School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2027 (Jharkhand B.Ed. Admit card 2027 in Hindi)- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2027 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी झारखंड बीएड एडमिट कार्ड लिंक 2027 (jharkhand bed admit card link 2027) उपलब्ध कराया जाएगा।
झारखंड बीएड एडमिशन शेड्यूल देखें
This Story also Contains
झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय परीक्षा है। झारखंड बीएड 2027 से जुड़ी तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद जरूरी होता हैं, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम |
परीक्षा बोर्ड | झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एक्जामिनेशन बोर्ड/झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद |
परीक्षा का स्तर | राज्य (झारखंड) |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) |
ऑफिशियल वेबसाइट | jceceb.jharkhand.gov.in |
झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2027 तिथि | सूचित किया जाएगा |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज़ होगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना जरूरी है। नीचे डाउनलोड प्रक्रिया विस्तार से देखें।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in पर जाएं।
होमपेज पर “Jharkhand B.Ed Admit Card 2027” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
‘लॉग इन’ बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
‘डाउनलोड’ विकल्प पर क्लिक कर एडमिट कार्ड सेव करें।
भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा जारी झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर अंकित सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। नीचे एडमिट कार्ड में दर्ज प्रमुख विवरण दिए गए हैं।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
जन्म तिथि
उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा की तिथि
परीक्षा का समय (शिफ्ट सहित)
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा केंद्र कोड
श्रेणी (Category)
लिंग (Gender)
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इसके साथ ही परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी निर्धारित किए जाते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है। इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखना है।
महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) जरूर रखें।
उम्मीदवार निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि) ले जाना प्रतिबंधित है।
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
परीक्षा के दौरान निरीक्षक (Invigilator) के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा समाप्त होने से पहले हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी (जब तक विशेष अनुमति न दी जाए)।
कोविड या अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश (यदि लागू हों) का पालन करें।
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research
झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2027 (Jharkhand B.Ed. Admit Card 2027) का लिंक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in पर जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने झारखंड बीएड लॉगिन आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड की सहायता से jharkhand b.ed entrance exam 2027 admit card डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारी, जैसे अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय आदि, ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, त्रुटि या जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) से संपर्क कर सकते हैं। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो, उसमें दी गई जानकारी में गलती हो या अन्य किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आए, तो अभ्यर्थियों को तुरंत आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए। समय रहते समस्या का समाधान कराने से परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचा जा सकता है।
संपर्क विवरण
जेसीईसीईबी बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची, झारखंड - 834010 फ़ोन: +91-9264473891, +91-9264473893 ई-मेल: jceceboard@gmail.com |
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research
BA, BA (H), 9 Specializations, B.PES | MA, MA (H), 11 Specializations, M.PES | 12 LPA Highest CTC | 5-6 LPA Average CTC
#51-100 in Innovation Category by NIRF | Highest CTC 30 LPA | 5000+ Research