Management Development Institute, Gurgaon
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
सीजी प्रीडीएलएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक (CG pre D.El.Ed. admit card link) - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा सीजी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 25 मई 2026 को जारी किया गया। उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 (CG Pre DElEd admit card 2026 in hindi) को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। सीजी प्री डीएलएड 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक वैध प्रवेश पत्र आवश्यक है, क्योंकि उन्हें इसके बिना डीएलएड परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीजी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 (CG Pre DElEd exam 2026) का आयोजन 4 जून 2026 को हो रहा है।
ये भी पढ़ें- सीजी प्रीडीएलएड आंसर की2026
सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं
This Story also Contains
सीजी व्यापम द्वारा डीएलएड परीक्षा के लिए ऑनलाइन मोड में सीजी प्री डीएलएड 2026 हॉल टिकट (CG Pre DElEd 2026 hall ticket in hindi) जारी किया गया है। सीजी प्री डीएलएड हॉल पास (CG Pre DElEd hall pass in hindi) में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थान और रोल नंबर सहित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। यह अत्यधिक सलाह दी जाती है कि प्रतिभागी अपने सीजी प्री डीएलएड हॉल टिकट 2026 (CG Pre DElEd hall ticket 2026) के साथ एक वैध फोटे आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर जाएं।
यूपी में डीएलएड प्रवेश परीक्षा के बारे में जानें
सीजी व्यापम साल में एक बार सीजी प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित करता है। सीजी प्री डीएलएड तिथियों की जानकारी होने से छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए रणनीति बनाने में मदद होगी। सीजी प्री डीएलएड 2026 (CG Pre DElEd 2026 in Hindi) के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाने वाले उम्मीदवार नीच् दी गई तालिका में सीजी प्रीडएलएड तिथियां देख सकते हैं।
बिहार डीएलएड 2025 परिणाम, कट ऑफ देखें
छत्तीसगढ़ के विभिन्न कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए सीजी प्री डीएलएड परीक्षा (CG Pre DElEd exam in hindi) सीजी व्यापम द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। प्राधिकरण द्वारा प्री डीएलएड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
प्री डीएलएड का शेड्यूल |
सीजी प्री डीएलएड 2026 इवेंट्स | सीजी प्री डीएलएड तिथियां |
सीजी प्री डीएलएड 2026 आवेदन आरंभ | 18 मार्च 2026 |
सीजी प्री डीएलएड आवेदन 2026 अंतिम तिथि | 13 अप्रैल 2026 |
सीजी प्री डीएलएड 2026 आवेदन सुधार | 14 से 16 अप्रैल 2026 |
सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी | 25 मई 2026 |
सीजी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 | 4 जून, 2026 |
छत्तीसगढ़ प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्रवेश परीक्षा (सीजी प्री डीईएलईडी) में बैठने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सीजी प्री डीएलएड प्रवेश पत्र डाउनलोड (CG pre DElEd admit card download) कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Admit Card' सेक्शन पर क्लिक करें।
प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र (Pre D.El.Ed. Entrance Exam Admit Card) के लिंक को खोजें और उसे खोलें।
अपना पंजीकरण आईडी (Registration ID) और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिखने वाले कैप्चा (Captcha) को भरें और सबमिट करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड सीजी प्री डीएलएड आंसर की जारी करने के बाद सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 ((CG Pre DElEd result 2026 in hindi) संभवतः जुलाई 2026 में जारी करेगा। सीजी व्यापम, आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर सीजी प्री डीएलएड 2026 परीक्षा (CG Pre DElEd 2026 exam in Hindi) देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं। विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता उनके सीजी प्री डीएलएड 2026 परिणाम द्वारा निर्धारित की जाएगी। क्वालीफाइंग स्कोर और उम्मीदवारों के श्रेणी-विशिष्ट सीजी प्री डीएलएड कट-ऑफ स्कोर (CG Pre DElEd cut-off scores in hindi) भी परिणाम में शामिल किए जाएंगे।
On Question asked by student community
Hello there,
Sandipani Academy, Durg offer BS.c in B.Ed. It is a four year course. The eligibility criteria for this course is to have passed class 12th. The admission process will be done by SCERT on the merit basis of marks obtained in the Entrance Examination conducted by Chhattisgarh Vyavsaik
Dear aspirant,
According to your question and taking into consideration that you want to know if your income certificate will be needed at the time of admission or not.
I would like to say that most of the colleges in general ask for the income certificate at the admission if
Hi,
On the official website of sandipani academy drug, no allotment list of candidates for BSc Bed has been uploaded yet.
You can talk to admission help desk whose details are available on the official website. The link is provided below-
http://www.sandipanieducation.org/ahd.php#
I hope this helps
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.
NAAC A-Grade | UGC Autonomous
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available
Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 250+ Recruiters | 2nd Position in Pune.
Grade 'A+' accredited by NAAC
Top B School in South | Pre-Placement Offers | Higher Stipends