बीएचयू यूजी काउंसलिंग 2026 (BHU UG Counselling 2026 in hindi)- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) द्वारा स्पॉट राउंड 2 के तहत आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया 5 सितंबर को समाप्त हो गई। प्राधिकरण द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 2 में प्रवेश प्रक्रिया 3 सितंबर से जारी थी। बता दें कि बीएचयू यूजी एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड 2 की मेरिट लिस्ट (BHU UG spot round 2 merit list) 30 अगस्त को जारी कर दी गई थी। बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 2 मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक बीएचयू एडमिशन फ़ीस जमा करने का समय दिया गया था। बीएचयू यूजी मेरिट-कम-कटऑफ को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
This Story also Contains
स्पॉट राउंड 1 एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को 28 अगस्त तक bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन फीस का भुगतान की सुविधा दी गई थी। बीएचयू यूजी मेरिट-कम-कटऑफ 26 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। यूनिवर्सिटी BHU मेरिट लिस्ट 2026 को PDF फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जारी करती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके बीएचयू यूजी मेरिट लिस्ट 2026 देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड अलॉटमेंट 2026 | बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 1 कटऑफ 2026
बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 2026 पंजीकरण (BHU UG Spot round registration 2026) की तिथि 21 से 24 अगस्त थी। बीएचयू स्पॉट राउंड अलॉटमेंट 2026 सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को होना था, लेकिन 26 अगस्त को हुआ। बीएचयू राउंड 1 यूजी स्पॉट अलॉटमेंट सूची 2026 जारी होने के बाद यदि कोई सीट बच जाती है तो राउंड 2 स्पॉट अलॉटमेंट सूची 2026 का प्रकाशन 29 अगस्त को किया जाना प्रस्तावित है।
बीएचयू स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन डायरेक्ट लिंक
बीएचयू यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 (bhu ug counselling process 2026) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती है। बीएचयू यूजी काउंसलिंग 2026 (bhu ug counselling 2026 in hindi) शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार इस पेज को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से बीएचयू यूजी काउंसलिंग तिथि 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये तालिका प्राधिकरण द्वारा बीएचयू यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2026 के अनुसार अपडेट की गई है।
इवेंट | तिथियां |
बीएचयू सीयूईटी काउंसलिंग 2026 आरंभ | 9 जुलाई 2026 |
बीएचयू काउंसलिंक पंजीकरण अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2026 |
बीएचयू यूजी आवेदन सुधार विंडो 2026 | 28 से 30 जुलाई 2026 |
बीएचयू यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 | 1 अगस्त 2026 |
बीएचयू यूजी राउंड 1 कटऑफ 2026 | 2 अगस्त 2026 |
सीट अलॉटमेंट शुल्क अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2026 |
बीएचयू यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 | 6 अगस्त 2026 |
सीट अलॉटमेंट फीस भरने की अंतिम तिथि | 8 अगस्त 2026 |
बीएचयू यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट 2026 | 12 अगस्त 2026 |
फीस भरने की अंतिम तिथि | अगस्त 14, 2026 |
बीएचयू यूजी राउंड 4 सीट अलॉटमेंट | अगस्त 17 |
फीस अंतिम तिथि | 19अगस्त 2026 |
स्पॉट राउंड के लिए रिक्त सीटों की सूचना | 20 अगस्त 2026 |
बीएचयू स्पॉट राउंड 1 और 2 | |
बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन | 21 से 24 अगस्त |
राउंड 1 स्पॉट राउंड सीट आवंटन | 26 अगस्त 2026 |
राउंड 1 स्पॉट राउंड एडमिशन फीस पेमेंट लास्ट डेट | 28 अगस्त 2026 |
| बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड 2 मेरिट-कम-कटऑफ | 30 अगस्त 2026 |
राउंड 2 स्पॉट राउंड बीएचयू एडमिशन फीस पेमेंट लास्ट डेट | 31 अगस्त 2026 |
प्रोविजनल एडमिशन लेटर | 2 सितंबर 2026 |
रिपोर्टिंग | 3-5 सितंबर 2026 |
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी उन उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक कॉल लेटर भेजती है जिन्हें BHU UG 2026 counselling के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जब उम्मीदवारों के BHU Admission letter 2026 जारी किए जाते हैं, तो उन्हें SMS और ईमेल के ज़रिए सूचित किया जाता है। BHU UG call letter 2026 पाने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले BHU UET counselling portal 2026 के 'कैंडिडेट सेक्टर' में लॉग इन करना होगा।

BHU UG काउंसलिंग में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को BHU UG एडमिशन की काउंसलिंग प्रक्रिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए बीएचयू यूईटी रजिस्ट्रेशन फीस 2026 (BHU UG UET counselling application fees 2026) का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को BHU UET registration fees 2026 का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करना होगा। बीएचयू यूजी काउंसलिंग एप्लीकेशन फीस के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।
वर्ग | फीस |
UR, OBC, and EWS candidates | 200/- |
SC, ST, and PwD | 100/- |
यूजी पाठ्यक्रमों के लिए बीएचयू की काउंसलिंग सीयूईटी प्रवेश परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद शुरू की जाती है। बीएचयू विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कट ऑफ सूची के साथ पूर्ण बीएचयू काउंसलिंग कार्यक्रम 2026 की घोषणा की जाती है। इसके बाद बची सीटों के लिए स्पॉट राउंड का आयोजन होता है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बीएचयू यूजी 2026 काउंसलिंग पत्र डाउनलोड करना होता है। सीटों का आवंटन उम्मीदवार के सामान्यीकृत अंकों और दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर किया जाता है। बीएचयू यूजी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं -
ऑनलाइन विकल्प प्रविष्टि: इस चरण में, उम्मीदवार को उन पाठ्यक्रमों की एंट्री करनी होती है, जिनमें वह प्रवेश लेना चाहता है, सीट का प्रकार और स्थान प्राथमिकता के क्रम में। विकल्प प्रविष्टि केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए खुली होगी जिन्हें काउंसलिंग कॉल लेटर जारी किए गए हैं।
काउंसलिंग स्थल पर रिपोर्टिंग: निर्धारित दिन पर, उम्मीदवार को काउंसलिंग स्थल पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन पोस्ट से गुजरना होगा जिसमें अनंतिम एडमिशन दिया जाएगा। प्रवेशित उम्मीदवारों को उसके बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
प्रवेश शुल्क के भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत करना: अंत में उम्मीदवार को फिर से परामर्श स्थल पर जाना होगा और शुल्क भुगतान रसीद जमा करनी होगी।
हाई स्कूल / समकक्ष और इंटरमीडिएट (+2) / समकक्ष की मार्क शीट
स्थानांतरण प्रमाण पत्र
बीएचयू के अलावा किसी अन्य विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होने पर माइग्रेशन सर्टिफिकेट (प्रवेश के 90 दिनों के बाद जमा करने की अनुमति नहीं दी जायेगी)
हाई स्कूल सर्टिफिकेट / समकक्ष प्रमाण पत्र
इंटरमीडिएट (+2) प्रमाणपत्र / समकक्ष प्रमाण पत्र
योग्यता परीक्षा की मार्क शीट
परीक्षा नियंत्रक, बीएचयू के कार्यालय से जारी यूईटी प्रवेश पत्र
स्पोर्ट्स सीट ’के लिए दावे के समर्थन में प्रमाण पत्र
केंद्रीय रजिस्ट्री द्वारा जारी किए गए निर्धारित प्रारूप में बीएचयू के एक स्थायी सेवा कर्मचारी / सेवानिवृत्त / बेरोजगार / मृत कर्मचारी के बेटे / बेटी होने का प्रमाण पत्र
एससी / एसटी / ओबीसी प्रमाण पत्र जिसके आधार पर आरक्षित कोटा सीट का दावा किया जाता है ।
BHU CUET UG काउंसलिंग की तारीख।
एडमिशन के लिए कोर्स।
रेगुलर फ़ीस (एडमिशन फ़ीस) / पेड सीट फ़ीस (रेगुलर फ़ीस + पेड सीट फ़ीस)।
एडमिशन फ़ीस भरने का तरीका।
एडमिशन फ़ीस भरने की आखिरी तारीख।
जिन उम्मीदवारों का BHU Ug provisional admission 2026 के लिए चयन हुआ है, उन्हें ईमेल और SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके BHU CUET UG counselling 2026 पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय उम्मीदवारों को डाक (Post) के माध्यम से कॉल लेटर नहीं भेजेगा।
विश्वविद्यालय बीएचयू यूजी काउंसलिंग 2026 से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
केवल वे उम्मीदवार जो बीएचयू यूजी पाठ्यक्रमों की पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, उन्हें BHU UG काउंसलिंग 2026 के लिए माना जाएगा।
काउंसलिंग के दिन उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे। BHU एडमिशन 2026 के लिए संबंधित विभाग के प्रमुख या प्रभारी अधिकारी उस दिन प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच और सत्यापन करेंगे।
यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ CUET BHU काउंसलिंग राउंड में उपस्थित नहीं होता है, तो प्रोविजनल एडमिशन के लिए उसका दावा रद्द कर दिया जाएगा।
ध्यान रखें कि उम्मीदवारों को जारी किया गया कॉल लेटर प्रोविजनल एडमिशन की गारंटी नहीं देता है।
बीएचयू यूजी काउंसलिंग 2026 के दौरान विभिन्न चरणों में बीएचयू यूजी सीट अलॉटमेंट 2026 लिस्ट प्रकाशित की जाती है। प्रत्येक राउंड के लिए बीएचयू यूजी सीट आवंटन सूची 2026 आधिकारिक वेबसाइट https://bhuonline.in/ पर किया जाता है। सीट आवंटन सूची के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज का आवंटन होता है।