Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी: सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक cuet.nta.nic.in
    • लेख
    • सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी: सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक cuet.nta.nic.in

    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी: सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक cuet.nta.nic.in

    #CUET
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Alok MishraUpdated on 05 May 2026, 04:04 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 (CUET City Intimation Slip 2026 in Hindi): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा शहरों की जानकारी के लिए 29 अप्रैल को सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर सिटी स्लिप लिंक (CUET UG exam city slip link) के माध्यम से सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक (CUET UG city intimation slip 2026 download link) की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। एजेंसी द्वारा 5 मई 2026 को सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है।
    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक
    इसे भी देखें- सीयूईटी सिलेबस
    1777469789067

    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी: सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक cuet.nta.nic.in
    सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026

    सीयूईटी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी यह जान जाएंगे कि किस शहर में उनको सीयूईटी यूजी टेस्ट देने के लिए जाने की आवश्यकता होगी। सीयूईटी 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई तक किया जाना है। उम्मीदवार CUET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026, इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 (CUET City Intimation Slip 2026 in Hindi) जारी किए जाने की सूचना-
    1777470036645

    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप बनाम सीयूईटी एडमिट कार्ड (CUET City Intimation Slip Vs CUET Admit Card)

    सीयूईटी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 (CUET Exam City Intimation Slip) : एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 29 अप्रैल जारी की गई। यह सीयूईटी सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ही उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान करती है। इससे वे परीक्षा के लिए यात्रा और ठहरने आदि से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों की बेहतर योजना बना पाते हैं। गौर करने लायक बात यह है कि यह एक प्रारंभिक दस्तावेज होता है, जिसे एडमिट कार्ड जारी होने से पहले उपलब्ध कराया जाता है। आम तौर पर यह परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रारंभिक कदम है ताकि उम्मीदवारों की भारी संख्या के चलते सर्वर पर अत्यधिक दबाव बनने के चलते अव्यवस्था से बचाव हो सके।
    उपयोगी लेख

    CUET 2026 College Predictor
    Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
    Try Now

    सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026: सीयूईटी 2026 का एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना सीयूईटी एडमिट कार्ड या हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उसमें दिए गए सभी विवरणों को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। एग्जाम डेट और समय, नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता आदि ध्यान से देख लेना चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए ताकि अंतिम समय में किसी अप्रिय स्थिति से बचाव हो सके।

    उपयोगी लेख:- डीयू सीयूईटी विषय कॉम्बिनेशनसीयूईटी आंसर की

    सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डेट (CUET UG 2026 City Intimation Slip Dates in Hindi)

    एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी 2026 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। एजेंसी cuet.nta.nic.in पर सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दी है। अपने संभावित परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में पहले से जानकारी पाने के लिए छात्रों को सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर लेनी चाहिए ताकि वे परीक्षा के लिए उचित योजना बना सकें।

    एनटीए सिटी इंटिमेशन स्लिप सीयूईटी 2026 डेट (NTA City Intimation Slip CUET 2026 Dates in Hindi)

    ईवेंट

    डेट

    सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की डेट

    29 अप्रैल 2026

    सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड

    5 मई 2026 जारी

    सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम डेट

    11 से 31 मई, 2026

    सीयूईटी यूजी 2026 आंसर की

    जून 2026 में

    सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा

    जून 2026 में

    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के चरण

    परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से सीयूईटी 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 में केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है। ध्यान रहे कि सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड एक ही दस्तावेज नहीं हैं। सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आगे बताए गए चरणों का पालन करें-

    सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के चरण -

    • CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

    • होम पेज पर नीचे कैंडिडेट कॉर्नर में दिए गए “Advance City Intimation for CUET (UG) 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • इसके बाद एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, यहां एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।

    • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • नए पेज पर “CUET Exam City Intimation Slip” का विकल्प दिखाई देगा।

    • अब उस पर क्लिक करके सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करें।

    • उम्मीदवार सीयूईटी सिटी स्लिप 2026 को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।

    नोट: सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 केवल संदर्भ हेतु प्रयोग किया जाने वाला दस्तावेज़ है।

    लागिन डिटेल से सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026

    परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार cuet.nta.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल की जानकारी देनी होगी। केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार सीयूईटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

    आवेदन संख्या और डीओबी की मदद से सीयूईटी सिटी स्लिप लॉगिन

    एनटीए द्वारा सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 आधिकारिक वेबसाइट लॉगिन लिंक सक्रिय किया गया। उम्मीदवारों को CUET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉगिन टैब में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यदि अभ्यर्थी पासवर्ड भूल गए हैं, तो वे “Forgot Password” लिंक पर क्लिक करके इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

    सीयूईटी सिटी एलॉटमेंट 2026 के लाभ

    पिछले कुछ वर्षों से एडमिट कार्ड से पहले एनटीए CUET UG इंटिमेशन स्लिप जारी कर रही है। सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करके आवेदक यह जान सकते हैं कि उनका एनटीए सीयूईटी 2026 एग्जाम सेंटर किस शहर में है। सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप, CUET UG 2026 हॉल टिकट जारी किए जाने से पहले छात्रों के लिए रेफरेंस दस्तावेज़ का कार्य करती है। इससे उनको परीक्षा से संबंधित तैयारी और उसकी योजना बनाने में मदद मिलती है।

    सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड: विवरण और महत्वपूर्ण बिंदु

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी एडमिट कार्ड अपने साथ रखना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में आवेदक का नाम, परीक्षा, परीक्षा केंद्र और सीयूईटी 2026 परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं।

    परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके आवश्यक सुधार करवा लेना चाहिए।

    ध्यान रहे कि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी सुधार परीक्षा से पहले ही कर लेना आवश्यक है।

    सीयूईटी 2026 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होते हैं-

    1. परीक्षा अवधि

    2. परीक्षा का माध्यम

    3. परीक्षा केंद्र का पता

    4. परीक्षा केंद्र का नाम

    5. रिपोर्टिंग का समय

    6. सीयूईटी एग्जाम टाइम

    7. सेंटर कोड

    8. उम्मीदवार का नाम और लिंग

    9. आवेदक की फोटो और हस्ताक्षर

    10. रोल नंबर

    11. परीक्षा के विषय

    सीयूईटी परीक्षा केंद्र 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज़:

    सीयूईटी परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अपने साथ ले जाना होता है। इन दस्तावेज़ों के बिना सीयूईटी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ध्यान रहे कि सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं है और इसे एडमिट कार्ड की जगह उपयोग नहीं किया जा सकता।

    नीचे सीयूईटी 2026 परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकीरी नीचे दी गई है:

    • सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड

    • फोटो आईटी प्रूफ (आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी)

    सीयूईटी 2026 परीक्षा केंद्र

    आवेदकों को सीयूईटी यूजी 2026 के अपने परीक्षा केंद्र और उसके पते की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी। सीयूईटी एग्जाम सेंटर किन-किन शहरों में बनाए गए हैं उनकी जानकारी के लिए दिए गए लिंक की मदद ली जा सकती है।

    नोट: अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करके परीक्षा शहर और राज्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी गई है और छात्रों की सुविधा के लिए इस लेख डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया है।

    सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी: सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक cuet.nta.nic.in

    सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 (CUET City Intimation Slip 2026 in Hindi) एनटीए द्वारा 29 अप्रैल को जारी कर दी गई है। सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक और इससे जुड़े अहम पहलुओं की जानकारी इस लेख में दी गई है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 20 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to CUET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CUET ?

    Hello Dear Student,

    Yes, entrance exams are required for a Bachelor in Audiology and Speech-Language Pathology (BASLP) course at many institutions, though admission policies vary. While some colleges admit students based on Class 12 merit, prominent institutes accept national or university-level entrance scores like NEET UG, CUET, AIISH Entrance Examination,

    Hello Dear Student,

    Your chances of securing admission into your desired B.Sc. Hons choices at Banaras Hindu University (BHU) are highly favorable, particularly for the Paid Seat category and reserved categories, while being right on the edge for regular General seats

    Hope it helps!

    Hello,

    With a CUET score of 501/1000 and CW (Children/Wards of Armed Forces) Priority 6, getting a seat depends on the availability of vacancies in subsequent CSAS rounds. Since you have filled around 70 preferences including B.Com and B.Com (Hons), you still have a chance in South Campus colleges, evening

    This subject combination is suitable for admission to many undergraduate programs such as:

    1. BPEd ./Physical Education-related courses (where eligible)

    2. Sports Management

    3. Some BA and BBA programs (depending on university eligibility)

    4. Always check the specific university's eligibility criteria before applying.