Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 (UP D.El.Ed state rank) - मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन रिजल्ट@updeled.gov.in
    • लेख
    • यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 (UP D.El.Ed state rank) - मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन रिजल्ट@updeled.gov.in

    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 (UP D.El.Ed state rank) - मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन रिजल्ट@updeled.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Aug 2026, 09:38 AM IST

    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 (UP D.El.Ed state rank) - उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज यूपी द्वारा 10 अगस्त 2026 को डीएलएड स्टेट रैंक जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर कोर्स नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर अपना डीएलएड स्टेट रैंक देख सकते हैं।साथ ही डीएलएड 2026 काउंसलिंग की संशोधित तिथियों की घोषणा भी कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा डीएलएड स्टेट रैंक के अनुसार रैंक 1 से 1,52,202 तक वाले उम्मीदवारों के लिए 5000 रुपये यूपी डीएलएड अलॉटमेंट फीस जमा करने के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसमें रैंक 1 से रैंक 20000 तक में शामिल उम्मीदवारों के लिए अलॉटमेंट फीस जमा करने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, 1 से 20 हजार स्टेट रैंक वाले अभ्यर्थी 11 से 13 अगस्त तक संस्थान का विकल्प भर सकते हैं। इनके लिए सीट आवंटन की सूची 14 अगस्त को जारी की गई।
    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक-सह-मेरिट लिस्ट देखें
    1786374614288

    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 (UP D.El.Ed state rank)  - मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन रिजल्ट@updeled.gov.in
    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 (UP D.El.Ed state rank) - मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन रिजल्ट@updeled.gov.in

    स्टेट रैंक के अनुसार संस्थान का विकल्प भरने के लिए दो फेज का शेड्यूल जारी किया गया है। इसी प्रकार रैंक 20,001 से 80,000 तक वाले अभ्यर्थी 14 से 18 अगस्त और रैंक 80,001 से 1,52,202 वाले 19 से 23 अगस्त तक अपना विकल्प भर सकते हैं। इनके लिए सीट आवंटन सूची क्रमश: 19 और 24 अगस्त को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in दोनों फेज का शेड्यूल पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

    1786370135973

    यूपी डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की स्टेट रैंक-सह-मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी होनी थी, लेकिन बाद में रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन करने के बाद इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा वेवबाइट पर डीएलएड रैंक के लिए लिंक अब सक्रिय कर दिया गया है।

    डीएलएड स्टेट रैंक के बाद सीट आवंटन रिजल्ट भी जारी होता है। उम्मीदवार updeled.gov.in पर दिए अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यूपी डीएलएड रैंक (UP D.El.Ed rank 2026) और डीएलएड सीट आवंटन (UP DElEd seat allotment) की जांच कर सकते हैं।
    यूपीडीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें
    1784551798380

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    Chanakya University B.A Admissions 2026

    Scholarships available | Collaboration with Samkalp IAS, Delhi

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ (UP DElEd Merit List Pdf 2026) प्रारूप में जारी की जाती है। डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों द्वारा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी कर उसके आधार पर यूपी डीएलएड में प्रवेश किया जाता है।
    ये भी पढ़ें - यूपी डीएलएड 2026 के बारे में जानें
    1784352588170

    यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड आवेदन पत्र 15 जून 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे, जिसे बढ़ाकर 3 अगस्त कर दिया गया।

    यूपी डीएलएड जिसे पहले बीटीसी के नाम से जाना जाता था, इसमें एडमिशन के लिए यूपी डीएलएड 2026 तिथियों की सूचना जारी कर दी गई है। आवेदन के बाद उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक जारी की जाती है। मेरिट के आधार पर राजकीय एवं निजी डीएडएल संस्थानों में सीट आवंटन के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी।
    यूपी डीएलएड रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया जानें

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी, मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या होगा? इन सभी की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपी डीएलएड 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में उम्मीदवार के प्रदर्शन पर आधारित है। अधिकारी यूपी डीएलएड मेरिट सूची (UP DELED merit list in hindi) तैयार करने के लिए इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों पर विचार करते हैं। एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए काउंसलिंग का आयोजन होता है।
    यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया को जानें

    यूपी डीएलएड 2026 मुख्य तिथियां - (UP DELED 2026 important dates)

    यूपी डीएलएड में एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थियों को यूपी डीएलएड से संबंधित तारीखों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी डीएलएड 2026 तिथियां देख सकते हैं।

    यूपी डीएलएड महत्वपूर्ण तिथियां (UP DELED Important Dates)

    यूपी डीएलएड इवेंट्स

    यूपी डीएलएड तिथियां

    यूपी डीएलएड आवेदन

    15 जून 2026

    यूपी डीएलएड 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    8 जुलाई 2026

    3 अगस्त 2026

    यूपी डीएलएड आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    9 जुलाई 2026
    4 अगस्त 2026

    यूपी डीएलएड आवेदन पत्र प्रिंट की अंतिम तिथि

    11 जुलाई 2026
    5 अगस्त 2026

    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक / डीएलएड मेरिट लिस्ट

    10 अगस्त 2026

    यूपी डीएलएड काउंसलिंग राउंड 1 के लिए फीस भुगतान

    10 से 14 सितंबर तक (1 से 1,52,202 रैंक के बीच वालों के लिए, 5000 रुपये शुल्क के साथ)

    यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग

    11 से 13 अगस्त 2026 (रैंक 1 से 20,000 तक के लिए )

    14 से 18 अगस्त 2026 (रैंक 20,001 से 80,000)

    19 से 23 अगस्त 2026 (रैंक 780,000 से 1,52,202)

    यूपी डीएलएड सीट आवंटन 2026

    14 अगस्त 2026 (रैंक 1 से 20,000 के लिए)

    19 अगस्त 2026 (रैंक 20,001 से 80,000)

    24 अगस्त 2026 (रैंक 780,000 से 1,52,202)

    एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करने की अंतिम तिथि

    17 से 31 अगस्त

    ऑनलाइन रिपोर्टिंग और सीटें लॉक करने की अंतिम तिथि

    1 सितंबर 2026

    यूपी डीएलएड फेज - 2

    यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग फीस भुगतान

    7 से 10 सितंबर 2026

    यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग

    सूचित किया जाएगा

    यूपी डीएलएड सीट आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    फेज 2 राउंड 1 यूपी डीएलएड एडमिशन/ रिपोर्टिंग तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी डीएलएड फेज 2 राउंड 2 चॉइस फिलिंग

    सूचित किया जाएगा

    फेज 2 राउंड 2 यूपी डीएलएड सीट आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    फेज 2 राउंड 2 यूपी डीएलएड एडमिशन/ रिपोर्टिंग तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी डीएलएड 2026 स्टेट रैंक कैसे देखें? (How to check the UP D.El.Ed. 2026 state rank?)

    उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट-कम-स्टेट रैंक लिस्ट (UP DElEd 2025 Merit-cum-state rank List) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in जाकर यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 देख सकते हैं। स्टेट रैंक-सह- यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    यूपी डीएलएड मेरिट 2026 देखने की चरणवार प्रक्रिया:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupdeled.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज पर know your rank लिंक पर क्लिक करें।

    1784352588203

    • अब अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

    • अब मेरिट लिस्ट पीडीएफ खुल जाएगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

    Ganga Group Of Institutions B.Tech Admissions 2026

    Approved by AICTE | Grade 'A' accredited by NAAC | Avail up to 100% Scholarships

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा और यूपी डीएलएड सीट को स्वीकार करना होगा। यदि उम्मीदवार सीट स्वीकार करने में विफल रहता है, तो उम्मीदवार का यूपी डीएलएड आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

    1784352588241

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details mentioned in the UP DELED Merit list 2026)

    यूपी डीईएलईडी 2026 मेरिट लिस्ट में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन संख्या

    • श्रेणी

    • उपलब्ध सीटों की संख्या

    • कार्यक्रम का नाम

    यूपी डीएलए़ड स्टेट रैंक कैसे निर्धारित होती है?

    परीक्षा प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड स्टेट रैंक-सह-मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यूपी डीएलएड स्टेट रैंक लिस्ट निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है:

    • उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों का आंकलन किया जाएगा।

    • प्रत्येक परीक्षा के प्रतिशत को दशमलव के दो अंकों में पूर्णांकित (Round Off) किया जाएगा।

    • चयन के समय यदि एक ही वर्ग के दो उम्मीदवारों के एकसमान अंक होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

    • मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों की स्टेट रैंक लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों का स्टेट रैंक ही चयन का आधार होगा।

    यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 के बाद क्या करें?

    प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड स्टेट रैंक मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज का चुनाव करना होगा। उसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित किए जाते हैं। कॉलेज आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में अपने दस्तावेज जमा कराने होते हैं।

    यूपीडीएलएड मेरिट लिस्ट 2026- ध्यान देने योग्य बातें

    यूपी डीएलएड प्रवेश 2026 (UP DElEd admission 2026) को लेकर उम्मीदवारों को कुछ बातों की जानकारी होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट की जांच जरूर करें।

    • यूपीडीएलएड काउंसलिंग 2026 चरण के दौरान उम्मीदवारों को अलॉटमेट शुल्क 5000 रुपए जमा कराना अनिवार्य है तभी वे अपने पसंद के कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं।

    • उम्मीदवारों द्वारा विकल्प चुनने की संख्या पर कोई बाध्यता नहीं है।

    • कोई उम्मीदवार यदि कॉलेज आवंटित होने के बाद एडमिशन नहीं लेता है तो अलॉटमेंट फीस वापस नहीं की जाएगी।

    यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग के लिए ले जाने वाले दस्तावेज (Documents to carry for UP DELED 2026 Counselling)

    उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 (UP DELED counselling 2026) के दिन अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ लाने होंगे। यहां ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची दी गई है:

    सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • कक्षा 10 की मार्कशीट

    • कक्षा 12 की मार्कशीट

    • स्थानांतरण प्रमाण पत्र

    • आचरण प्रमाण पत्र

    • वैध पहचान प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग 2026 (UP DElEd Choice Filling 2026 in hindi)

    यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया ( UP DELED counselling process in hindi) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को संस्थानों के बारे में अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया का अगला स्तर उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर आयोजित किया जाएगा। अपने चयन को पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को संगठन के ऑनलाइन भुगतान पोर्टल के माध्यम से यूपी डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

    UP DELEd चॉइस फिलिंग 2026 भरने के चरण (Steps to Fill UP DELEd Choice Filling 2026)

    यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरना होगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यूपी डीएलएड 2026 चॉइस फिलिंग (UP DELED 2026 choice filling) शुरू की जाएगी। यूपी

    डीएलएड चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए:

    चरण 1: यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

    चरण 2: होमपेज पर ‘Choice Filling’ बटन पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।

    चरण 3: अब, ड्रॉप-डाउन से कोर्स चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और वन-टाइम पिन और उसके बाद कैप्चा कोड डालें।

    चरण 4: पोर्टल पर लॉग इन करें और अब अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज का नाम चुनें।

    चरण 5: DELED काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर आवेदन पत्र जमा करें।

    यूपी डीएलएड सीट आवंटन 2026 (UP DELEd Seat Allotment 2026)

    चॉइस फिलिंग राउंड की स्थिति में, उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी डीएलएड सीट आवंटन परिणाम (UP DELED seat allotment result) जारी करेगा। उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड 2026 सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए लॉगिन करना होगा। यूपी डीएलएड सीट आवंटन (UP DELED seat allotment in hindi) उम्मीदवारों द्वारा भरे गए अंकों और विकल्पों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ