School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 (BHU PG Application Form 2025) - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने बीएचयू पीजी 2025 आवेदन सुधार विंडो 16 जून से ओपन कर दी है। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए बीएचयू पीजी 2025 आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट bhucuetpg.samarth.edu.in के माध्यम से 18 जून तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने बीएचयू पीजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि विस्तारित कर 15 जून 2025 तक कर दी थी। पहले, बीएचयू पीजी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2025 थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने 23 मई को बीएचयू पीजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया था।
बीएचयू पीजी 2025 आवेदन लिंक पर जाएं
This Story also Contains
बीएचयू द्वारा आवेदन सुधार के लिए जारी सूचना देखें -

बीएचयू पीजी में एडमिशन सीयूईटी पीजी परीक्षा (CUET PG exam in hindi) के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अपने पीजी प्रोग्राम के कई पाठ्यक्रमों जैसे एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएफए में प्रवेश के लिए बीएचयू पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब बीएचयू पीजी 2025 में प्रवेश सीयुईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिए जाते है।
छात्रों को बीएचयू पीजी 2025 आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट bhucuetpg.samarth.edu.in पर जाकर भरने थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी बीएचयू पीजी आवेदन 2025 भर सकते है। बीएचयू पीजी 2025 आवेदन सुधार की तिथि 16-18 जून 2025 है।
इस लेख में बीएचयू पीजी 2025 आवेदन प्रक्रिया में शामिल सभी महत्वपूर्ण चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। बीएचयू पीजी 2025 आवेदन पत्र (BHU PG Application Form) के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
बीएचयू स्नातकोत्तर प्रवेश प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले बीएचयू एप्लीकेशन डेट 2025 (BHU PET Application Date 2025 in hindi) की सभी महत्वपूर्ण तारीखों से अच्छी तरह परिचित हो जाना चाहिए। उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका की मदद से अहम तारीखों को याद रखना चाहिए ताकि वे समय पर BHU PG 2025 आवेदन कर सकें वह भी बिना देरी और परेशानी के।
बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 - महत्वपूर्ण तारीखें
ईवेंट | डेट |
बीएचयू पीजी 2025 आवेदन पत्र जारी | 23 मई, 2025 |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख |
|
| फीस जमा करने की अंतिम तारीख |
|
| एप्लीकेशन करेक्शन | 16-18 जून 2025 |
| बीएचयू पीजी जीडी/पीआई/प्रैक्टिकल टेस्ट/फिटनेस टेस्ट | 30 जून से 6 जुलाई 2025 |
बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड एडमिशन | सूचित किया जाएगा |
अपना बीएचयू पीजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सिलसिलेवार सुझावों का अनुसरण करना चाहिए। बीएचयू पीजी 2025 आवेदन भरने के दौरान उम्मीदवार अपना समय लें और जल्दबाजी के चक्कर में न पड़ें क्योंकि किसी भी गलत जानकारी या विसंगति के कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। तारांकित सभी फील्ड में जानकारी देना अनिवार्य होता है इसलिए उनको खाली नहीं छोड़ा जाना चाहिए। यहाँ पर पिछले वर्ष तक BHU PG एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।
बीएचयू पीजी 2025 आवेदन पत्र भरने से पूर्व तैयार रखे जाने वाले दस्तावेज
अपना बीएचयू आवेदन फॉर्म 2025 भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए ताकि कोई अनावश्यक व्यवधान न आए:
सक्रिय ईमेल पता
मोबाइल फोन नंबर
जन्म तिथि प्रमाण
10वीं कक्षा की मार्कशीट
12वीं कक्षा की मार्कशीट
पासपोर्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
नेटबैंकिंग जानकारी या क्रेडिट/डेबिट कार्ड
बीएचयू पीजी आवेदन फॉर्म को भरने का सिलसिलेवार तरीका आगे बताया गया है:
बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के चरण
पंजीकरण:
आधिकारिक bhu.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद "New Registration" टैब पर क्लिक करें और फिर निर्देश पढ़ने के बाद आगे बढ़ें और "Proceed" पर क्लिक करें।
वांछित विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता, मोबाइल फोन नंबर आदि की जानकारी भरें। आवश्यक विवरण टाइप करने के बाद अपना पासवर्ड चुने और साथ ही सिक्युरिटी प्रश्न और उत्तर भी चुनें।
BHU PG Application Form 2025 के लिए अपने खाते की पुष्टि करें और उसको सक्रिय करें:
एक ईमेल आपके पंजीकृत ईमेल पते पर और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा।
ईमेल में लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने की पुष्टि करें।
यदि आपको यह नहीं मिल रहा है, तो अपने जंक या स्पैम फ़ोल्डर में देखें।
B.Tech Admissions Open 2026 | #2nd in India by The World University Rankings for Innovation | 200+ Collaborations | 700+ Industry Recruiters
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
बीएचयू पीजी 2025 के लिए पाठ्यक्रम का चयन
ड्रॉप-डाउन मेनू से कोर्स का टाइप प्रकार और नाम चुनें।
आगे बढ़ने से पहले चेकबॉक्स पर टिक करके पाठ्यक्रम के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि करने के लिए कुछ समय ले लें।
अगला "Add Course" बटन पर क्लिक करें।
बीएचयू पीजी 2025 आवेदन विवरण भरें
कोर्स जोड़ लेने के बाद पैनल के बाईं ओर एप्लिकेशन विवरण भरने के लिए आगे बढ़ें।
पैनल के दाहिने भाग में दिखाया जाएगा कि आवेदन के कौन से सेक्शन पूरे हैं और कौन से अधूरे।
अनिवार्य फ़ील्ड भरने के लिए बाईं ओर प्रत्येक टैब पर क्लिक करें।
उनमें से कुछ स्वतः भरे हो सकते हैं।
आपको जिन विवरणों को भरना होगा, वे निम्नलिखित हैं:
अभिभावक का नाम
पिता/माता का मोबाइल नंबर
श्रेणी
क्या आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण का दावा करते हैं? (Y/N)
क्या आप शारीरिक रूप से अक्षम हैं? विकल्प में से चुनें
धर्म
ब्लड ग्रुप
कर्मचारी की संतान
खेल कोटे के लिए दावा करना है (Y/N)
स्थायी पता और पत्राचार का पता
पता
जिला
राज्य
पिन
एसटीडी कोड वाला फोन नंबर
मोबाइल नंबर
फैक्स
यदि आपका पत्राचार पता स्थायी पते के समान है, तो बॉक्स पर टिक करें।
आपके घर से यूनिवर्सिटी की दूरी
ड्रॉप-डाउन मेनू से बीएचयू से अपने निवास की दूरी का चयन करें
परिवार की वार्षिक आय
विवरण भरने के बाद Save and Continue बटन पर क्लिक करें
बीएचयू पीजी आवेदन पत्र 2025 के लिए दस्तावेज कैसे अपलोड करें
अपनी हालिया तस्वीर के स्कैन किए गए चित्र के साथ-साथ अपने हस्ताक्षर भी अपलोड करें। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखें।
बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 - दस्तावेज अपलोड से जुड़े निर्देश
पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ |
| आकार - 10 Kb से 200 Kb फॉर्मेट - JPG |
सिग्नेचर का फोटोग्राफ |
| 4 kb से 30 kb फॉर्मेट - JPG |
बीएचयू पीजी आवेदन पत्र 2025 अंतिम बार पूर्वावलोकन करें:
आवेदन फॉर्म के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अंत में एक बार देखें और हो गई किसी भी गलती को ठीक करें।
अब “Confirm and Submit” बटन क्लिक करें।
बीएचयू पीजी आवेदन शुल्क भुगतान 2025
My Applications डैशबोर्ड पर Make Payments आइकन पर क्लिक करें।
अब उस एप्लिकेशन का चयन करें जिनके लिए आप प्रवेश परीक्षा शुल्क का भुगतान करना चाहते हैं और सही कॉलम में चेकबॉक्स पर टिक करें।
Select to Pay टैब पर जाएं
बीएचयू पीजी आवेदन शुल्क भुगतान मोड 2025
उम्मीदवारों के पास विभिन्न तरीकों से भुगतान करने का विकल्प होता है:
क्रेडिट कार्ड
डेबिट कार्ड
प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे
बीएचयू पीजी 2025 आवेदन शुल्क
बीएचयू पीजी आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क | अतिरिक्त विषय शुल्क |
सामान्य | 500 रुपये | 200 रुपये |
एससी और एसटी | 250 रुपये | 100 रुपये |
सुनिश्चित करें कि आपका बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 सफलतापूर्वक सबमिट किया गया है:
पुष्टि के लिए डैशबोर्ड के My Applications अनुभाग पर जाएं।
यदि एप्लीकेशन स्थिति पेड दिखाए तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है।
ऐसे में आपको उसकी पुष्टि के लिए एक ईमेल भी मिल गया होना चाहिए।
भविष्य के संदर्भ के लिए पावती रसीद का एक प्रिंटआउट लें।
इससे पहले कि उम्मीदवार अपने BHU PG 2025 आवेदन पत्र को भरने के लिए बैठ जाएं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2025 पूरा करते हों। क्योंकि यदि वे ऐसा नहीं करते होंगे तो आवेदन के साथ बढ़ने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनकी उम्मीदवारी पर अधिकारियों द्वारा गौर नहीं किया जाएगा। नीचे हम विभिन्न कोर्सों के लिए बीएचयू पीजी 2025 पात्रता मानदंडों के बारे में बता रहे हैं जिसमें उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पाठ्यक्रम के अनुसार खरा उतरना चाहिए ताकि उसमें प्रवेश के लिए विचार किया जा सके।
बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2025 (BHU PG Eligibility Criteria 2025) – इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.A/B.Sc./B.A(hons.)/B.Sc.(hons.) डिग्री हो। उन्हें अंतिम मार्कशीट में जिन विषयों के अंक जोड़े जाते हैं उन विषयों में कम से कम कुल 50% अंक होना चाहिए।
जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका उन्हें स्नातक स्तर अध्ययन किया होना चाहिए।
बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2025 - वाणिज्य संकाय
कम से कम 50% कुल अंको के साथ आवेदक के बीकॉम (ऑ.)/बीकॉम(ऑनर्स) फाइनैंशियल मार्केट्स ऐंड मैनेजमेंट (10 + 2 + 3 पैटर्न) हो। केवल उन्हीं विषयों को शामिल किया जाए जिनके अंक मार्कशीट के अंतिम स्कोर में जुड़ते हैं।
स्नातक स्तर पर उम्मीदवार द्वारा आवेदन किए गए विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
उम्मीदवारों ने 10+2+3 पैटर्न में B.Sc./B.Sc (hons.) किया होगा और 50% न्यूनतम एग्रीगेट हासिल किया हो। कुल अंकों में केवल उन्हीं विषयों के अंक शामिल होने चाहिए, जो अंतिम मार्कशीट में जोड़े जाते हैं।
स्नातक स्तर पर उम्मीदवार द्वारा आवेदित विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
स्नातक स्तर पर मनोविज्ञान के बिना विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले उम्मीदवार एमएससी मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए योग्य हैं।
जूलॉजी और बॉटनी के लिए उम्मीदवारों को स्नातक स्तर पर रसायन विज्ञान का भी अध्ययन किया होना चाहिए।
एमएससी भूविज्ञान में प्रवेश के लिए उम्मीदवार ने भूविज्ञान का अध्ययन ऑनर्स विषय के रूप में किया हो या स्नातक के तीनों वर्षों में एक विषय के रूप में इसकी पढ़ाई की हो।
संबंधित लिंक-
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना बीएचयू पीजी 2025 आवेदन भर सकते हैं।
नहीं, बीएचयू पीजी 2025 आवेदन पत्र (BHU PG Application Form) केवल ऑनलाइन मोड में भरा जा सकता है।
नहीं, अभ्यर्थी एकल बीएचयू पीजी आवेदन पत्र 2025 में एक से अधिक पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं।
बीएचयू पीजी आवेदन फॉर्म 2025 की स्थिति जांचने के बारे में अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना प्रदान की जाएगी।
बीएचयू आवेदन फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा वरीयता, पत्राचार का पता, आवेदक का विवरण और माता-पिता के विवरण आदि की आवश्यकता होती है।
आपको स्कैन किए हुए पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा।
हाल में खींची पासपोर्ट आकार की तस्वीर (या तो रंगीन या काले एवं सफेद पृष्ठभूमि के साथ) जिसमें कानों के साथ-साथ 80% चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए। यह JPG प्रारूप में और 10 kb से 200 kb के बीच होना चाहिए। हस्ताक्षर सुपाठ्य और 4 kb से 30 kb के बीच होने चाहिए।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
B.Tech Admissions Open 2026 | #2nd in India by The World University Rankings for Innovation | 200+ Collaborations | 700+ Industry Recruiters
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research