Mahindra University | Admissions 2026
4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships
बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 (Bihar DElEd Merit List 2025 in Hindi): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) 16 मार्च, 2026 को बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करेगा। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों से 16 मार्च तक आपत्ति मांगी जाएगी और इसके बाद 17 मार्च को बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड की अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवार 18 से 20 मार्च, 2026 तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद बची सीटों पर 23 से 24 मार्च तक प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए सुविधा दी जाएगी।
This Story also Contains
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने निजी डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए 6 मार्च को राउंड 3 बिहार डीएलएड 2025 निजी कॉलेज मेरिट सूची प्रकाशित की थी। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार 9 मार्च तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते थे। बोर्ड द्वारा 10 मार्च को मेरिट लिस्ट सह सीट अपडेशन लिस्ट अपडेट जारी किया गया। इससे पहले बोर्ड ने 22 फरवरी, 2026 को निजी कॉलेजों के लिए बिहार डीएलएड 2025 की सेकेंड मेरिट सूची प्रकाशित की थी, चयनित छात्र 23 से 27 फरवरी, 2026 तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते थे।
बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज तृतीय मेरिट लिस्ट
उम्मीदवार 23 से 27 फरवरी, 2026 तक अपने आवेदन को स्लाइड-अप करने का विकल्प भी चुन सक थे। बोर्ड 28 फरवरी, 2026 को बिहार डीएलएड निजी कॉलेज फाइनल मेरिट लिस्ट सह सीट अपडेशन लिस्ट अपडेट किया गया। इसके बाद बची सीटों के लिए 1 से 2 मार्च तक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
बिहार डीएलएड कॉलेजवार कटऑफ लिस्ट राउंड 2 डाउनलोड करें
4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 6 मार्च को निजी कॉलेजों में राउंड 3 एडमिशन के लिए बिहार डीएलएड 2025 निजी कॉलेज मेरिट सूची प्रकाशित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों का नाम बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज थर्ड मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है वे 6 से 9 मार्च तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं 10 मार्च से बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट सह सीट अपडेशन लिस्ट अपडेट जारी किया जाएगा।

कॉलेजों की चॉइस बदलने और निजी कॉलेज का चयन करने के लिए बिहार डीएलएड एडिट विंडो का लिंक 18 फरवरी, 2026 को सक्रिय हो गया था। उम्मीदवार 20 फरवरी, 2026 तक अपने कॉलेज के विकल्पों को संपादित कर सकते हैं। छात्र निजी कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर बिहार डीएलएड 2025 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड आवेदन एडिट लिंक पर जाएं
निजी कॉलेज डीएलएड एडमिशन राउंड 2 शेड्यूल देखें -

बिहार डीएलएड के प्रतिभागी प्राइवेट कॉलेजों में डीएलएड एडमिशन के लिए 11 फरवरी 2026 को प्राइवेट कॉलेजों द्वारा पहली मेरिट लिस्ट (first Bihar DElEd private college merit list) जारी की गई थी। उम्मीदवार डीएलएड प्रतिभागी निजी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डीएलएड प्राइवेट कॉलेज मेरिट लिस्ट (Bihar DElEd private colleges merit list 2025) देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 से 16 फरवरी के बीच चली। इस दौरान स्लाइड-अप प्रक्रिया भी उपलब्ध थी। एडमिशन के बाद बची सीटों के लिए निजी कॉलेजों द्वारा बिहार डीएलएड 2025 के लिए सीटों की फाइनल सूची प्रकाशित की गई है।
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड, पटना द्वारा जारी बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 एडमिशन शेड्यूल के अनुसार डीएलएड संस्थानों द्वारा बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए प्रतिभागी डीएलएड संस्थानों द्वारा बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 की फाइनल मेरिट लिस्ट 5 फरवरी 2026 को जारी कर 6 फरवरी तक आवंटित संस्थान में एडमिशन कौ मौका दिया गया था। 6 फरवरी तक एडमिशन के बाद खाली सीटें पर 7 फरवरी को बिहार डीएलएड मेरिट में प्रतीक्षा सूूची में शामिल उम्मीदवारों का एडमिशन लिया गया। अब प्राइवेट डीएलएड संस्थानों द्वारा बिहार डीएलएड एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 फरवरी 2026 को जारी की गई। एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर जाकर स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवार 3 फरवरी तक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद स्पॉट राउंड 2 डीएलएड फाइनल मेरिट लिस्ट 5 फरवरी को जारी होगी। चयनित उम्मीदवार 5 से 6 फरवरी तक एडमिशन ले सकते हैं।
बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड 2 शेड्यूल देखें
इससे पहले, 19 जनवरी को स्पॉट राउंड 1 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर 20 से 24 जनवरी तक एडमिशन के लिए मौका दिया गया था। बोर्ड ने स्पॉट राउंड प्रक्रिया के लिए सूचना 10 जनवरी को जारी की थी। चयनित आवेदकों की संख्या और उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर, बीएसईबी बिहार डीएलएड की चयन सूचियां जारी करता है। मेरिट सूची बिहार डीएलएड 2025 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।


बिहार डीएलएड थर्ड मेरिट लिस्ट 3 जनवरी को जारी की गई थी। डीएलएड तीसरी मेरिट सूची के अनुसार चयनित उम्मीदवार 8 जनवरी तक बिहार डीएलएड एडमिशन ले सकते थे।
बिहार डीएलएड 2025 थर्ड मेरिट लिस्ट देखें
बिहार बोर्ड द्वारा 21 दिसंबर 2025 को सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र 26 दिसंबर तक बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवंटित संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन के बाद एडमिशन ले सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर बिहार डीएलएड की दूसरी मेरिट सूची 2025 (Bihar DELED first merit list in Hindi) देख सकते हैं। बोर्ड ने 11 दिसंबर को बिहार डीएलएड मेरिट सूची 2025 जारी की थी। बिहार डीएलएड की पहली मेरिट सूची में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 11 से 16 दिसंबर, 2025 तक चयनित संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा कर एडमिशन ले सकते थे।
बिहार डीएलएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट देखें
बिहार डीएलएड सेलेक्शन लिस्ट 2025 देखें
बीएसईबी ने आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी इन तिथियों की मदद से आगामी प्रक्रियाओं और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम | तिथि |
बिहार डीएलएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट (Bihar DElEd 1st merit list in Hindi) | 11 दिसंबर, 2025 |
प्रथम मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन | 11 से 16 दिसंबर, 2025 |
नामांकन के बाद स्लाइड अप प्रक्रिया | 11 से 16 दिसंबर, 2025 |
बिहार डीएलएड द्वितीय मेरिट सूची | 21 दिसंबर, 2025 |
द्वितीय मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश | 21 से 26 दिसंबर, 2025 |
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से सीटों का अंतिम अद्यतन | 27 दिसंबर 2025 तक |
बिहार डीएलएड तीसरी मेरिट लिस्ट | 3 जनवरी, 2026 |
तृतीय मेरिट सूची के आधार पर बिहार डीएलएड प्रवेश | 3 से 8 जनवरी, 2026 |
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से सीटों का अंतिम अद्यतन | 9 जनवरी, 2026 |
| बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 1 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट संस्थानवार | 16 जनवरी 2026 |
| बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 1 फाइनल मेरिट लिस्ट | 19 जनवरी 2026 |
| बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 आवेदन | 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 |
| बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट | 2 फरवरी 2026 |
| डीएलएड स्पॉट राउंड 2 फाइनल मेरिट | 5 फरवरी 2026 |
| डीएलएड स्पॉट राउंड 2 एडमिशन | 5-6 फरवरी 2026 |
डीएलएड चयन सूची उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। मेरिट सूची के आधार पर ही बिहार डीएलएड निजी कॉलेजों की पहली चयन सूची जारी की गई है। चयनित उम्मीदवार यहां एडमिशन शेडमयूल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज फर्स्ट मेरिट लिस्ट | 11 फरवरी, 2026 |
प्रथम मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन | 11 से 16 फरवरी 2026 |
नामांकन के बाद स्लाइड अप प्रक्रिया | 11 से 16 फरवरी 2026 |
बिहार डीएलएड फाइनल मेरिट सूची | 17 फरवरी 2026 |
चॉइस फिलिंग | 18 से 20 फरवरी 2026 |
बिहार डीएलएड सेकेंड मेरिट सूची | 22 फरवरी |
सेकेंड मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश | 23-27 फरवरी तक |
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से सीटों का अंतिम अद्यतन | 28 फरवरी |
| बिहार डीएलएड थर्ड मेरिट सूची | 6 मार्च 2026 से |
| थर्ड मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश | 6 से 9 मार्च 2026 |
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से सीटों का अंतिम अद्यतन | 10 मार्च 2026 |
बिहार डीएलएड 2025 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन कर सकते हैं -
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए लॉगइन सेक्शन में जाएं।
लॉगइन के बाद यहां उपलब्ध ‘बिहार डीएलएड चयन सूची’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
चयन सूची आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
अभ्यर्थियों को सुझाव है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए बिहार DElEd चयन सूची 2025 डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA
बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण दिए गए हैं:
उम्मीदवारों के नाम
आवेदन संख्या
श्रेणी
लिंग
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक
आवंटित कॉलेज
प्रथम मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को प्रवेश लेना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 से 16 दिसंबर तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित कॉलेजों में जाना होगा। जो छात्र प्रवेश नहीं लेंगे, उनकी उम्मीदवारी आगे की प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए रद्द कर दी जाएगी।
बिहार डीएलएड 2025 की पहली मेरिट सूची में चयनित होने के बावजूद बेहतर कॉलेज में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार स्लाइड अप के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्लाइड अप के मामले में, छात्रों को अपनी कॉलेज वरीयता क्रम को पुनर्व्यवस्थित करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में नहीं है, उन्हें अगली मेरिट सूची जारी होने तक इंतजार करना होगा। विश्वविद्यालय रिक्त सीटों को भरने के लिए अगली बिहार डीएलएड मेरिट सूची (Bihar DElEd merit list in Hindi) जारी करेगा। अगली मेरिट सूची में बिहार डीईएलईडी का कट-ऑफ (Bihar DELED cut off in Hindi) पहले की तुलना में कम होगा। दूसरी डीएलएड मेरिट सूची (second DElEd merit list in Hindi) आवेदकों की संख्या और रिक्त सीटों के आधार पर जारी की जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों का प्रवेश बाद में किया जाएगा। बिहार डीएलएड की दूसरी मेरिट सूची 2025 (Bihar DElEd second merit list 2025) 21 दिसंबर को जारी की जाएगी।
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google
Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available