MLRITM B.Tech Admissions 2026
UGC & AICTE Approved | Affiliated to JNTUH & accredited by NAAC with 'A' Grade | Highest Package: 26 Lakhs
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 (UP DElEd Merit List 2025 in Hindi): सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट केअनुसार सेकेंड फेज के तहत रैंक 1 से 1,24,230 तक के अन्य राज्य के बचे उम्मीदवार और उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के बचे उम्मीदवारों के लिए 9 फरवरी को आवंटन लिस्ट जारी कर दिया गया है। इन उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की तिथि 5 से 8 फरवरी निर्धारित थी। इसके बाद 9 से 12 फरवरी तक सभी बचे हुए उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया चल रही है।
यूपी डीएलएड काउंसलिंग पूरा शेड्यूल देखें ।
This Story also Contains
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 8 जनवरी की शाम को जारी की गई थी और इसके बाद फेज 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। यूपी डीएलएड फेज 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 फरवरी तक चली। इसके बाद बची सीटों के लिए यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट के अनुसार एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। यूपी डीएलएड एडमिशन फेज 2 के तहत चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 5 से 9 फरवरी तक चली।
डीएलएड मेरिट लिस्ट स्टेट रैंक के रूप में जारी की जाती है। यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए फेज 2 चॉइस फिलिंग फीस भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रैंक 1 से 1,24,230 तक के यूपी राज्य से बाहर और राज्य के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार 10 फरवरी तक फीस भुगतान कर सकते हैं। फेज 2 के लिए राउंड 1 के तहत चॉइस फिलिंग की तिथि 5 से 9 फरवरी थी। इससे पहले, 70001 से 124230 रैंक तक वालों के लिए चॉइस फिलिंग की तिथि 19 से 22 जनवरी 2026 चली जिसके लिए आवंटन सूची का प्रकाशन 24 जनवरी को किया गया।
यूपी डीएलएड स्टेट रैंक देखें |
काउंसलिंग फेज 1 के तहत यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 70001 से 124230 रैंक तक में शामिल उम्मीदवारों के लिए यूपी डीएलएड एलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवार 31 जनवरी तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन सीट लॉक करने और रिपोर्टिंग की तिथि 1 फरवरी तक है। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य और इससे बाहर के बचे उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है जो 31 जनवरी तक चली।
इससे पहले 20001 से 70000 रैंक तक वाले उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग के लिए 16 से 19 जनवरी दोपहर तक का समय दिया गया और इनके लिए आवंटन सूची 19 जनवरी शाम को जारी की गई। इससे पहले, 20 हजार रैंक तक शामिल उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 से 16 जनवरी तक चली। 16 जनवरी को शाम में आवंटन लिस्ट जारी किया गया। यूपी डीएलएड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (UP DElEd Seat Allotment Result 2025) और यूपी डीएलएड काउंसलिंग का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट https://updeled.gov.in पर देख सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, फेज -1 चॉइस फिलिंग के लिए फीस जमा करने की तिथि 8 से 12 जनवरी तक थी।

उम्मीदवार अपनी लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यूपी डीएलएड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण संस्थान चुनने की सुविधा दो चरणों में उपल्बध करवाई जाएगी। प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया 12 जनवरी से 23 फरवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार यूपी डीएलएड की अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जांच के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड सीट अलॉटमेंट डायरेक्ट लिंक ।

प्राधिकरण द्वारा जारी यूपी डीएलएड अधिसूचना के अनुसार, डीएलएड मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को होना था, लेकिन तिथि समाप्त होने के बाद भी आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट लिंक सक्रिय नहीं की गई है।
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ (UP DElEd Merit List Pdf 2025) प्रारूप में जारी की जाती है। डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों द्वारा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी कर उसके आधार पर यूपी डीएलएड 2025 में प्रवेश किया जाता है।
ये भी पढ़ें - यूपी डीएलएड आवेदन 2025
यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड आवेदन पत्र 24 नवंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर थी। उम्मीदवार https://btcexam.in पर भी यूपी डीएलएड की जानकारी देख सकते हैं।
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 (UP DElEd Merit List 2025) जारी होते ही लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा। यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी, मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या होगा? इन सभी की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
यूपी डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 देखें
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 से संबंधित तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय के साथ तालिका को भी अपडेट किया जाता रहेगा।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, |
आधिकारिक वेबसाइट | updeled.gov.in / https://btcexam.in/ |
यूपी डीएलएड 2025 फर्स्ट मेरिट लिस्ट |
8 जनवरी 2026 |
यूपी डीएलएड काउंसलिंग तिथि 2025 | 12 जनवरी से 23 फरवरी 2026 |
ये भी देखें-
Avail up to 100% Merit Based Scholarships | 100% Placement Assistance
कर्मचारी चयन प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट (UP DElEd 2025 Merit List) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in जाकर यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://btcexam.in/ पर जाएं।
अब सेशन में जाकर परीक्षा का नाम और वर्ष चुनें।

अब अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब मेरिट लिस्ट खुल जाएगा उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट पीडीएफ (UP DElEd Merit List 2025 Pdf) प्रारुप में जारी किया जाता है। यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ में उम्मीदवारों से संबंधित निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।
परीक्षा प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 तैयार की जाती है। यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2025 निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है:
प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज का चुनाव करना होगा। उसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित किए जाते हैं। कॉलेज आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में अपने दस्तावेज जमा कराने होते हैं।

यूपी डीएलएड प्रवेश 2025 (UP DElEd Entrance 2025) को लेकर उम्मीदवारों को कुछ बातों की जानकारी होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट की जांच जरूर करें।
यूपीडीएलएड काउंसलिंग 2025 चरण के दौरान उम्मीदवारों को अलॉटमेट शुल्क 5000 रूपए जमा कराना अनिवार्य है तभी वे अपने पसंद के कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं।
उम्मीदवारों द्वारा विकल्प चुनने की संख्या पर कोई बाध्यता नहीं है।
कोई उम्मीदवार यदि कॉलेज आवंटित होने के बाद एडमिशन नहीं लेता है तो अलॉटमेंट फीस वापस नहीं की जाएगी।
यूपी डीएलएड 2025 फर्स्ट मेरिट लिस्ट 8 जनवरी की शाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि 23 दिसबंर निर्धारित की गई थी। किसी कारण से यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट अपने निर्धारित समय पर जारी नहीं हो पाई। ऐसे में उम्मीदवारों द्वारा एक प्रश्न पूछा जा रहा है कि यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट कब जारी होगी? (When Will The UP DELEd Merit List Be Released ?) इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अधिसूचना फिलहाल जारी नहीं हो पाई है, इसलिए मेरिट लिस्ट जारी होने का समय बताना कठिन होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भी यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा।
हां, यूपी डीएलएड काउंसलिंग में पंजीकरण के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
प्राधिकरण द्वारा यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि 8 जनवरी (शाम) तय की गई है।
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA
NAAC A+ Accredited | H-CTC 14 LPA | Avg CTC 4 LPA | Scholarships to Meritorious Students