Careers360 Logo
ask-icon
share
    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (SCERT Delhi DElEd Admit Card) - डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (SCERT Delhi DElEd Admit Card) - डाउनलोड लिंक

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (SCERT Delhi DElEd Admit Card) - डाउनलोड लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Jun 2026, 11:17 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 (SCERT Delhi DElEd Admit Card) - एससीईआरटी दिल्ली द्वारा सतबारी और डीएसपीएसआर सेक्टर 25, रोहिणी केंद्रों पर 2 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड 29 मई को जारी किया गया। इन केद्रों पर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एससीईआरटी आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाकर एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (SCERT Delhi DElEd Admit Card download link) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस पेज पर दिए एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    एसीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं
    1780378897853

    This Story also Contains

    1. एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 की तिथियां (SCERT Delhi DElEd Admit Card 2026 Dates)
    2. एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के चरण (SCERT Delhi DElEd Admit Card download steps)
    3. एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी (Details on SCERT Delhi DElEd Admit Card)
    4. एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 के साथ आवश्यक दस्तावेज
    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (SCERT Delhi DElEd Admit Card) - डाउनलोड लिंक
    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

    दिल्ली डीएलएड प्रवेश परीक्षा सभी निर्धारित केंद्रों पर 27 मई 2026 को आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया गया था। हालांकि दो परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा रद कर दिया गया। इन केद्रों पर दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 मई को जारी किया गया।

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की सूचना 21 मई को अपडेट की गई थी। सूचना में एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तिथि भी बताई गई थी। सूचना के अनुसार, एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 27 मई को किया गया।
    जानें - एससीईआरटी डीएलएड काउंसलिंग कब शुरू होगी?


    1779364800714

    जिन उम्मीदवारों ने एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, वे scertdelhi.admissions.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पहले, डीएलएड एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 21 मई और दिल्ली डीएलएड प्रवेश परीक्षा तिथि 24 और 25 मई 2026 थी जिसे प्राधिकरण द्वार संशोधित कर नई तिथि जारी की गई। उम्मीदवारों इस लेख में दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड लेटेस्ट अपडेट और डाउनलोड लिंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    1779103552863

    पहले, दिल्ली डीएलएड प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 17 मई थी, लेकिन 18 मई को सूचना जारी करते हुए प्राधिकरण द्वारा डीएलएड दिल्ली एडमिट कार्ड रिलीज डेट 21 मई कर दी गई है।
    1779103791898

    एससीईआरटी दिल्ली द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा कार्यक्रम है। शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए दिल्ली डीएलएड प्रवेश परीक्षा (Delhi DElEd entrance exam in hindi) का आयोजन किया जाता है। जो अभ्यर्थी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे दिल्ली डीएलएड के लिए आवेदन करते हैं।

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए डीएलएड परीक्षा केंद्र पर अपना एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 हॉल टिकट और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि एडमिट कार्ड (SCERT Delhi DElEd Admit Card) के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    SCERT द्वारा दिल्ली डीएलएड 2026 हॉल टिकट (Delhi DElEd 2026 hall ticket) डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवार डीएलएड प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 हॉल टिकट, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य संबंधित विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए पूरे लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 की तिथियां (SCERT Delhi DElEd Admit Card 2026 Dates)

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियों से अवगत होना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड परीक्षा 2026 (SCERT Delhi DElEd exam 2026) की महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।

    SCERT Delhi DElEd Admit Card 2026- Important Dates

    इवेंट्स

    डेट्स

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

    21 मई 2026
    22 मई 2026
    29 मई 2026 (दो परीक्षा केंद्रों के लिए)

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 एग्जाम

    24 से 25 मई, 2026
    27 मई 2026
    2 जून 2026 (रद हुई दो केंद्रों की परीक्षा के लिए)

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के चरण (SCERT Delhi DElEd Admit Card download steps)

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 का हॉल टिकट (SCERT Delhi DElEd 2026 hall ticket) डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

    • एससीईआरटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, ‘एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक’ पर क्लिक करें।

    • आवश्यक फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    • आपका एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी (Details on SCERT Delhi DElEd Admit Card)

    SCERT दिल्ली DElEd हॉल टिकट डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों द्वारा अच्छी तरह से जांच लें। किसी भी त्रुटि या विसंगति की स्थिति में, समस्या के निवारण के लिए SCERT दिल्ली प्रवेश कार्यालय को तुरंत सूचित करें। SCERT दिल्ली DElEd एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरणों की जांच करें:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • फोटो

    • हस्ताक्षर

    • कार्यक्रम का नाम

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा स्थल

    • उम्मीदवारों के लिए निर्देश

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 के साथ आवश्यक दस्तावेज

    परीक्षा केंद्र पर एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड के हॉल टिकट के साथ, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

    • वैलिड आईडी - उम्मीदवार आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र ला सकते हैं।

    • हाल में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो - उम्मीदवारों को हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो लानी चाहिए।

    अन्य उपयोगी लिंक
    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड रिजल्ट कब आएगा?
    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन तिथि, प्रक्रिया जानें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड का एडमिट कार्ड दिल्ली राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 के हॉल टिकट पर मुझे कौन-कौन सी जानकारी देखनी चाहिए?
    A:

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड के एडमिट कार्ड पर आपको अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र की जानकारी, परीक्षा की तारीख और समय देखना चाहिए।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 30 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)