Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीयूईटी परीक्षा की तैयारी एक माह में कैसे करें (How to Prepare for CUET in 1 Month in hindi?) - टिप्स जानें
    • लेख
    • सीयूईटी परीक्षा की तैयारी एक माह में कैसे करें (How to Prepare for CUET in 1 Month in hindi?) - टिप्स जानें

    सीयूईटी परीक्षा की तैयारी एक माह में कैसे करें (How to Prepare for CUET in 1 Month in hindi?) - टिप्स जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Sep 2025, 07:05 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीयूईटी परीक्षा की तैयारी एक माह में कैसे करें (How to Prepare for CUET in 1 Month in hindi?) - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट जिसे संक्षिप्त में सीयूईटी (CUET in hindi) के नाम से जाना जाता है, इसका आयोजन स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए होता है। 12वीं में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आगे की पढ़ाई के लिए अपने पसंद के कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए यह एक प्रमुख परीक्षा है। सीयूईटी का आयोजन मई 2026 में होगा। हालांकि 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ सीयूईटी 2026 की तैयारी के लिए काफी समय है, लेकिन पढ़ाई के बीच कभी-कभी यह अन्य विषयों के कारण बाधक भी बन सकता है। इसलिए कई सीयूईटी उम्मीदवारों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या मैं 1 महीने में सीयूईटी की तैयारी कर सकता हूं? अगर आप दृढ़ संकल्प और स्मार्ट वर्क के साथ सीयूईटी परीक्षा पर फोकस हैं, तो इस प्रश्न का उत्तर निश्चित रूप से हां है। Careers360 का यह लेख 1 महीने में सीयूईटी की तैयारी के लिए रणनीति, विशेषज्ञ के सुझाव के साथ विस्तार से चर्चा करता है।

    This Story also Contains

    1. सीयूईटी 2026- मुख्य बातें (CUET Highlights 2026 in hindi)
    2. एक महीने में CUET 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for CUET 2026 in One Month in hindi?)
    3. CUET के लिए अंतिम महीने की तैयारी की रणनीति (CUET Last Month Preparation Strategy in hindi)
    4. सीयूईटी तैयारी के लिए श्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for CUET Preparation in hindi)
    5. Careers360 द्वारा सीयूईटी प्रीपरेशन मैटेरियल (CUET Preparation Materials by Careers360)
    सीयूईटी परीक्षा की तैयारी एक माह में कैसे करें (How to Prepare for CUET in 1 Month in hindi?) - टिप्स जानें
    सीयूईटी परीक्षा की तैयारी एक माह में कैसे करें

    सीयूईटी का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा होता है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह लेख काफी मददगार साबित होगा जो परीक्षा में सफलता पाने के लिए संकल्पित हैं। उम्मीदवारों को CUET परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह से समझकर शुरुआत करनी चाहिए। आइए एक महीने में सीयूईटी 2026 (CUET 2026 in one month in hindi) की तैयारी कैसे करें, इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

    सीयूईटी 2026- मुख्य बातें (CUET Highlights 2026 in hindi)

    पिछले वर्ष की तरह, सीयूईटी 2026 परीक्षा (CUET 2026 examination in hindi) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी। एनटीए मई से जून 2026 के बीच अंग्रेजी से लेकर सामान्य योग्यता परीक्षण तक 37 विषयों के लिए CUET परीक्षा आयोजित करेगी। इन सभी 37 विषयों को उनके विषय विनिर्देश के आधार पर भाषा और डोमेन में विभाजित किया गया है। वैध सीयूईटी 2026 स्कोर दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अन्य लोकप्रिय निजी विश्वविद्यालय सहित केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा एडमिशन के लिए स्वीकार किया जाता है।

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    Amity University-Noida BA Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    पिछले वर्षों की तुलना में CUET 2025 से परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं। कुछ उल्लेखनीय परिवर्तन इस प्रकार हैं -

    • सभी विषयों के लिए सीयूईटी परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।

    • पहले, सीयूईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवार जिन विषयों में पंजीकरण कर सकते थे उनकी संख्या 63 थी, जिसे अब घटाकर 37 कर दिया गया है।

    • प्रश्न का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू होगा।

    • सीयूईटी परीक्षा केवल ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

    • पंजीकरण के लिए उपलब्ध 37 विषयों को 23 विषयों, 13 भाषाओं और सामान्य परीक्षणों में विभाजित किया गया है।

    • बंद किए गए पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश सामान्य परीक्षा में उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर होगा।

    CUET UG Subject-wise Question Bank 2027
    Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
    Download EBook

    एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सीयूईटी परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजन माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय (MCQs)

    सीयूईटी सेक्शन

    सेक्शन 1 - Language

    सेक्शन 2 - Domain Subject

    सेक्शन 3 - General Aptitude Test

    प्रश्नों की कुल संख्या

    सभी विषयों में 50

    अंकन योजना (मार्किंग स्कीम)

    +5 सही उत्तर के लिए,
    -1 गलत उत्तर के लिए

    एक महीने में CUET 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for CUET 2026 in One Month in hindi?)

    CUET 2026 परीक्षा की तैयारी करना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से सीयूईटी में सफलता निश्चित है। CUET 2026 की तैयारी करने वाले जो उम्मीदवार अपने CUET विषय डोमेन ज्ञान, अंग्रेजी कौशल और सामान्य परीक्षा क्षमताओं में मजबूत हैं, उनके लिए एक महीने में CUET की तैयारी तुलनात्मक रूप से अधिक आसान होनी चाहिए। लेकिन, अगर उम्मीदवारों में इनमें से किसी भी कौशल की कमी है, तो यह उनके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। इससे उम्मीदवारों को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्हें बस इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि 1 महीने में अपनी CUET 2026 की तैयारी (CUET 2026 preparation in 1 month) में थोड़ा और प्रयास करें। यहां हम कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करेंगे जिससे आप समझ जाएंगे कि क्या CUET के लिए 1 महीना पर्याप्त है?

    CUET 2026 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझें (Understand the CUET 2026 Exam Pattern and Syllabus)

    किसी भी परीक्षा को देने से पहले, उम्मीदवार के लिए संबंधित परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना आवश्यक है। उम्मीदवारों को CUET परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह से समझकर शुरुआत करनी चाहिए। परीक्षा पैटर्न सभी विभिन्न विषय डोमेन के लिए समान रहता है, CUET परीक्षा द्वारा पेश किए जाने वाले सभी 37 विषयों के लिए पाठ्यक्रम अलग-अलग होता है। उम्मीदवार को अपनी CUET तैयारी योजना बनाने से पहले विभिन्न विषयों के आधिकारिक CUET सिलेबस (official CUET syllabus in hindi) को देखना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने चुने हुए विषयों से संबंधित अनुभागों की पहचान करनी चाहिए और महत्वपूर्ण विषयों को नोट करना चाहिए। उन्हें अपने वेटेज और कठिनाई स्तर के आधार पर विषयों को प्राथमिकता भी देनी चाहिए।

    मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें (Practice Mock Tests and Previous Years’ Papers in hindi)

    1 महीने में CUET की तैयारी कैसे करें? (how to prepare for CUET in 1 month in hindi?) इस सवाल का एक प्रभावी उत्तर CUET 2026 मॉक टेस्ट के निरंतर अभ्यास और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करना है। चूँकि एक महीने में CUET 2026 की तैयारी कठिन परीश्रम और समय लेने वाली हो सकती है, इसलिए पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करने से उम्मीदवारों को CUET परीक्षा के बारे में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, जैसे कि परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण विषय और मॉक टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करना और उन्हें बहुत आवश्यक परीक्षा अभ्यास प्रदान करना। इसके अतिरिक्त, CUET मॉक टेस्ट (CUET mock tests in hindi) भी उम्मीदवार के CUET परिणामों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट के बाद अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करना चाहिए और की गई गलतियों पर काम करना चाहिए। इससे उन्हें अपने समय प्रबंधन कौशल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    हाई-वेटेज वाले विषयों पर ध्यान दें (Focus on High-Weightage Topics)

    उम्मीदवारों को 1 महीने में CUET 2026 की बेहतर तैयारी के लिए CUET 2026 परीक्षा में विभिन्न हाई-वेटेज विषयों की पहचान करनी चाहिए। चूंकि समय सीमित है और उम्मीदवारों को अधिकतम सीयूईटी 2026 स्कोर सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विषयों के हाई स्कोर देने वाले विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इकसे लिए CUET पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों (CUET previous year question papers in hindi) को अच्छी तरह से देखना चाहिए। जिन अनुभागों में सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं उन्हें नोट करके और उन्हें प्राथमिकता देकर, उम्मीदवार सीयूईटी 2026 परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

    नियमित रूप से रिवीजन करें (Revise Regularly)

    सीयूईटी 2026 परीक्षा की तैयारी 1 माह में पूरा करने के लिए लगातार रिवीजन भी एक महत्वपूर्ण रणनीति है। बीते वर्षों की सीयूईटी परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों पर केंद्रित होकर प्रश्नों को हल करने और अपने कॉन्सेप्ट को क्लीयर करने के लिए रिवीजन के द्वारा उम्मीदवार विभिन्न डोमेन के अपने ज्ञान को मजबूत करने में सक्षम होंगे। CUET की तैयारी के आखिरी महीने में रिवीजन बहुत जरूरी है। उम्मीदवारों को नियमित रूप से अपने नोट्स देखने चाहिए और महत्वपूर्ण फ़ार्मुलों, अवधारणाओं और शॉर्टकट को फिर से देखना चाहिए। उन्हें रिवीजन करते समय अपने कमज़ोर क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देना सुनिश्चित करना चाहिए।

    स्वस्थ और प्रेरित रहें (Stay Healthy and Motivated)

    केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना सीयूईटी 2026 की तैयारी 1 महीने में कैसे करें (how to prepare for CUET 2026 in 1 month), इस सवाल का जवाब देने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने दिमाग और शरीर पर भी ध्यान देना चाहिए। जबकि इस अवधि के दौरान पढ़ाई और रिवीजन दोनों ही ज़रूरी हैं, उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपने शारीरिक स्वास्थ्य को पीछे न छोड़ें। नींद, भोजन की कमी और लंबे समय तक पढ़ाई के कारण शरीर की थकावट उम्मीदवार के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। यह उम्मीदवारों की CUET तैयारी पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।

    1 महीने में सीयूईटी 2026 की तैयारी (How to Prepare for CUET 2026 in One Month)

    how to prepare for cuet in 1 month

    CUET के लिए अंतिम महीने की तैयारी की रणनीति (CUET Last Month Preparation Strategy in hindi)

    नीचे सीयूईटी 2026 की तैयारी के लिए एक महीने में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। परीक्षा के इन अंतिम दिनों में, CUET की तैयारी की इन रणनीतियों (CUET preparation strategies in hindi) को समझने से उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि 1 महीने में CUET की बेहतर तैयारी कैसे करें और कुशलतापूर्वक प्रदर्शन कैसे करें।

    • उम्मीदवारों को सीयूईटी 2026 परीक्षा के लिए 6-8 घंटे अभ्यास करना चाहिए। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सुबह जल्दी तैयारी शुरू कर दें क्योंकि इससे उन्हें ध्यान भटकाने वाला माहौल से छुटकारा मिलेगा।

    • लगातार पढ़ाई के बीच 10-15 मिनट का छोटा ब्रेक लेना ज़रूरी है। इससे उन्हें लगातार पढ़ाई के कारण होने वाली थकान और लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।

    • उम्मीदवारों को सप्ताह में कम से कम 2 मॉक टेस्ट अवश्य देना चाहिए। यह पिछले महीने CUET की तैयारी के दौरान शुरुआत में सेक्शनल मॉक टेस्ट और अंत में फुल-लेंथ मॉक टेस्ट हो सकते हैं।

    • अंतिम कुछ दिन केवल रिवीजन पर केंद्रित होने चाहिए, न कि किसी नई अवधारणा या विषय को सीखने पर।

    • उम्मीदवारों को मल्टीटास्किंग से बचना चाहिए और एक समय में एक विषय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

    • प्रत्येक मॉक टेस्ट के बाद, उम्मीदवार को अपनी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए। उन्हें त्रुटियों की एक सूची भी बनानी चाहिए और उन्हें सुधारने पर काम करना चाहिए।

    • रिवीजन के लिए सूत्र, शॉर्टकट और प्रमुख अवधारणाओं सहित प्रत्येक विषय के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करना।

    • उम्मीदवार शब्दावली, सूत्रों और महत्वपूर्ण तथ्यों के त्वरित संशोधन के लिए फ्लैशकार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें महत्वपूर्ण अवधारणाओं को याद रखने में मदद मिल सकती है।

    • मॉक टेस्ट का प्रयास करते समय, उम्मीदवारों को प्रत्येक अनुभाग के लिए समय सीमा निर्धारित करके अपनी गति और सटीकता में सुधार करने पर काम करना चाहिए।

    • अंत में, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर विश्वास करना चाहिए और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए।

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    SRM University, Chennai Science and Humanities 2026

    NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF

    सीयूईटी तैयारी के लिए श्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for CUET Preparation in hindi)

    अब जबकि CUET परीक्षा के दिन करीब आ रहे हैं, उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि वे सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का उपयोग करके सीयूईटी 2026 परीक्षा की तैयारी करें। नीचे शॉर्टलिस्ट की गई सीयूईटी 2026 तैयारी सामग्री का सेट दिया गया है जो उम्मीदवार की तैयारी को समग्र रूप से बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकता है।

    सेक्शन

    पुस्तक का नाम

    प्रकाशक/लेखक

    भाषा सेक्शन

    NCERT Books

    NCERT

    Practice Sets Based on Class Exams

    Oswaal

    डोमेन सेक्शन

    NCERT Books (for domain subjects)

    NCERT

    Practice Sets Based on Class Exams

    Oswal

    R.S. Aggarwal Books for Science Subjects

    R.S. Aggarwal

    T.S. Grewal Books for Commerce Subjects

    T.S. Grewal

    जेनरल टेस्ट सेक्शन

    Past Year Papers of General Aptitude Tests

    Drishti/Various

    NCERT Exemplar (for domain subjects)

    NCERT

    Quantitative Aptitude, Logical Reasoning, General Current Affairs

    Various Creators (YouTube, etc.)

    Careers360 द्वारा सीयूईटी प्रीपरेशन मैटेरियल (CUET Preparation Materials by Careers360)

    Careers360 ने उम्मीदवारों की CUET की तैयारी के लिए विशेष रूप से ई-बुक्स का एक सेट तैयार किया है। CUET ई-बुक्स का लिंक नीचे दिया गया है।

    शीर्षक

    डाउनलोड लिंक

    CUET 2026 - A complete Guide with Exam pattern and Sample Papers

    Download Now

    CUET 2026 General Test PDF

    Download Now

    CUET Syllabus 2026

    Download Now

    CUET: Practice MCQs with Answers PDF

    Download Now

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: CUET 2026 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    CUET 2026 परीक्षा मई से जून, 2026 तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित करने की संभावना है।

    Q: CUET 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न क्या है?
    A:

    CUET 2026 परीक्षा एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं, जिन्हें तीन खंडों में विभाजित किया जाता है: भाषा, डोमेन विषय और सामान्य योग्यता परीक्षण, जिसमें कुल 50 प्रश्न होते हैं।

    Q: CUET 2026 में पंजीकरण के लिए कितने विषय उपलब्ध हैं?
    A:

    CUET 2026 परीक्षा में 37 विषय शामिल हैं, जिन्हें 23 डोमेन विषयों, 13 भाषाओं और एक सामान्य परीक्षा में 4. विभाजित किया गया है।

    Q: पिछले वर्षों की तुलना में CUET 2026 में क्या बदलाव किए गए हैं?
    A:

    प्रमुख परिवर्तनों में विषयों की संख्या 63 से घटाकर 37 करना, परीक्षा केवल ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित करना तथा 13 विभिन्न भाषाओं में परीक्षा की उपलब्धता शामिल है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 20 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to CUET UG

    On Question asked by student community

    Have a question related to CUET UG ?

    Hello Divyam,

    Download CUET UG PCM memory-based papers from the link below and apply filters to access Physics, Chemistry, and Math resources.

    https://www.careers360.com/download/cuet-ebooks-and-sample-papers

    Hi,

    The total marks of CUET UG for each subject is 250 marks. You can check the CUET OBC cut off marks of previous year by clicking on the link below.