बिहार बीएड आवेदन 2026 (Bihar B.Ed Application 2026 in Hindi)- बिहार के बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन विंडो क्लोज कर दिया गया है। बिहार सीईटी बीएड 2026 आवेदन पत्र 27 अप्रैल को बिहार बीएड सीईटी 2026 अधिसूचना के साथ जारी किया गया था। बिना लेट फीस बिहार बीएड फॉर्म 2026 भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 थी। लेट फीस के साथ सीईटी बीएड आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 19 से 21 मई 2026 तक थी। आवेदन त्रुटि सुधार के लिए 22-23 मई तक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की सुविधा दी गई थी। बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in के माध्यम से सीईटी बीएड आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।
बिहार बीएड आवेदन सुधार लिंंक पर जाएं
लेटेस्ट - बिहार बीएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड 30 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर लॉगइन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल 2026 के लिए बीएड एडमिशन प्रक्रिया के लिए स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय) को बनाया गया है। प्राधिकरण की ओर से दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री में एडमिशन के लिए बिहार बीएड सीईटी 2026 परीक्षा (Bihar B.Ed CET 2026 exam in Hindi) 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन प्रदेश के 11 शहरों में करीब 300 परीक्षा केंद्रों पर होगा।
बिहार बीएड रिजल्ट
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर (बीआरएबीयू) द्वारा बिहार सीईटी बीएड और शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन (Bihar BEd CET application 2026 in hindi) तिथि 27 अप्रैल से 21 मई तक थी। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बिहार बीएड सीईटी 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in माध्यम से बीएड एडमिशन के लिए 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले बिहार बीएड सीईटी 2026 पात्रता मानदंड (Bihar BEd CET 2026 eligibility criteria in hindi) को जरूर देख लेना चाहिए।
यूपी बीएड आवेदन तिथियां देखें
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) द्वारा बीएड कार्यक्रम में प्रवेश देने के लिए बिहार बीएड सीईटी 2026 परीक्षा (Bihar B.Ed CET 2026 exam in hindi) आयोजन की तिथि अधिसूचना के साथ जारी कर दी गई है। छात्र बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट brabu.ac.in पर बीएड सीईटी के लिए बने पोर्टल biharcetbed-brabu.in पर जाकर बिहार बीएड परीक्षा तिथि 2026 देख सकते हैं।
आवेदकों को बिहार बीएड सीईटी आवेदन पत्र 2026 में सही-सही विवरण भरना चाहिए। सभी वैध और सही दस्तावेज भेजने पर आवेदन पत्र स्वीकार किए जाते हैं। बीएड कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले बिहार बीएड सीईटी 2026 प्रवेश फॉर्म जमा करना चाहिए। बिहार बीएड सीईटी आवेदन पत्र 2026, आवेदन कैसे करें, आवेदन शुल्क और संबंधित मुख्य जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ें।
बिहार बीएड सीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित आवेदन पत्र की महत्वपूर्ण तिथियों का पालन करना चाहिए।
इवेंट्स | तारीख |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन पत्र | 27 अप्रैल 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि | 18 मई 2026 |
विलंब शुल्क के साथ बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि | 19-21 मई 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन सुधार | 22-23 मई 2026 |
बिहार सीईटी बीएड 2026 एडमिट कार्ड |
|
बिहार बीएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा | 7 जून 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की | 8 जून 2026 |
| आंसर की पर आपत्ति की तिथि | 9 से 10 जून 2026 |
बिहार बीएड सीईटी 2026 फाइनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2026 | 19 जून 2026 |
बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवारों को बिहार बीएड फॉर्म 2026 भरने से पहले नीचे दी गई तालिका में दिए गए विवरण की जांच करनी चाहिए।
बिहार 2026 बी.एड फॉर्म में आवश्यक विवरण
विवरण प्रकार | विवरण श्रेणी |
निजी | उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, आदि |
शैक्षणिक योग्यता | उम्मीदवारों की पिछली शिक्षाओं की मूल प्रतिलेख और मार्कशीट |
पता | उम्मीदवार का वर्तमान और स्थायी पता |
सामान्य | वैध सरकारी पहचान जैसे आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र |
परीक्षा केंद्र | उम्मीदवार अधिकतम तीन शहरों का चयन कर सकते हैं |
बिहार बीएड सीईटी 2026 पंजीकरण फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपना फोटो और हस्ताक्षर संलग्न करना होगा। बिहार बीएड सीईटी पंजीकरण 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकताएं नीचे सूचीबद्ध हैं।
बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन पत्र - दस्तावेज़ विशिष्टताएं
विवरण | फ़ाइल का साइज़ | रूप |
फोटो | < 100 केबी | जेपीईजी |
हस्ताक्षर | < 100 केबी | जेपीईजी |
फोटो
अभ्यर्थी की फोटो रंगीन होनी चाहिए।
फोटो की पृष्ठभूमि सफेद होनी चाहिए।
उम्मीदवार का चेहरा अवश्य दिखना चाहिए। बालों, मास्क, एक्सेसरीज़ आदि से न ढकें।
उम्मीदवार बिहार बीएड सीईटी 2026 के आवेदन पत्र पर चश्मे के साथ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं।
हस्ताक्षर
उम्मीदवारों को हस्ताक्षर के लिए गहरे नीले या काले पेन का उपयोग करना चाहिए, जिसे बिहार बीएड सीईटी 2026 फॉर्म पर अपलोड किया जाना चाहिए।
हस्ताक्षर बड़े अक्षर में होना चाहिए।
हस्ताक्षर क्षैतिज (horizontal) होना चाहिए।
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपना पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के लिए बिहार बीएड 2026 आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है:
सामान्य श्रेणी - रु. 1000
ईडब्ल्यूएस श्रेणी - रु. 750
एससी/एसटी वर्ग - रु. 500
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करने वाले आवेदकों को प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले बिहार बीएड सीईटी पात्रता मानदंड 2026 जरूर देखना चाहिए। बिहार बीएड सीईटी 2026 की पात्रता मानदंड नीचे उल्लिखित है।
बिहार B.Ed CET में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को या तो स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री या 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक या कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उन शहरों के बारे में पता होना चाहिए जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां बिहार बीएड सीईटी परीक्षा केंद्र 2026 की सूची दी गई है। बीएड कार्यक्रम में प्रवेश देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में बिहार बीएड सीईटी 2026 का आयोजन किया जाएगा।
बिहार बीएड सीईटी शहर | बिहार बीएड सीईटी सिटी कोड |
आरा | 01 |
भागलपुर | 02 |
छपरा | 03 |
दरभंगा | 04 |
गया | 05 |
हाजीपुर | 06 |
मधेपुरा | 07 |
मुंगेर | 08 |
मुजफ्फरपुर | 09 |
पटना | 10 |
पूर्णिया | 11 |
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए चरणों का पालन करना चाहिए-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://brabu.ac.in/ या biharbedcet-brabu.in पर जाएं
इसके बाद अपना आईडी और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉगइन करें
लॉगइन के बाद अभ्यर्थियों के सामने तीन विकल्प दिखेंगे, तीसरे विकल्प यानी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें
क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आने लगेगा
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें।
बिहार सीईटी बीएड एडमिट कार्ड से संबंधित जरूरी तथ्य
परीक्षार्थियों को बिहार सीईटी बीएड एडमिड कार्ड दो प्रतियों में रखना होगा। दोनों प्रतियां फोटोयुक्त होंगी।
दोनों प्रतियों में दिए गए परीक्षा केंद्र पर वीक्षक की उपस्थिति में अभ्यर्थियों को हस्ताक्षर करना होगा। इनमें से एक प्रति परीक्षा केंद्र पर जमा कर लिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को बायोमैट्रिक हाजिरी भी बनानी होगी, अन्यथा उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। किसी तरह की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 0621-2243071 (सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक और शनिवार-रविवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक) या ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।
बीआरएबीयू द्वारा बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा (Bihar B.Ed CET exam in hindi) की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। परीक्षा के बाद आधिकारिक आंसर की बीआरएबीयू की वेबसाइट पर 8 जून को जारी की जाएगी। बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की पीडीएफ में परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब शामिल होते हैं। उम्मीदवार आंसर की के किसी आंसर से असंतुष्ट हैं तो बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की के खिलाफ आधिकारिक मेल आईडी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा परिणाम (Bihar B.Ed CET exam result in hindi) ऑनलाइन मोड में 19 जून को जारी किया जाएगा। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा में सफल उम्मीदवार बिहार बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। बिहार बीएड काउंसलिंग के बाद बीएड कोर्स में एडमिशन मिलेगा।
बिहार बीएड काउंसलिंग (Bihar B.Ed. counselling) के लिए बिहार बीएड 2026 में सफल छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए चरणों के अनुसार बिहार बीएड काउंसलिंग आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थी पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड ईमेल एवं पासवर्ड द्वारा लॉगइन करेंगे।
लॉगइन के बाद रिजल्ट एवं रैंक को सत्यापित करना होगा।
बीएड एजमिशन के लिए विश्वविद्यालयों का चयन करना पड़ेगा।
एक ही विश्वविद्यालय या एक से अधिक विश्वविद्यालयों से न्यूनतम तीन और अधिकतम नौ कॉलेजों का चयन कर सकेंगे।
कॉलेजों को वरीयता क्रम में व्यवस्थित करना होगा।
चुने गए महाविद्यालयों की पुन: जांच करनी होगी। फिर उसे सेव करेंगे।
इन सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा।
शुल्क सफलता पूर्वक जमा होने पर उस पेज का फाइनल प्रिंट आउट जरूर लेना होगा।
इस प्रकार काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
क्या मैं बिहार बीएड फॉर्म 2026 ऑफ़लाइन मोड में भर सकता हूँ?
नहीं, उम्मीदवार केवल बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।
अपने बिहार बी.एड ऑनलाइन फॉर्म 2026 में बदलाव कैसे करें?
आयोजक संस्था बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन सुधार विंडो की सुविधा देता है। आवेदक बिहार बीएड सीईटी सुधार विंडो 2026 की अंतिम तिथि तक बीएड सीईटी आवेदन में सुधार कर सकते हैं। ।
क्या मैं बिहार बीएड सीईटी फॉर्म 2026 में बदलाव कर सकता हूं?
आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार बिहार बीएड 2026 फॉर्म में आवेदन सुधार विंडो के जरिये बदलाव कर सकते हैं। हालांकि छात्रों को बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन पत्र जमा करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा प्रदान किया गया विवरण सही है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
साल 2026 में बिहार बीएड प्रवेश के लिए स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) मुजफ्फरपुर को बनाया गया है।
बिहार B.Ed CET में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को या तो स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री या 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक या कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए।
छात्रों को आवेदन पत्र भरने और जमा करने के लिए बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
छात्रों को बिहार बीएड फॉर्म 2026 को ऑनलाइन मोड में सफलतापूर्वक जमा करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करने होंगे। बिहार बीएड 2026 आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:
शिक्षा दस्तावेज़
पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन की हुई कॉपी
हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
Last Date to Apply: 17th August | QS I-Gauge Diamond Rated | NAAC A+ Accredited | 621 Recruitment Partners | INR 40 LPA Highest CTC | 4482 Job offers
NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF
Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
