Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीयूईटी 2026 रिजल्ट डेट एंड टाइम जारी - CUET UG स्कोरकार्ड @cuet.nta.nic.in, कट-ऑफ
    • लेख
    • सीयूईटी 2026 रिजल्ट डेट एंड टाइम जारी - CUET UG स्कोरकार्ड @cuet.nta.nic.in, कट-ऑफ

    सीयूईटी 2026 रिजल्ट डेट एंड टाइम जारी - CUET UG स्कोरकार्ड @cuet.nta.nic.in, कट-ऑफ

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 23 Jun 2026, 01:41 PM IST

    सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में शामिल स्टूडेंट cuet 2026 ka result kab aaega, common university entrance test result date जैसे सवाल इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। सीयूईटी यूजी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 22 जून 2026 को सीयूईटी यूजी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 को सीयूईटी यूजी स्कोर कार्ड के रूप में जारी गया है जिसे उम्मीदवार लॉगइन के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, 21 जून 2026 को सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी की गई थी।

    This Story also Contains

    1. सीयूईटी परीक्षा 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (CUET Exam 2026 in Hindi - Important dates )
    2. सीयूईटी यूजी आंसर की जारी हुई थी 9 जून को, अब जारी होगा सीयूईटी रिजल्ट
    3. कब आएगा सीयूईटी रिजल्ट 2026 (when will cuet result come 2026)
    4. सीयूईटी स्कोरकार्ड के रूप में जारी हो गया सीयूईटी रिजल्ट
    5. सीयूईटी यूजी कटऑफ 2026 (CUET UG Cut Off 2026 in Hindi)
    सीयूईटी 2026 रिजल्ट डेट एंड टाइम जारी - CUET UG स्कोरकार्ड @cuet.nta.nic.in, कट-ऑफ
    सीयूईटी 2026 रिजल्ट डेट एंड टाइम

    कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 (CUET UG 2026) का परिणाम cuet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाता है। सीयूईटी स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव हो गया है। सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपने CUET UG स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CUET UG 2026 result देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना वैलिड एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। cuet 2026 result date जानने के लिए लेख को पढ़ें।

    एनटीए द्वारा 3 जनवरी को सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र जारी किया गया था। छात्र 4 फरवरी तक सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। सीयूईटी यूजी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी थी। NTA ने 11 मई से 31 मई के बीच कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में CUET UG 2026 परीक्षा आयोजित की। कुछ परीक्षाओं को बाद में प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से री-शेड्यूल किया गया और वे 31 मई, 6 जून और 7 जून को आयोजित की गईं।

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    सीयूईटी परीक्षा 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (CUET Exam 2026 in Hindi - Important dates )

    सीयूईटी 2026 से संबंधित कोई अहम बात छूटने न पाए इसके लिए सीयूईटी परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर बनाए रखनी होगी। नीचे दी गई तालिका की मदद से सीयूईटी परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी पाई जा सकती है।

    सीयूईटी परीक्षा 2026 in Hindi (CUET Exam 2026 in Hindi) महत्वपूर्ण तिथियां

    सीयूईटी इवेंट

    सीयूईटी यूजी 2026 तिथियां

    सीयूईटी एप्लीकेशन डेट

    3 जनवरी से 4 फरवरी 2026

    सीयूईटी आवेदन विंडो रि-ओपन

    23 से 26 फरवरी 2026

    सीयूईटी यूजी फोटो वेरिफिकेशन विंडो

    10 से 16 अप्रैल 2026

    सीयूईटी यूजी विषय अपडेट विंडो

    17 से 19 अप्रैल 2026

    सीयूईटी 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप

    29 अप्रैल 2026 जारी

    सीयूईटी 2026 एडमिट कार्ड (CUET 2026 Admit Card)

    5 मई 2026 से प्रत्येक परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी

    सीयूईटी एग्जाम डेट

    11 से 31 मई 2026 और
    6 और 7 जून 2026

    CUET परीक्षा शहर संशोधित विंडो

    5 से 7 मई 2026

    CUET संशोधित एडमिट कार्ड 2026

    9 मई 2026

    प्रोविजनल सीयूईटी आन्सर की

    9 जून 2026

    फाइनल सीयूईटी आन्सर की

    21 जून 2026

    सीयूईटी 2026 रिजल्ट

    22 जून 2026

    सीयूईटी काउंसलिंग 2026

    सूचित किया जाएगा


    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    सीयूईटी यूजी आंसर की जारी हुई थी 9 जून को, अब जारी होगा सीयूईटी रिजल्ट

    परीक्षा के तुरंत बाद, एनटीए ने 9 जून को सीयूईटी प्रोविज़नल आंसर की जारी की और उम्मीदवारों को 11 जून तक आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, NTA फाइनल सीयूईटी आंसर की 2026 (cuet answer key 2026) 21 जून को जारी कर दी। इसके बाद cuet ka result 2026 घोषित किया जाएगा। आंसर की के आधार पर उम्मीदवार सीयूईटी स्कोर कैलकुलेटर के माध्यम से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
    सीयूईटी यूजी आंसर की देखें

    कब आएगा सीयूईटी रिजल्ट 2026 (when will cuet result come 2026)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी परीक्षा के 20-25 दिन के अंदर सीयूईटी का परिणाम जारी किया जाता है। संभावना है कि 25 जून 2026 तक सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet. nta. nic. In पर जारी होगा। हालांकि, एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सीयूईटी 2026 परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। सीयूईटी 2026 रिजल्ट (cuet results 2026) की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करनी होगी। cuet results date के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
    सीयूईटी के लेख पढ़ें : सीयूईटी अंक बनाम पर्सेंटाइल 2026 । सीयूईटी 2025 कट-ऑफ

    सीयूईटी स्कोरकार्ड के रूप में जारी हो गया सीयूईटी रिजल्ट

    सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 स्कोर कार्ड के रूप में जारी होगा जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के सीयूईटी रिजल्ट लिंक पेज पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

    सीयूईटी रिजल्ट 2026 की जांच कैसे करें?

    • सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

    • "Login to view Score Card" टैब पर क्लिक करें।

    • परिणाम लॉगिन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • दिए गए स्थान में रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • "लॉगिन" टैब पर क्लिक करें।

    • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • डाउनलोड करें और सीयूईटी स्कोर कार्ड का प्रिंटआउट लें।

    CUET UG Subject-wise Question Bank 2027
    Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
    Download EBook

    स्कोरकार्ड पर चेक की जाने वाली जानकारी में उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, विषय-वार स्कोर, परसेंटाइल स्कोर, क्वालिफाइंग स्टेटस और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी शामिल हैं।

    CUET UG 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद, इसमें शामिल यूनिवर्सिटीज़ अपनी एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी। उम्मीदवारों को अपनी पसंद की यूनिवर्सिटीज़ के एडमिशन पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा। सीयूईटी यूजी में भाग लेने वाले देशभर के लगभग 282 विश्वविद्यालय अपने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर को मान्यता देते हैं।

    सीयूईटी यूजी कटऑफ 2026 (CUET UG Cut Off 2026 in Hindi)

    सीयूईटी में शामिल विश्वविद्यालयों द्वारा सीयूईटी रिजल्ट के बाद कटऑफ जारी किया जाता है। सीयूईटी कटऑफ विश्वविद्यालयवार और श्रेणीवार जारी किया जाता है। सीयूईटी कट ऑफ 2026 (CUET cut off 2026 in hindi) सीयूईटी विश्वविद्यालयों द्वारा उनकी आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। सीयूईटी कटऑफ सीयूईटी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक निर्धारित करता है। किसी भी सीयूईटी प्रतिभागी विश्वविद्यालय या संस्थान में एडमिशन के लिए सीयूईटी कट ऑफ प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की पात्रता निर्धारित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to CUET UG

    On Question asked by student community

    Have a question related to CUET UG ?

    Hello Divyam,

    Download CUET UG PCM memory-based papers from the link below and apply filters to access Physics, Chemistry, and Math resources.

    https://www.careers360.com/download/cuet-ebooks-and-sample-papers

    Hi,

    The total marks of CUET UG for each subject is 250 marks. You can check the CUET OBC cut off marks of previous year by clicking on the link below.