Careers360 Logo
ask-icon
share
    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन 2026 (SCERT Delhi DElEd Application 2026 in Hindi): अधिसूचना लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन 2026 (SCERT Delhi DElEd Application 2026 in Hindi): अधिसूचना लिंक, प्रक्रिया

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन 2026 (SCERT Delhi DElEd Application 2026 in Hindi): अधिसूचना लिंक, प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 May 2026, 10:59 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र 2026 (SCERT Delhi DElEd Application Form 2026 in hindi) : दिल्ली राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो क्लोज कर दिया है। दिल्ली डीएलएड आवेदन सुधार की सुविधा 14 से 15 मई 2026 तक दी गई थी। डीएलएड दिल्ली आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई तक बढ़ा दी गई थी। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 अप्रैल से scertdelhi.admissions.nic.in पर शुरू हुई थी।

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन 2026 (SCERT Delhi DElEd Application 2026 in Hindi): अधिसूचना लिंक, प्रक्रिया
    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन 2026 (SCERT Delhi DElEd Application 2026 in hindi)

    लेटेस्ट अपडेट - एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 परीक्षा 24 और 25 मई 2026 को होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना दी जाएगी।

    एससीईआरटी दिल्ली द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा कार्यक्रम है। शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए दिल्ली डीएलएड प्रवेश परीक्षा (Delhi DElEd entrance exam in hindi) का आयोजन किया जाता है। जो अभ्यर्थी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे दिल्ली डीएलएड के लिए आवेदन करते हैं। मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार एससीईआरटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाकर दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र (Delhi DElEd Application Form) भर सकते हैं।

    डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश (Admission to D.El.Ed Programme in hindi) के लिए छात्रों का चयन दिल्ली डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा एससीईआरटी दिल्ली द्वारा संचालित दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा कार्यक्रम है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, दिल्ली आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी करेगी। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 के बारे में नवीनतम अपडेट (Latest Updates About SCERT Delhi D.El.Ed 2026 in hindi) के लिए इस आलेख के साथ बने रहें। विश्वविद्यालय की वेबसाइट-scertdelhi.admissions.nic.in की भी मदद ले सकते हैं।

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    Chanakya University B.A Admissions 2026

    Scholarships available | Collaboration with Samkalp IAS, Delhi

    डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Diploma in Elementary Education in hindi) एससीईआरटी दिल्ली द्वारा संचालित दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा कार्यक्रम है। पोर्टल पर पंजीकरण करने पर आवेदकों को पंजीकरण आईडी और पासवर्ड मिलेगा। आवेदन आईडी और पासवर्ड की मदद से कोई भी व्यक्ति दिल्ली डीएलएड 2026 आवेदन पत्र (Delhi DElEd 2026 application form in hindi) भर सकता है। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र, फीस और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को ध्यान से पढ़ें।

    डीएलएड दिल्ली आवेदन पत्र तिथियां 2026 (DElEd Delhi Application Form Dates 2026 in Hindi)

    उम्मीदवार एससीईआरटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट (SCERT Delhi official website) पर लिंक- scertdelhi.admissions.nic.in के माध्यम से सभी संबंधित घटनाओं और तिथियों की जांच कर सकेंगे। छात्रों को निम्नलिखित तालिकाओं के माध्यम से दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र (Delhi DElEd application form in hindi) की तिथियों पर नज़र रखनी चाहिए।

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 आवेदन तिथि

    इवेंट्स

    तिथियां

    दिल्ली डीएलएड अधिसूचना 2026

    23 अप्रैल 2026

    दिल्ली डीएलएड 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    23 अप्रैल 2026

    दिल्ली डीएलएड आवेदन अंतिम तिथि

    14 मई, 2026

    दिल्ली डीएलएड 2026 आवेदन सुधार

    14 से 15 मई, 2026

    दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली डीएलएड प्रवेश परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड पात्रता मानदंड 2026 (SCERT Delhi DElEd Eligibility Criteria 2026 in Hindi)

    जो छात्र डीएलएड दिल्ली आवेदन पत्र (DElEd Delhi application form in Hindi) के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें पहले डीएलएड पात्रता मानदंड की जांच अच्छे से कर लेनी चाहिए। कुछ बुनियादी आवश्यकताएं हैं जिन्हें उम्मीदवारों को पूरा करना होगा:

    • उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

    • अधिकतम आयु 24 वर्ष है।

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें? (How to Fill SCERT Delhi DElEd Application Form 2026 in hindi?)

    छात्र दिल्ली डीएलएड 2026 आवेदन पत्र (Delhi DElEd 2026 application form in hindi) इसकी वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर भर सकते हैं। उन्हें एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

    चरण 1: पंजीकरण (Registration)

    • एससीईआरटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाएँ।

    • अब, ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ विकल्प खोजें।

    • उम्मीदवारों का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, लिंग, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे सभी विवरण भरें।

    • अब, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करके क्रेडेंशियल सबमिट करें।

    • इससे एक पंजीकरण आईडी और पासवर्ड बन जाएगा।

    Ganga Group Of Institutions B.Tech Admissions 2026

    Approved by AICTE | Grade 'A' accredited by NAAC | Avail up to 100% Scholarships

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    चरण 2: आवेदन पत्र (Application Form)

    • आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में लॉग इन करें।

    • अपनी शैक्षिक जानकारी दर्ज करें।

    • निर्धारित प्रारूप में अपना हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।

    • सभी विवरण सहेजें और SCERT दिल्ली डीएलएड 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अब, दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र 2026 जमा करें और फॉर्म डाउनलोड भी करें।

    • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंट आउट लेना उचित है।

    दिल्ली डीएलएड आवेदन शुल्क 2026 (Delhi DElEd Application Fee 2026 in Hindi)

    छात्रों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। SCERT डीएलएड दिल्ली 2026 आवेदन शुल्क (SCERT DElEd Delhi 2026 application fee in Hindi) वापसी योग्य नहीं है और इसका भुगतान केवल नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

    श्रेणी

    फीस

    सामान्य/अनारक्षित

    Rs.500

    SC/ST/PwD

    Rs.250

    डीएलएड दिल्ली आवेदन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for DElEd Delhi Application 2026)

    डीएलएड दिल्ली आवेदन पत्र 2026 (DElEd Delhi application form 2026) भरते समय छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवश्यक दस्तावेजों की सूची यहां दी गई है:

    • कक्षा 10 का प्रमाण पत्र

    • कक्षा 12 का प्रमाण पत्र

    • स्नातक डिग्री प्रमाण पत्र

    • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू है)

    • रोजगार विवरण

    दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र सुधार 2026 (Delhi DElEd Application Form Correction 2026 in Hindi)

    SCERT उन छात्रों की सुविधा के लिए डीएलएड आवेदन सुधार विंडो (DElEd Application correction window in hindi) की सुविधा दी जाती है। इस अवधि के दौरान दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र में रह गई त्रुटियों में सुधार किया जा सकता है। सुधार विंडो 15 मई तक लिए खुली थी। उम्मीदवार केवल कुछ विवरणों में ही बदलाव कर सकते हैं। वे इन विवरणों में बदलाव नहीं कर पाएंगे- उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र 2026 कब शुरू होगा?
    A:

    एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन पत्र की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

    Q: डीएलएड दिल्ली प्रवेश परीक्षा का संचालन करने वाली संस्था कौन सी है?
    A:

    राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, दिल्ली हर साल डीएलएड परीक्षा आयोजित करती है।

    Q: मैं एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 पंजीकरण फॉर्म कैसे भर सकता हूं?
    A:

    पंजीकरण एससीईआरटी की वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाकर किया जाएगा।

    Q: एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड आवेदन शुल्क 2026 क्या है?
    A:

    सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए 250 रुपये है।

    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ