SIGMA University BA Admissions 2026
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 (UP DElEd Counselling 2026 in hindi) - उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा डीएलएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग फेज 2 के दूसरे चरण की प्रक्रिया 25 सितंबर को समाप्त हो गई। शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड में एडमिशन ले चुके विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 28 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। डीएलएड फेज 2 के राउंड 2 में शामिल उम्मीदवारों को सीट कंफर्मेशन के बाद एडमिशन के लिए सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग कर सीट कंफर्म करने के लिए 24 सितंबर तक का समय दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा 16 सितंबर 2026 को यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 के दूसरे चरण के लिए डीएलएड सीट आवंटन लिंक (UP DElEd seat allotment link) जारी किया गया था। चयनित उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक आवंटित संस्थान में डीएलएड एडमिशन के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 के लिए अंतिम संस्थान आवंटन सूची लॉगिन विवरण के माध्यम से देख सकते हैं।
यूपी डीएलएड सीट आवंटन रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
इससे पहले डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 राउंड 1 के लिए 11 सितंबर को संस्थान आवंटन सूची जारी की गई। फेज 2 अंतिम चरण शेड्यूल के अनुसार, वैसे उम्मीदवार जिन्हें बीते काउंलिंग प्रक्रियाओं में कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है, वे 15 सितंबर तक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से फेज 2 के लिए आवंटित संस्थान की सूची देख सकते हैं। फेज 2 राउंड 1 आवंटन लिस्ट के अनुसार, चयनित उम्मीदवार 12 से 24 सितंबर 2026 तक आवंटित संस्थान में डीएलएड एडमिशन के लिए बाकी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एडमिशन ले सकते हैं।
फेज 2 अंतिम चरण यानी यूपी डीएलएड फेज 2 राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग की तिथि 11 से 15 सिंतबर थी। संस्थान आवंटन सूची 16 सितंबर को जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवार 16 से 24 सितंबर तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 की शाम को जारी की गई थी। उत्तर प्रदेश के सभी आरक्षित/विशेष आरक्षित और अन्य राज्यों के उम्मीदवार यूपी डीएलएड काउंसलिंग फेज 2 के लिए 10 सितंबर 2026 तक एडमिशन के लिए पसंद के संस्थान का विकल्प डीएलएड चॉइस फिलिंग लिंक के माध्यम से भर सकते थे।
प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऐसे अभ्यर्थियों को, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत संस्थान आवंटित नहीं हुआ है अथवा जो संबंधित पात्र श्रेणी में आते हैं, पुनः विकल्प भरने/प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर 11 से 15 सितंबर 2026 तक दिया जाएगा। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 को शाम 05:00 बजे तक निर्धारित है। डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया के फेज-2 का कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य रैंक 01 से 1,52,202 तक के अभ्यर्थियों के साथ-साथ अन्य राज्य के अभ्यर्थियों तथा निर्धारित आरक्षण श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें पूर्व चरण में प्रवेश/आवंटन नहीं मिल सका है, उन्हें फेज-2 में अवसर दिया गया है।
डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया फेज 2 के तहत संस्था आवंटित होने के बाद अभ्यर्थियों को 12 से 24 सितंबर 2026 तक आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके पश्चात 25 सितंबर 2026 को प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अभ्यर्थियों की ऑनलाइन रिपोर्ट/प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फेज-2 की प्रक्रिया में अंतिम रूप से 28 सितंबर 2026 को प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रवेश संबंधी निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in/ पर जाकर चॉइस फिलिंग लिंक के माध्यम से अपने पसंद के संस्थान का विकल्प भर सकते है।
यूपी डीएलएड स्टेट रैंक-सह-मेरिट लिस्ट देखें
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट विंडो
इससे पहले 19 अगस्त को 20,001 से 80,000 रैंक वालों के लिए यूपी डीएलएड 2026 सीट अलॉटमेंट जारी किया गया। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UP DElEd सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते थे। यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 80,001 से 1,52,202 रैंक वालों के लिए 19 अगस्त से यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग 2026 भी शुरू की गई। उम्मीदवार 23 अगस्त तक अपने पसंद के संस्थान का नाम भर कर आवेदन सबमिट कर सकते थे। सीट आवंटन सूची 24 अगस्त को जारी गई। UP DElEd 2026 अलॉटमेंट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र 31 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर सकते थे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
इससे पहले, डीएलएड काउंसलिंग फेज 1 के लिए सीट आवंटन सूची 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। रैंक 20001 से 80000 तक के अभ्यर्थी 14 से 18 अगस्त तक चॉइस फिलिंग की सुविधा दी गई थी। चयनित उम्मीदवार 17 से 31 अगस्त तक डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 10 अगस्त 2026 को यूपी डीएलएड स्टेट रैंक जारी कर काउंसलिंग के लिए रैंक के अनुसार काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया था।। रैंक के अनुसार, डीएलएड स्टेट रैंक 1 से 20 हजार तक वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी डीएलएड अलॉटमेंट फीस जमा करने के लिए 12 अगस्त तक और यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग के लिए 11 से 13 अगस्त तक का समय दिया गया था।
यूपी डीएलएड स्टेट रैंक मेरिट लिस्ट के रूप में होता है। प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्टेट रैंक 1 से 1 लाख 52 हजार 202 तक है। इन उम्मीदवारों को रैंक वाइज सीट आवंटन और चॉइस फिलिंग फीस जमा करने के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

डीएलएड एडमिशन के लिए प्राधिकरण द्वारा 29 जुलाई से आवेदन की सुविधा दोबारा शुरू की गई थी। डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक यूपी डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते थे। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए फिर से खोली गई थी जिन्होंने पहले फॉर्म नहीं भरा या जो आवेदन के दौरान तकनीकी दिक्कतों का सामना करने से आवेदन पत्र पूरा नहीं भर पाए थे। डीएलएड 2026 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी होनी थी, लेकिन वेवबाइट पर डीएलएड रैंक के लिए लिंक 10 अगस्त को सक्रिय हुआ। इस बीच 29 जुलाई को सूचना जारी कर एक बार फिर से आवेदन की सुविधा दे दी गई।
यहां वे चरण दिए गए हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवार यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चरण-1: काउंसलिंग पंजीकरण। यदि छात्र काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
चरण-2: च्वाइस फिलिंग (ऑनलाइन)। उम्मीदवार अपने कॉलेज की पसंद भर सकते हैं।
चरण-3: सीट आवंटन। यूपी डीएलएड मेरिट सूची और छात्र की पसंद के आधार पर, सरकार सीट आवंटन जारी करती है।
चरण-4: शुल्क जमा करना। यूपी डीईएलईडी सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा।
चरण-5: छात्र आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें। उम्मीदवारों को काउंसलिंग में आवंटित कॉलेज या विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा।
पहले, उत्तर प्रदेश डीईएलईडी ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून से शुरू होकर 8 जुलाई 2026 तक चली। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई थी। बाद में, एक बार फिर से आवेदन के लिए 3 अगस्त का समय दिया गया । डीएलएड आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रैंक लिस्ट जारी होने के साथ एडमिशन के लिए यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू का जा रही है। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग (UP DELED counselling) में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। यूपी डीएलएड काउंसलिंग मुख्य रूप से दो फेज में आयोजित की जाएगी।
यूपीडीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और शुल्क भुगतान यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 (UP DELED counselling process 2026) का हिस्सा हैं। सीट का दावा करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद यूपी डीईएलईडी प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
यूपी डीएलएड जिसे पहले बीटीसी के नाम से जाना जाता था, इसमें एडमिशन के लिए यूपी डीएलएड 2026 तिथियों की सूचना जारी कर दी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की स्टेट रैंक 16 जुलाई को जारी होगी। मेरिट के आधार पर राजकीय एवं निजी डीएडएल संस्थानों में सीट आवंटन के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग तिथि पहले 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक थी, लेकन अब नए शेड्यूल के अनुसार प्रथम चरण की काउंसलिंग तिथि 14 से 24 अगस्त है।
उत्तर प्रदेश डीईएलईडी पात्रता (UP DElEd eligibility in Hindi) के अनुसार, यूपी डीएलएड के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर यूपी डीएलएड 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 (UP DELED counselling 2026) के दिन अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ लाने होंगे। यहां ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची दी गई है:
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज
कक्षा 10 की मार्कशीट
कक्षा 12 की मार्कशीट
स्थानांतरण प्रमाण पत्र
आचरण प्रमाण पत्र
वैध पहचान प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
यहां यूपी डीईएलईडी 2026 काउंसलिंग (UP DELED 2026 counselling in hindi) की प्रक्रिया दी गई है। प्रक्रिया को विस्तार से समझने के लिए नीचे दिए गए अनुभाग देखें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए, कार्यक्रम और जन्म तिथि का चयन करें और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें और सत्यापित करें। एक पासवर्ड बनाएं और उसे सुरक्षित रखें।
एक बार उम्मीदवार पंजीकरण कर लेता है, तो वह अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन कर सकता है।
उम्मीदवार को यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
एक बार जब आप यूपी डीईएलईडी काउंसलिंग शुल्क जमा कर देते हैं, तो उम्मीदवार को एक ट्रांजेक्शन संदर्भ संख्या प्राप्त होगी।
Avail up to 100% Merit Based Scholarships | 100% Placement Assistance
यूपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया ( UP DELED counselling process in hindi) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को संस्थानों के बारे में अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। यूपी डीएलएड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया का अगला स्तर उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर आयोजित किया जाएगा। अपने चयन को पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को संगठन के ऑनलाइन भुगतान पोर्टल के माध्यम से यूपी डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड चॉइस फिलिंग फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरना होगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यूपी डीएलएड 2026 चॉइस फिलिंग (UP DELED 2026 choice filling) शुरू की जाएगी। यूपी
डीएलएड चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए:
चरण 1: यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ‘Choice Filling’ बटन पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
चरण 3: अब, ड्रॉप-डाउन से कोर्स चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और वन-टाइम पिन और उसके बाद कैप्चा कोड डालें।
चरण 4: पोर्टल पर लॉग इन करें और अब अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज का नाम चुनें।
चरण 5: DELED काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर आवेदन पत्र जमा करें।
चॉइस फिलिंग राउंड की स्थिति में, उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी डीएलएड सीट आवंटन परिणाम (UP DELED seat allotment result) जारी करेगा। उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड 2026 सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए लॉगिन करना होगा। यूपी डीएलएड सीट आवंटन (UP DELED seat allotment in hindi) उम्मीदवारों द्वारा भरे गए अंकों और विकल्पों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
यूपी डीएलएड 2026 के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में उम्मीदवार के प्रदर्शन पर आधारित है। अधिकारी यूपी डीएलएड मेरिट सूची (UP DELED merit list in hindi) तैयार करने के लिए इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों पर विचार करते हैं। एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए काउंसलिंग का आयोजन होता है।
कक्षा 10 और 12 के अंकों के आधार पर यूपी डीएलएड 2026 मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इन परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के पास यूपी डीएलएड 2026 पाठ्यक्रम (UP DELED 2026 course in hindi) में प्रवेश पाने का बेहतर मौका होता है।
यूपी डीएलएड मेरिट सूची (UP DELED merit list in hindi) तैयार होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। यूपी डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया (UP DELED admission process in hindi) के दौरान, उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA