Chanakya University B.A Admissions 2026
Scholarships available | Collaboration with Samkalp IAS, Delhi
बीएचयू पीजी 2026 (CUET BHU PG 2026): बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने पीएचयू पीजी 2026 के मॉप-अप राउंड के लिए कॉलेज 10 अगस्त को BHU PG मेरिट लिस्ट 2026 जारी करेंगे। BHU PG मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट लिस्ट 12 अगस्त को जारी की जाएगी। BHU PG मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट 2026 के लिए पेमेंट की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। मॉप-अप राउंड के लिए खाली सीटों की सूची 4 अगस्त 2026 को जारी की थी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर BHU PG सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट 21 जुलाई को और 18 जुलाई को बीएचयू पीजी 2026 स्पॉट राउंड 1 का अलॉटमेंट जारी की गई थी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बीएचयू पीजी सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएचयू पीजी राउंड 1 सीट एलोकेशन लिस्ट देखें
This Story also Contains
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) द्वारा पीजी एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 14 जुलाई थी। प्राधिकरण द्वारा 10 जुलाई 226 से बीएचयू पीजी एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड एप्लीकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे BHU PG एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 चेक कर लें। बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 300 रुपये और SC/ST/OBC कैटेगरी के लिए 150 रुपये तय की गई। स्टूडेंट्स बीएचयू पीजी एप्लीकेशन लिंक 2026 (BHU PG application link 2026) ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा इस पेज पर भी देख सकते थे।
बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड एडमिशन लिंक पर जाएं
बीएचयू पीजी एडमिशन के लिए प्राधिकरण द्वारा 12-17 जून एडमिशन राउंड 1 की प्रक्रिया चली थी। राउंड 2 की प्रक्रिया 20-22 जून, राउंड 3 प्रक्रिया 25 से 27 जून और राउंड 4 एडमिशन प्रक्रिया 2 से 4 जुलाई 2026 तक चली थी। बीएचयू पीजी एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट bhucuetpg.samarth.edu.in है।
बीएचयू पीजी एडमिशन सीयूईटी पीजी एग्जाम में मिले स्कोर के आधार पर होता है। कैंडिडेट्स को सभी जरूरी जानकारी के साथ बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना था। बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 के बारे में और जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) द्वारा बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (BHU PG Application Form 2026) भरने की अंतिम तिथि 7 जून 2026 (विस्तारित) तक थी। उम्मीदवार BHU PG Application 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। पहले अंतिम तिथि 4 जून 2026 निर्धारित की गई थी। वहीं अभ्यर्थियों को 8 से 9 जून तक आवेदन पत्र में संशोधन का मौका दिया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhucuetpg.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 19 मई को जारी किया गया था।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को BHU PG Eligibility Criteria 2026 अवश्य जांचना चाहिए। सामान्य और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 तथा SC/ST वर्ग के लिए 150 निर्धारित है।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में PG एडमिशन प्रक्रिया CUET PG के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरकर जमा करना होता है। BHU PG Application Form 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
बीएचयू पीजी में प्रवेश CUET PG में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरणों के साथ बीएचयू पीजी आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरना होता है। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बीएचयू पीजी 2026 आवेदन प्रक्रिया में शामिल सभी महत्वपूर्ण चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
बीएचयू स्नातकोत्तर प्रवेश प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले बीएचयू एप्लीकेशन डेट 2026 (BHU PET Application Date 2026 in hindi) की सभी महत्वपूर्ण तारीखों से अच्छी तरह परिचित हो जाना चाहिए। उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका की मदद से अहम तारीखों को याद रखने में मदद मिलेगी।
ईवेंट | डेट |
बीएचयू सीयूईटी पीजी 2026 आवेदन पत्र जारी | 19 मई 2026 |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख |
|
फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 7 जून 2026 |
एप्लीकेशन करेक्शन | 8-9 जून 2026 |
बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड एडमिशन आवेदन | 10-14 जुलाई 2026 |
बीएचयू पीजी 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि वे BHU PG 2026 पात्रता मानदंड को पूरी तरह पूरा करते हों। यदि कोई उम्मीदवार पात्रता शर्तों पर खरा नहीं उतरता, तो उसका आवेदन स्वतः ही अमान्य माना जाएगा और अधिकारियों द्वारा उस पर विचार नहीं किया जाएगा। नीचे विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए बीएचयू पीजी 2026 की पात्रता शर्तें दी गई हैं। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपनी पसंद के कार्यक्रम के अनुसार इन मानदंडों को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे संबंधित कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य हैं।
विवरण (Particulars) | पात्रता मानदंड |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | बी.कॉम/बी.कॉम (ऑनर्स) इन फाइनेंशियल मार्केट्स एंड मैनेजमेंट (10+2+3 पैटर्न) में कम से कम 50% कुल अंक |
विषय संबंधित शर्त | अभ्यर्थी केवल उन्हीं विषयों में पीजी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो उन्होंने स्नातक स्तर पर पढ़े हों |
4 वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर/बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर डिग्री क्रेडिट-आधारित कोर्स वाले उम्मीदवार।
4 वर्षीय बीएससी एनिमल हस्बेंडरी ऐंड डेयरिंग क्रेडिट-आधारित डिग्री कोर्स वाले उम्मीदवार एमएससी हस्बेंडरी ऐंड डेयरिंग में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
क्रेडिट-आधारित 4 साल के बीएससी ऑनर्स हार्टीकल्चर वाले आवेदक एमएससी हार्टीकल्टर में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10+2+3 पैटर्न में कम से कम 50% अंको से बीए/बीए (ऑनर्स) किया हो (उन विषयों के अंक को छोड़कर जिनके अंक फाइनल मार्कशीट में नहीं जोड़े जाते हैं)।
उम्मीदवारों ने उस विषय का अध्ययन किया हो जिसके पीजी प्रोग्राम में प्रवेश चाहते हैं।
एमए अरबी, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, मराठी, फारसी, नेपाली और तेलुगु में प्रवेश के लिए, बी.ए की डिग्री के साथ पीजी डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा होना आवश्यक है। उम्मीदवारों ने डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा प्रोग्राम में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
एमए पाली में प्रवेश के लिए एक विषय के रूप में पाली/बौद्ध अध्ययन की पढ़ाई एक ऑनर्स विषय या स्नातक स्तर पर सभी तीनों वर्षों में एक विषय के रूप में की होनी जरूरी है।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.A/B.Sc./B.A(hons.)/B.Sc.(hons.) डिग्री हो। उन्हें अंतिम मार्कशीट में जिन विषयों के अंक जोड़े जाते हैं उन विषयों में कम से कम कुल 50% अंक होना चाहिए।
जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका उन्हें स्नातक स्तर अध्ययन किया होना चाहिए।
बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2026 - वाणिज्य संकाय
कम से कम 50% कुल अंको के साथ आवेदक के बीकॉम (ऑ.)/बीकॉम(ऑनर्स) फाइनैंशियल मार्केट्स ऐंड मैनेजमेंट (10 + 2 + 3 पैटर्न) हो। केवल उन्हीं विषयों को शामिल किया जाए जिनके अंक मार्कशीट के अंतिम स्कोर में जुड़ते हैं।
स्नातक स्तर पर उम्मीदवार द्वारा आवेदन किए गए विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
Approved by AICTE | Grade 'A' accredited by NAAC | Avail up to 100% Scholarships
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
उम्मीदवारों ने 10+2+3 पैटर्न में B.Sc./B.Sc (hons.) किया होगा और 50% न्यूनतम एग्रीगेट हासिल किया हो। कुल अंकों में केवल उन्हीं विषयों के अंक शामिल होने चाहिए, जो अंतिम मार्कशीट में जोड़े जाते हैं।
स्नातक स्तर पर उम्मीदवार द्वारा आवेदित विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
स्नातक स्तर पर मनोविज्ञान के बिना विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले उम्मीदवार एमएससी मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए योग्य हैं।
जूलॉजी और बॉटनी के लिए उम्मीदवारों को स्नातक स्तर पर रसायन विज्ञान का भी अध्ययन किया होना चाहिए।
एमएससी भूविज्ञान में प्रवेश के लिए उम्मीदवार ने भूविज्ञान का अध्ययन ऑनर्स विषय के रूप में किया हो या स्नातक के तीनों वर्षों में एक विषय के रूप में इसकी पढ़ाई की हो।
बीएचयू पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए क्रमबद्ध निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया के दौरान जल्दबाजी से बचें और प्रत्येक विवरण को ध्यानपूर्वक भरें, क्योंकि किसी भी त्रुटि या गलत जानकारी के कारण आपकी उम्मीदवारी अस्वीकार की जा सकती है। जिन फील्ड पर तारांकन (*) लगा है, उनमें जानकारी भरना अनिवार्य होता है, इसलिए उन्हें खाली न छोड़ें। बीएचयू पीजी 2026 आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
अपना बीएचयू आवेदन फॉर्म 2026 भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए ताकि कोई अनावश्यक व्यवधान न आए:
सक्रिय ईमेल पता
मोबाइल फोन नंबर
जन्म तिथि प्रमाण
10वीं कक्षा की मार्कशीट
12वीं कक्षा की मार्कशीट
स्नातक की मार्कशीट/योग्यता प्रमाण पत्र
पासपोर्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
नेट बैंकिंग जानकारी या क्रेडिट/डेबिट कार्ड
बीएचयू पीजी आवेदन फॉर्म को भरने का सिलसिलेवार तरीका आगे बताया गया है:
आधिकारिक bhu.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद "New Registration" टैब पर क्लिक करें और फिर निर्देश पढ़ने के बाद आगे बढ़ें और "Proceed" पर क्लिक करें।
वांछित विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता, मोबाइल फोन नंबर आदि की जानकारी भरें। आवश्यक विवरण टाइप करने के बाद अपना पासवर्ड चुने और साथ ही सिक्युरिटी प्रश्न और उत्तर भी चुनें।
BHU PG Application Form 2026 के लिए अपने खाते की पुष्टि करें और उसको सक्रिय करें:
एक ईमेल आपके पंजीकृत ईमेल पते पर और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा।
ईमेल में लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने की पुष्टि करें।
यदि आपको यह नहीं मिल रहा है, तो अपने जंक या स्पैम फ़ोल्डर में देखें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से कोर्स का टाइप प्रकार और नाम चुनें।
आगे बढ़ने से पहले चेकबॉक्स पर टिक करके पाठ्यक्रम के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि करने के लिए कुछ समय ले लें।
अगला "Add Course" बटन पर क्लिक करें।
कोर्स जोड़ लेने के बाद पैनल के बाईं ओर एप्लिकेशन विवरण भरने के लिए आगे बढ़ें।
पैनल के दाहिने भाग में दिखाया जाएगा कि आवेदन के कौन से सेक्शन पूरे हैं और कौन से अधूरे।
अनिवार्य फ़ील्ड भरने के लिए बाईं ओर प्रत्येक टैब पर क्लिक करें।
उनमें से कुछ स्वतः भरे हो सकते हैं।
अभिभावक का नाम
पिता/माता का मोबाइल नंबर
श्रेणी
क्या आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण का दावा करते हैं? (Y/N)
क्या आप शारीरिक रूप से अक्षम हैं? विकल्प में से चुनें
धर्म
ब्लड ग्रुप
कर्मचारी की संतान
खेल कोटे के लिए दावा करना है (Y/N)
स्थायी पता और पत्राचार का पता
पता
जिला
राज्य
पिन
एसटीडी कोड वाला फोन नंबर
मोबाइल नंबर
फैक्स
यदि आपका पत्राचार पता स्थायी पते के समान है, तो बॉक्स पर टिक करें।
आपके घर से यूनिवर्सिटी की दूरी
ड्रॉप-डाउन मेनू से बीएचयू से अपने निवास की दूरी का चयन करें
परिवार की वार्षिक आय
विवरण भरने के बाद Save and Continue बटन पर क्लिक करें
अपनी हालिया तस्वीर के स्कैन किए गए चित्र के साथ-साथ अपने हस्ताक्षर भी अपलोड करें। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखें।
पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ |
| आकार - 10 Kb से 200 Kb फॉर्मेट - JPG |
सिग्नेचर का फोटोग्राफ |
| 4 kb से 30 kb फॉर्मेट - JPG |
आवेदन फॉर्म के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अंत में एक बार देखें और हो गई किसी भी गलती को ठीक करें।
अब “Confirm and Submit” बटन क्लिक करें।
My Applications डैशबोर्ड पर Make Payments आइकन पर क्लिक करें।
अब उस एप्लिकेशन का चयन करें जिनके लिए आप प्रवेश परीक्षा शुल्क का भुगतान करना चाहते हैं और सही कॉलम में चेकबॉक्स पर टिक करें।
Select to Pay टैब पर जाएं
उम्मीदवारों के पास विभिन्न तरीकों से भुगतान करने का विकल्प होता है:
क्रेडिट कार्ड
डेबिट कार्ड
प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे
श्रेणी | शुल्क | अतिरिक्त विषय शुल्क |
सामान्य | 300 रुपये | 200 रुपये |
एससी और एसटी | 150 रुपये | 100 रुपये |
पुष्टि के लिए डैशबोर्ड के My Applications अनुभाग पर जाएं।
यदि एप्लीकेशन स्थिति पेड दिखाए तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है।
ऐसे में आपको उसकी पुष्टि के लिए एक ईमेल भी मिल गया होना चाहिए।
भविष्य के संदर्भ के लिए पावती रसीद का एक प्रिंटआउट लें।
Banaras Hindu University में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बीएचयू काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर विभिन्न एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलएम, एमसीए और अन्य पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया लागू की है। इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया CAP PG (Combined Allotment Programme) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों को पंजीकरण, विकल्प भरने (Choice Filling), सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने जैसी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।
काउंसलिंग में भाग लेने के लिए केवल CUET PG परीक्षा में शामिल होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर बीएचयू के प्रवेश पोर्टल पर अलग से पंजीकरण करना आवश्यक है। सीट आवंटन उम्मीदवार के CUET PG स्कोर, श्रेणी, उपलब्ध सीटों और भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय कई चरणों में मेरिट सूची जारी करेगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
नहीं, बीएचयू पीजी 2026 आवेदन पत्र (BHU PG Application Form) केवल ऑनलाइन मोड में भरा जा सकता है।
बीएचयू पीजी आवेदन फॉर्म 2026 की स्थिति जांचने के बारे में अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना प्रदान की जाएगी।
बीएचयू आवेदन फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा वरीयता, पत्राचार का पता, आवेदक का विवरण और माता-पिता के विवरण आदि की आवश्यकता होती है।
हाल में खींची पासपोर्ट आकार की तस्वीर (या तो रंगीन या काले एवं सफेद पृष्ठभूमि के साथ) जिसमें कानों के साथ-साथ 80% चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए। यह JPG प्रारूप में और 10 kb से 200 kb के बीच होना चाहिए। हस्ताक्षर सुपाठ्य और 4 kb से 30 kb के बीच होने चाहिए।
On Question asked by student community
Hey there,
Round 1 cutoffs included B.Sc. (Hons.) Mathematics: 525.40, B.Com (Hons.): 563.09, and B.A. (Hons.) English: 358.90.
The official BHU cutoff page has the complete course- and category-wise list.
Tell me your course and category, and I’ll give you the exact first cutoff.
Thanks
Nischal
Hello Student,
If by “domain subject” you mean a CUET-UG domain subject and you want BHU admission in 2027, the exact 2027 cut-off cannot be known yet because it depends on the 2027 applicant pool, programme, category and seat availability.
Let's take, for example, the B.Sc. (Hons.) PCB programmes at
Hello, with 163 marks out of 500 and the OBC category, your chances of getting admission to BA at BHU depend on the category-wise cutoff, counselling round, programme you apply for, and seat availability.
You can check the BHU UG admission details here: https://www.careers360.com/university/banaras-hindu-university-varanasi/admission
You can also check the BHU
Hello Dear Student,
For the 2026 academic session, Banaras Hindu University (BHU) offers a 4.5 to 5-year Bachelor of Physiotherapy (BPT) program through the Institute of Medical Sciences (IMS, BHU) with an intake of 25 seats. Admission is based on valid NEET UG scores, followed by counseling and document verification.
Hello Student,
I am sharing the link to the article where all the information regarding the admission process for the BPT course at IMS BHU is given.
Link - BPT at IMS BHU
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google
Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available