Careers360 Logo
ask-icon
share
    लॉगइन में समस्या से बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है? जानिए क्या करें
    • लेख
    • लॉगइन में समस्या से बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है? जानिए क्या करें

    लॉगइन में समस्या से बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है? जानिए क्या करें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Aug 2025, 08:24 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 21 अगस्त को बिहार डीएलएड 2025 फाइनल एडमिट कार्ड (Bihar DElEd 2025 final admit card) ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर जारी की गई है। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड (Bihar Deled adit card in hindi) जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे आवेदकों के सामने कुछ समस्याएं आ रही हैं। कुछ छात्र आवेदन क्रमांक काम नहीं करने की समस्या बता रहे हैं तो कुछ के साथ लॉगइन के लिए इंटरनेट की समस्या आ रही है। कुछ उम्मीदवारों को ऐसी समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है, जहां उनका बिहार डीएलएड आवेदन क्रमांक (Bihar DElEd application number in hindi) ही अमान्य दिखाई दे रहा है।

    लॉगइन में समस्या से बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है? जानिए क्या करें
    लॉगइन में समस्या से बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है? जानिए क्या करें

    ऐसी संभावना है कि बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड (Bihar DElEd admit card in hindi) में देरी के बाद, आधिकारिक पोर्टल पर ट्रैफिक बढ़ गया होगा, जिसकी वजह से डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड में समस्या सामने आ रही है। सबसे पहले, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं। अगर उन्होंने अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है और निर्धारित समय के भीतर आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है और डमी एडमिट कार्ड जारी हुआ है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
    बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक पर जाएं

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कुछ समय बाद, जब शुरुआती ट्रैफिक लोड कम हो जाए, सामान्यतः देर रात को, बीएसईबी पोर्टल (BSEB portal in hindi) अवश्य देखें। दूसरी बात, हो सकता है कि छात्रों ने गलत पासवर्ड डाला हो, जिससे लॉगइन विंडो में त्रुटि संदेश दिखाई दे सकता है। यदि छात्रों को अपना पासवर्ड याद नहीं आ रहा है, तो उन्हें नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग करके पासवर्ड रीसेट करने की सलाह दी जाती है।

    Management Development Institute, Gurgaon

    Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 (Bihar DElEd exam 2025 in hindi) से संबंधित एडमिट कार्ड, छात्रों को होने वाली लॉगिन समस्या और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    बिहार डीएलएड परीक्षा तिथि 2025 (Bihar DElEd Exam Dates 2025 in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड (Bihar DElEd admit card in hindi)

    21 अगस्त, 2025

    बिहार डीएलएड परीक्षा तिथी 2025 (Bihar DElEd exam date in hindi 2025)

    फेज 1 परीक्षा : 26 अगस्त से 13 सितंबर, 2025

    फेज 2 परीक्षा : 14 से 27 सितंबर, 2025

    ये भी पढ़ें - Bihar DElEd Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार डीएलएड लॉगिन आईडी में त्रुटि क्यों दिखाई दे रही है? (Why Bihar DElEd Login ID showing Error?)

    • सर्वर ओवरलोड : ऐसी स्थिति में, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कम ट्रैफिक लोड के समय यानी रात में प्रयास करें।

    • गलत आवेदन संख्या दर्ज की गई है : पंजीकरण संख्या के लिए अपने आवेदन पत्र की जांच करें और लॉगइन में लिखें आवेदन संख्या से मिलान करें। संख्या में गलती हो तो फिर से सही आवेदन संख्या दर्ज कर लॉगइन करें।

    • गलत पासवर्ड : यदि आप भूल गए हैं, तो आप लॉगिन विंडो के नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके अपना बिहार डीएलएड पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

    आप क्या कर सकते हैं? (What Can You Do?)

    बिहार डीएलएड 2025 आवेदकों को यदि बिहार डीएलएड लॉगइन में समस्या आ रही है तो नीचे दिए विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

    • विकल्प 1: कुछ देर प्रतीक्षा करें, सर्वर लोड कम होने पर दोबारा लॉग इन करने का प्रयास करें।

    • विकल्प 2: यदि समस्या फिर भी बनी रहती है, तो नीचे दिए गए ईमेल और फ़ोन नंबर पर तुरंत BSEB हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    बिहार डीएलएड हेल्पलाइन (Bihar DElEd Helpline in hindi)

    बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड में हो रही समस्या के समाधान के लिए, छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के हेल्पडेस्क ईमेल आईडी bsebsehelpdesk@gmail.com पर ईमेल लिख सकते हैं या वे सीधे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं,

    • +91-9155191194 (स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन)

    • 0612-2226926

    • 0612- 2230009

    • 0612-2227588

    • 0612-2232074

    • 2232257

    • 2232239

    • 2230051

    • 2232227

    • 8757241924

    • 7563067820

    • 06122232074

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    International School of Business and Media, Pune

    Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 250+ Recruiters | 2nd Position in Pune.

    नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

    संबंधित लेख पढ़ें -

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe