं में एक विषय के रूप में गणित होना चाहिए

    बी ए (ऑनर्स) जीव विज्ञान

    उम्मीदवार को कक्षा 10 + 2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% के साथ उत्तीर्ण करनी चाहिए, जिसमें विषय भौतिकी, रसायन विज्ञान, और निम्न विषयों में से कोई एक हो: जीव विज्ञान, भूविज्ञान और भूगोल

    बी ए (ऑनर्स) गणित

    कक्षा 10 + 2 या इसके अनुरूप में, उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों, जिसमें भौतिकी, गणित और निम्नलिखित विषयों में से कोई एक विषय सम्मिलित हो : रसायन विज्ञान, सांख्यिकी, भूविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और भूगोल

    बी कॉम (ऑनर्स)/बी कॉम (ऑनर्स) वित्तीय बाजार प्रबंधन

    उम्मीदवारों को 10 + 2 में न्यूनतम एग्रीगेट के रूप में 50% अंको के साथ वाणिज्य / गणित / अर्थशास्त्र / अर्थशास्त्र / वित्तीय बाजार प्रबंधन / वित्त कंप्यूटर विज्ञान / व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में से कोई एक विषय के उत्तीर्ण होना चाहिए।

    बीएचयू यूजी आवेदन पत्र 2025

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी प्रवेश प्रक्रिया से गुजरना होगा। उम्मीदवार सीयूईटी परीक्षा के लिए 1 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बीएचयू यूईटी 2025 आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। उम्मीदवारों को कई कार्यक्रमों में आवेदन करने की अनुमति है, लेकिन प्रत्येक अतिरिक्त कार्यक्रम के लिए, उम्मीदवार को एक अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

    बीएचयू यूजी आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें?

    बीएचयू यूईटी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया। इस बार बीएचयू यूईटी आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा का संचालन एनटीए द्वारा किया जाएगा। आवेदन पत्र एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आवेदन के लिए वांछित जानकारी में काफी हद तक समानता होगी। इसलिए भावी उम्मीदवार संदर्भ के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद ले सकते हैं।

    चरण 1 - पंजीकरण – उम्मीदवार एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके आवेदन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

    चरण 2 - पहचान विवरण भरना - अगले चरण में, उम्मीदवारों को एक प्रमाणीकरण फॉर्म भरना होगा, जहां आधार से संबंधित विवरण दर्ज करना होगा। जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय से संबंधित उम्मीदवारों के मामले में, वे पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसी कोई अन्य पहचान दर्ज कर सकते हैं।

    चरण 3 - ऑनलाइन आवेदन पत्र में प्रवेश और पाठ्यक्रम का चयन - विकल्प दर्ज करने से पहले, उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए।

    चरण 4 - फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना - सभी अपलोड किए गए दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में ही होने चाहिए।

    चरण 5 - आवेदन शुल्क का भुगतान – उम्मीदवारों के पास आवेदन शुल्क का भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध है। ऑनलाइन मोड में क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 200 रुपये और एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

    सीयूईटी आवेदन शुल्क - यूजी

    विषय की संख्या

    भारत के परीक्षा केंद्र

    भारत के बाहर के परीक्षा केंद्र

    सामान्य

    ओबीसी - एनसीएल/ईडब्ल्यूएस

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/अन्य लिंग

    03 विषय तक

    ₹1000/-

    ₹900/-

    ₹800/-

    ₹4500/-

    प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए

    ₹400/- (प्रत्येक विषय)

    ₹375/- (प्रत्येक विषय)

    ₹350/- (प्रत्येक विषय)

    ₹1800/- (प्रत्येक विषय)


    बीएचयू यूजी 2025 या बनारस हिंदू विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश परीक्षा एनटीए द्वारा पेश किए गए यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित एक स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा है। बीएचयू आवेदन भरने की प्रक्रिया में पंजीकरण, वरीयता भरना और सीट आवंटन जैसे कदम शामिल हैं। उम्मीदवारों द्वारा वरीयताएँ भरने के बाद बीएचयू सीट आवंटन के पांच राउंड, स्पॉट राउंड और मोप-अप राउंड की घोषणा करेगा। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीए ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करेगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की मदद से बीकॉम ऑनर्स, बीपीए और बीएफए।

    Popular Online Arts And Crafts Courses and Certifications

    बीएचयू सिलेबस 2025

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सीयूईटी (CUET) के राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी 2025 विषय-वार पाठ्यक्रम (CUET 2025 subject-wise syllabus) निर्दिष्ट करती है। उम्मीदवार जो सीयूईटी (यूजी) बीएचयू यूईटी परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होना की इच्छा रखते हैं, उन्हें कक्षा 12 वीं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से तैयारी करनी चाहिए। बीएचयू सीयूईटी पाठ्यक्रम 2025 का उपयोग करते हुए, उम्मीदवार अपना अध्ययन कार्यक्रम तैयार कर सकते हैं और तैयारी की रणनीति तैयार कर सकते हैं। बीएचयू सीयूईटी 2025 पाठ्यक्रम के साथ-साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा की संरचना और प्रारूप को जानने के लिए परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझना चाहिए।

    Student Also Liked:

    Sricity International University B.Tech 2026

    Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience

    GITAM University Admissions 2026

    Application End Date: 24th Jul'26 | AICTE Approved | NAAC A++ | Category 1 University by MHRD | Highest CTC 1.4 Cr LPA from Amazon

    बीएचयू परीक्षा पैटर्न 2025

    प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति के अनुसार बीएचयू यूईटी 2025 प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा पैटर्न की जांच करनी चाहिए। बीएचयू यूईटी 2025 परीक्षा पैटर्न में प्रवेश परीक्षा से संबंधित विवरण जैसे परीक्षा का माध्यम, परीक्षा का मोड, भाषा, परीक्षा की अवधि और अंकन योजना और बहुत कुछ शामिल है। इस वर्ष सीयूईटी 2025 प्रवेश परीक्षा हाईब्रीड मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी प्रश्न पत्र में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    बीएचयू उत्तर कुंजी 2025

    एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में सीयूईटी 2025 उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। बीएचयू यूजी सीयूईटी उत्तर कुंजी में प्रवेश परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का उल्लेख है, जिसका उपयोग उम्मीदवार आधिकारिक संस्करण के साथ अपनी प्रतिक्रियाओं की तुलना करने के लिए कर सकते हैं। उत्तर में किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवार सीयूईटी बीएचयू अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। बीएचयू सीयूईटी की फाइनल उत्तर कुंजी परीक्षा अधिकारियों द्वारा ऐसी सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद जारी की जाती है।

    बीएचयू रिजल्ट 2025

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ऑनलाइन मोड में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए एनटीए बीएचयू सीयूईटी परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए बीएचयू सीयूईटी प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बीएचयू सीयूईटी परिणाम की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी बीएचयू परिणाम 2025 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

    बीएचयू मेरिट लिस्ट 2025 (BHU merit list 2025 in hindi)

    बीएचयू यूजी 2025 मेरिट सूची सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से जारी की जाएगी। जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर का उल्लेख होता है जिन्हें प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद योग्य माना जाता है। प्रवेश अधिकारी काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए उम्मीदवारों के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर पाठ्यक्रम-वार मेरिट सूची तैयार करेंगे। बीएचयू मेरिट सूची जारी होने के साथ, उम्मीदवार कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, विज्ञान संस्थान, वाणिज्य संकाय आदि सहित विभिन्न संकायों और संस्थानों में एक सीट सुरक्षित करने में सक्षम होंगे।

    बीएचयू कट ऑफ 2025 (BHU cut off 2025 in hindi)

    बीएचयू यूईटी 2025 कट ऑफ न्यूनतम योग्यता अंक है जो उम्मीदवारों को परीक्षा को पास करने के लिए प्राप्त करना होता है। कार्यक्रमों के आधार पर बीएचयू यूईटी कटऑफ 2025 भिन्न हो सकती है। बीएचयू यूईटी 2025 कटऑफ काउंसलिंग अनुसूची के साथ जारी की जाती है, इस तिथि के अनुसार उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। बीएचयू यूईटी की आवश्यकताओं पर खरे नहीं उतरने वाले किसी भी उम्मीदवार को काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं माना जाता। बीएचयू कट ऑफ 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    बीएचयू यूईटी बीए कट ऑफ (BHU UET B.A. Cutoff)

    बीएचयू बीए कट ऑफ - गत वर्ष (BHU BA Cut Off - Previous Year)

    स्ट्रीमसामान्यओबीसीएससीएसटी

    पीसी

    ओएच*

    पीसी
    एचआई^
    पीसी

    वीआई#

    बीए (एच) आर्ट्स1568965

    623

    29671255121
    बीए (एच) सामाजिक विज्ञान

    1629

    1323499290241242244

    बीएससी जीव विज्ञान समूह

    1149797321196211113129
    बीए (एच) गणित समूह1319707481273156182174
    बीकॉम (एच)/ बीकॉम (एच) वित्त और बाजार प्रबंधन123172336723312392115
    Top Universities accepting applications
    Check out the top universities accepting applications
    Check Now

    बीएचयू यूईटी बीकॉम कटऑफ (BHU UET B.Com Cutoff)

    बीएचयू बीकॉम ऑनर्स कटऑफ (BHU BCom Hons. Cut Off) - पिछले वर्ष

    स्ट्रीमसामान्यओबीसी

    एससी

    एसटीपीसी
    ओएच*
    पीसी
    एचआई^
    पीसी

    वीआई#

    बीए (एच) आर्ट्स156896562329671255121

    बीए (एच) सामाजिक विज्ञान

    16291323499290241242244

    बीएससी जीव विज्ञान समूह

    1149797321196211113129
    बीएससी (एच) गणित समूह1319707481273156182174
    बीकॉम (एच)/ बीकॉम (एच) वित्त और बाजार प्रबंधन123172336723312392115
    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    Victoria University, Delhi NCR

    Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus

    बीएचयू यूईटी बीएससी कट ऑफ (BHU UET B.Sc. Cutoff)

    बीएचयू बीएससी कट ऑफ (BHU BSc Cut Off) - पिछले वर्ष

    स्ट्रीमसामान्यओबीसीएससीएसटीपीसी
    ओएच*

    पीसी

    एचआई^

    पीसी

    वीआई#

    बीए (एच) आर्ट्स

    1568

    965

    623

    296

    71

    255

    121

    बीए (एच) सामाजिक विज्ञान

    1629

    1323

    499

    290

    241

    242

    244

    बीएससी जीव विज्ञान समूह

    1149

    797

    321

    196

    211

    113

    129

    बीएससी (एच) गणित समूह

    1319

    707

    481

    273

    156

    182

    174

    बीकॉम (एच)/ बीकॉम (एच) वित्त और बाजार प्रबंधन

    1231

    723

    367

    233

    123

    92

    115

    बीएचयू यूजी एडमिशन काउंसलिंग 2025

    यूजी पाठ्यक्रमों के लिए बीएचयू की काउंसलिंग सीयूईटी प्रवेश परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद शुरू की जाती है। बीएचयू विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कट ऑफ सूची के साथ पूर्ण बीएचयू काउंसलिंग कार्यक्रम 2025 की घोषणा कर दी गई है। एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया 8 से 25 अगस्त तक विभिन्न राउंड में आयोजित होगी। इसके बाद बची सीटों के लिए स्पॉट राउंड का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बीएचयू यूजी 2025 काउंसलिंग पत्र डाउनलोड करना होगा। सीटों का आवंटन उम्मीदवार के सामान्यीकृत अंकों और दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। बीएचयू यूजी काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं -
    • ऑनलाइन विकल्प प्रविष्टि: इस चरण में, उम्मीदवार को उन पाठ्यक्रमों की एंट्री करनी होती है, जिनमें वह प्रवेश लेना चाहता है, सीट का प्रकार और स्थान प्राथमिकता के क्रम में। विकल्प प्रविष्टि केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए खुली होगी जिन्हें काउंसलिंग कॉल लेटर जारी किए गए हैं।
    • काउंसलिंग स्थल पर रिपोर्टिंग: निर्धारित दिन पर, उम्मीदवार को काउंसलिंग स्थल पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन पोस्ट से गुजरना होगा जिसमें अनंतिम एडमिशन दिया जाएगा। प्रवेशित उम्मीदवारों को उसके बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
    • प्रवेश शुल्क के भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत करना: अंत में उम्मीदवार को फिर से परामर्श स्थल पर जाना होगा और शुल्क भुगतान रसीद जमा करनी होगी।

    बीएचयू यूईटी काउंसलिंग 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • हाई स्कूल / समकक्ष और इंटरमीडिएट (+2) / समकक्ष की मार्क शीट

    • स्थानांतरण प्रमाण पत्र

    • बीएचयू के अलावा किसी अन्य विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होने पर माइग्रेशन सर्टिफिकेट (प्रवेश के 90 दिनों के बाद जमा करने की अनुमति नहीं दी जायेगी)

    • हाई स्कूल सर्टिफिकेट / समकक्ष प्रमाण पत्र

    • इंटरमीडिएट (+2) प्रमाणपत्र / समकक्ष प्रमाण पत्र

    • योग्यता परीक्षा की मार्क शीट

    • परीक्षा नियंत्रक, बीएचयू के कार्यालय से जारी यूईटी प्रवेश पत्र

    • स्पोर्ट्स सीट ’के लिए दावे के समर्थन में प्रमाण पत्र

    • केंद्रीय रजिस्ट्री द्वारा जारी किए गए निर्धारित प्रारूप में बीएचयू के एक स्थायी सेवा कर्मचारी / सेवानिवृत्त / बेरोजगार / मृत कर्मचारी के बेटे / बेटी होने का प्रमाण पत्र

    • एससी / एसटी / ओबीसी प्रमाण पत्र जिसके आधार पर आरक्षित कोटा सीट का दावा किया जाता है

    बीएचयू यूजी कोर्स 2025 (BHU UG courses 2025 in hindi)

    प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आवेदक विश्वविद्यालय द्वारा बीएचयू यूईटी 2025 कोर्स की सूची की जांच कर सकते हैं। विश्वविद्यालय बीए ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीएफए, बीपीए और बीपीएड जैसे कार्यक्रम कराता है।

    बीएचयू यूईटी 2025 कोर्स

    कोर्स

    अवधि

    सीट

    कला संकाय

    बी ए (ऑनर्स) कला

    3 वर्ष

    बीएचयू कैंपस (पुरुष एवं महिला): 765

    महिला महाविद्यालय (महिला): 286

    AMPGC (महिला): 383

    VKM (महिला): 286

    VCW (महिला): 412

    DAVPGC (पुरुष एवं महिला): 309

    B.P.Ed. बी पी ई डी (शारीरिक शिक्षा में स्नातक)

    2 वर्ष

    शारीरिक शिक्षा विभाग (पुरुष एवं महिला): 62

    सामाजिक विज्ञान संकाय

    बी ए (ऑनर्स) सामाजिक विज्ञान

    3 वर्ष

    बीएचयू कैंपस (पुरुष एवं महिला): 573

    महिला महाविद्यालय (महिला): 193

    AMPGC (महिला): 383

    VKM (महिला): 249

    VCW (महिला): 210

    DAVPGC (पुरुष एवं महिला): 326

    वाणिज्य संकाय

    बी कॉम (ऑनर्स)

    3 वर्ष

    बीएचयू कैंपस (पुरुष एवं महिला): 286

    VCW (महिला): 96

    DAVPGC (पुरुष एवं महिला): 227

    AMPGC (महिला): 96

    RGSC, बारकच्छा (पेड सीट श्रेणी): 114

    बी कॉम (ऑनर्स) वित्तीय बाजार प्रबंधन

    3 वर्ष

    मेन कैंपस /RGSC, मिर्ज़ापुर (पुरुष एवं महिला): न्यूनतम – 31

    अधिकतम – 62

    विज्ञान संस्थान

    बी एससी (ऑनर्स) गणित

    3 वर्ष

    विज्ञान संकाय (पुरुष एवं महिला): 573

    महिला महाविद्यालय (महिला): 96

    बी एससी (ऑनर्स) जीव विज्ञान

    3 वर्ष

    विज्ञान संकाय (पुरुष एवं महिला): 383

    महिला महाविद्यालय (महिला): 193

    संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय

    शास्त्री (ऑनर्स)

    3 वर्ष

    बीएचयू मेन कैंपस (पुरुष एवं महिला): 375

    कृषि विज्ञान संस्थान

    बी एससी (ऑनर्स) कृषि

    4 वर्ष

    मेन कैंपस (पुरुष एवं महिला): 154

    बी एससी (ऑनर्स) कृषि -RGSC

    4 वर्ष

    RGSC, मिर्ज़ापुर (पुरुष एवं महिला): न्यूनतम 31, अधिकतम 50

    पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान संकाय

    पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक

    5.5 साल जिसमें एक साल की इंटर्नशिप शामिल है

    RGSC, मिर्ज़ापुर (पुरुष एवं महिला): 60

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीएचयू 2025 की कट ऑफ कब जारी होगी?
    A:

    बीएचयू 2025 कट ऑफ लिस्ट 8 अगस्त 2025 को जारी कर दी गई है जिसका लिंक इस लेख में मौजूद है।

    Q: बीएचयू यूईटी 2025 कब आयोजित किया जाएगा?
    A:

    बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2025 शैक्षणिक सत्र से आयोजित नहीं की जा रही है और प्रवेश सीयूईटी यूजी स्कोर के माध्यम से दिया जाने लगा है।

    Q: मैं बीएचयू सीयूईटी आवेदन पत्र कहां भर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार बीएचयू प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट - bhuonline.in पर बीएचयू के यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बीएचयू सीयूईटी आवेदन पत्र 2025 भर और जमा कर सकते हैं।

    Q: मैं बीएचयू यूजी 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे कर सकता हूं?
    A:

    बीएचयू यूजी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

    Q: मुझे बीएचयू काउंसलिंग लेटर क्यों डाउनलोड करना चाहिए?
    A:

    अनंतिम प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को बीएचयू 2025 काउंसलिंग लेटर डाउनलोड करना होगा।

    Q: बीएचयू यूजी 2025 कट ऑफ निर्धारित करने वाले कारक क्या हैं?
    A:

    बीएचयू यूईटी कट-ऑफ निर्धारित करने वाले कारक परीक्षा का कठिनाई स्तर, पिछले वर्ष कट ऑफ रुझान, सीटों की संख्या और आवेदकों की संख्या हैं।

    Q: बीएचयू यूजी परिणाम में किन विवरणों का उल्लेख किया गया है?
    A:

    बीएचयू के परिणाम में परीक्षा रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, परीक्षा की तारीख, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और उम्मीदवार के सामान्यीकृत अंक जैसे विवरण का उल्लेख है।

    Q: बीएचयू यूजी कट ऑफ क्या है?
    A:

    बीएचयू कटऑफ वो न्यूनतम अंक है जो उम्मीदवारों को बीएचयू के यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए प्राप्त करना होता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BHU UET

    On Question asked by student community

    Have a question related to BHU UET ?

    The syllabus for the B.Sc. program entrance exam at BHU (Banaras Hindu University) likely focuses on the core concepts from Physics, Chemistry, and Mathematics covered in your 12th standard (Class XII) exams.

    Physics:

    • Mechanics (Laws of Motion, Work, Power, Energy, Momentum, Rotational Motion, Gravitation)
    • Waves and Oscillations
    • Heat and Thermodynamics

    Hello!

    Hope you are doing well.

    National Testing Agency (NTA) will conduct Common University Entrance Test (CUET (UG)) for admission to the undergraduate courses in 44 Central Universities and 46 other universities for the academic year 2022-23. This is in accordance with the UGC Public Notice dated March 21, 2022.

    Hi aspirant...!

    Hope you're doing great...!

    So, with regard of you're query.  You cannot study computer science for a BSc after completing your 12th grade in the Arts stream. A three-year UG degree called the BSc in computer science is designed to produce professionals who can work with technology and

    Hello Aspirant.

    The syllabus prescribed by Banaras Hindu University for BA LLB 2022 entrance exam is as follows -:

    1) Common Legal Awareness

    2) Aptitude and Mental Ability

    3) General Awareness and Current Affairs

    4) Language Comprehension - English, and Hindi


    For a detailed, subject-wise syllabus of the BHU BA

    hello aspirant...

    hope you are doing good.

    your question is whether language section is compulsory in entrance exam but you did not mention any specific entrance exam. but looking at your student profile... you are a science aspirant... so the main exam for science is considered to be the NEET.