राजस्थान पीटेट सीट अलॉटमेंट सूची 2026 : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा बची हुई सीटों के लिए स्पॉट राउंड के तहत एडमिशन पाने की अंतिम तिथि बीत चुकी है। प्राधिकरण द्वारा अंतिम तिथि को 28 से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा राउंड 4 सीट अलॉटमेंट के बाद बची हुई सीटों पर मौके पर एडमिशन पाने की प्रक्रिया 22 सिंतबर से जारी थी। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया था। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक अपनी पसंद के कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेज सत्यापन करके एडमिशन ले सकते थे।
This Story also Contains
स्पॉट राउंड शेड्यूल- पुराना

बता दें कि वीएमओयू द्वारा फेज 4 के लिए राजस्थान पीटेट काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया। राजस्थान पीटेट राउंड 4 सीट अलॉटमेंट सूची 2026 (rajasthan ptet round 4 seat allotment list 2026) का प्रकाशन 15 सितंबर कर दिया गया। जस्थान पीटेट सीट अलॉटमेंट लिंक जारी होते ही इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से 12 सितंबर तक चली। वहीं उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपनी प्रोविजनल स्लिप डाउनलोड कर सकते थे। राजस्थान पीटेट परीक्षा 2026 शेड्यूल देखें
सीटेट राउंड 4 सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड लिंक
बता दें कि बीएड एडमिशन के तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद राजस्थान पीटेट राउंड 3 आवंटन सूची 1 सितंबर 2026 को जारी कर दी गई। वहीं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 को समाप्त हो गई। पीटेट राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया 5 सितंबर तक चली थी। उम्मीदवार 4 सितंबर तक एडमिशन के लिए शुल्क भुगतान कर ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर आवंटित संस्थान में जाकर 5 सितंबर तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। राजस्थान पीटेट राउंड 3 काउंसलिंग के लिए नए आवेदन और आवेदन संशोधन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू की गई थी। संस्थान चॉइस फिलिंंग की तिथि भी 29 अगस्त तक थी।
द्वितीय चरण के लिए राजस्थान पीटेट सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई थी। जारी शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान पीटेट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 का प्रकाशन 16 अगस्त को किया गया। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 3 अगस्त को राजस्थान पीटेट 2026 का अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन द्वारा रिजल्ट देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें 3 से 5 अगस्त के बीच अपने संबंधित संस्थानों में तय शुल्क के साथ रिपोर्ट कर सकते थे।
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए पीटेट एडमिशन के प्रथम चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 को समाप्त हुई। जिन उम्मीदवारों को अपने पसंद का संस्थान नहीं मिला या दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन की सुविधा 30 से 31 जुलाई तक दी गई थी। अपवर्ड मूवमेंट आवेदन के बाद दूसरे लिस्ट की घोषणा 3 अगस्त को हुई।
राजस्थान पीटेट काउंसलिंग प्रक्रिया देखें
राजस्थान पीटेट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा पीटेट कॉलेज आवंटन सूची 21 जुलाई को जारी की गई थी। राजस्थान पीटेट प्रथम सीट आवंटन लिंक 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। राजस्थान पीटेट प्रथम चरण के लिए राजस्थान पीटेट सीट अलॉटमेंट सूची 2026 (Rajasthan PTET Seat Allotment list 2026 in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पीटेट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 डायरेक्ट लिंक
राजस्थान पीटेट अपवर्ड मूवमेंट के संबंध में अधिसूचना-
पीटेट आवंटन लिस्ट से पहले, VMOU के द्वारा राजस्थान पीटेट काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 में पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 थी। वहीं राजस्थान पीटेट 2026 में चॉइस फिलिंग की तिथि 6 से 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को पीटीईटी काउंसलिंग और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के बाद पीटीईटी कॉलेज आवंटन सूची (PTET College Allotment List in hindi) जारी की जाएगी।

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा प्री टीचर एजुकेशन के लिए राजस्थान पीटेट प्रवेश परीक्षा (Rajasthan PTET entrance exam in Hindi) का आयोजन 14 जून 2026 को हुआ और राजस्थान पीटेट रिजल्ट 25 जून 2026 को जारी किया गया था।
राजस्थान पीटेट में सफल उम्मीदवारों को दो वर्षीय एडुकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए 4 जुलाई 2026 को राजस्थान पीटेट काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया था। शेड्यूल के अनुसार एडमिशन के लिए कई चरणों में पीटेट आवंटन सूची जारी कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राजस्थान PTET 2026 सीट आवंटन (Rajasthan PTET seat allotment in Hindi) के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। पीटेट सीट आवंटन 2026 की तारीखों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पीटीईटी सीट आवंटन तिथि 2026 जारी की गई है। 2-साल के BA B.Ed और 4-साल के B.Sc B.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए PTET परीक्षा देने वाले उम्मीदवार को परीक्षा की तारीखों के बारे में पता होना चाहिए।उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे तालिका में राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग और सीट आवंटन 2026 से संबंधित तिथियों की जानकारी दी गई है।
राजस्थान पीटेट एडमिशन शेड्यूल | पी.टी.ई.डी. 2026 काउंसलिंग राउंड 1 डेट |
आवेदन में संशोधन मद शुल्क 500/- ऑनलाइन भुगतान | 04-07-2026 (शनिवार) से 16-07-2026 (गुरुवार) तक |
काउंसलिंग पंजीयन एवं शुल्क 5000/- ऑनलाइन (ई-मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि | 04-07-2026 (शनिवार) से 15-07-2026 (बुधवार) तक |
काउंसलिंग हेतु अध्यापक शिक्षा परिषद संस्थानों (बी.एड. कॉलेज) के विकल्पों को भरने की तिथि | 06-07-2026 (सोमवार) से 16-07-2026 (गुरुवार) तक |
प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची | 21-07-2026 |
प्रथम चरण की अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (22000/-) का ऑनलाइन (ई-मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा) भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड तिथि | 21-07-2026 से 27-07-2026 तक |
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना | 21-07-2026 से 29-07-2026 तक |
शिक्षा संस्थानों द्वारा अभ्यर्थी के दस्तावेज का सत्यापन एवं प्रवेश की स्वीकृति पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना | 21-07-2026 से 29-07-2026 तक |
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 22-07-2026 से 30-07-2026 तक |
प्रवेश और कक्षा आरम्भ | 29-07-2026 |
अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि | 30-07-2026 से 31-07-2026 तक |
अपवर्ड मूवमेंट उपरान्त परिणाम की घोषणा | 03-08-2026 |
अपवर्ड मूवमेंट के प्रथम आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की नियत समय द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अभ्यर्थी के प्रवेश की अंतिम पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि | 03-08-2026 से 05-08-2026 तक |
उम्मीदवार नीचे दि गई तालिका की सहायता से राजस्थान पीटेट राउंड 2 सीट अलॉ़टमेंट शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।

प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पीटेट सीट आवंटन सूची 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। पीटेट सीट आवंटन सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाता है। राजस्थान पीटेट एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवार वीएमओयू द्वारा जारी पीटेट वेबसाइट से राजस्थान पीटेट सीट अलॉटमेंट लिस्ट पीडीएफ (Rajasthan PTET seat allotment list pdf in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पीटेट सीट आवंटन सूची 2026 में रैंक, कॉलेज का नाम, श्रेणी इत्यादि की जानकारी उल्लिखित होती है।
VMOU द्वारा राजस्थान पीटेट सीट अलॉटमेंट लेटर 2026(Rajasthan PTET Seat Allotment Letter 2026) पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके राजस्थान पीटेट सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते थे।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पीटेट काउंसलिंग 2026 शेड्यूल जारी कर दिया गया। राजस्थान पीटीईटी में सफल उम्मीदवारों को पीटेट एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल होना अनिवार्य है। काउंसलिंग के लिए 5000 रुपए पंजीकरण शुल्क तय किया गया है। इसका भुगतान करने के बाद एडमिशन के लिए आवेदन पत्र भरना होता है। उम्मीदवार पीटेट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क 2026 (Rajasthan ptet counselling registration fee 2026) ई मित्र क्योस्क के माध्यम से जमा करा सकते हैं।
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
UG & PG Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores

