Careers360 Logo
ask-icon
share
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म 2027 (AU Application Form 2027)- पात्रता, तिथियां, प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म 2027 (AU Application Form 2027)- पात्रता, तिथियां, प्रक्रिया जानें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म 2027 (AU Application Form 2027)- पात्रता, तिथियां, प्रक्रिया जानें

    Kunal solankiUpdated on 29 Sep 2026, 03:14 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म 2027 (Allahabad Univ. Application Form 2027 in hindi) - इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए एयू यूजी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन मोड में जारी किए जाते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भर सकेंगे। एयू यूजी 2027 आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए सीयूईटी परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय सीयूईटी परीक्षा (CUET exam in hindi) के माध्यम से यूजी कार्यक्रमों के लिए एडमिशन देता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर इलाहाबाद विवि एडमिशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म डेट 2027 (Allahabad University Application Dates 2027 in Hindi)
    2. इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें (How to Fill AU Application Form 2027 in Hindi)
    3. इलाहाबाद विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2027 (Allahabad University Eligibility Criteria 2027 in hindi)
    4. इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र 2027 (Allahabad University Exam Centers 2027)
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म 2027 (AU Application Form 2027)- पात्रता, तिथियां, प्रक्रिया जानें
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया 2027 (Allahabad University admission process 2027 in hindi), महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता मानदंड, आवेदन कैसे करें, प्रवेश पत्र, परिणाम आदि के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ें।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म डेट 2027 (Allahabad University Application Dates 2027 in Hindi)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीयूईटी 2027 (CUET 2027 in hindi) और पीजीएटी के लिए आवेदन तिथियों का अवलोकन कर सकते हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एडमिशन की नवीनतम परीक्षा घटनाओं के बारे में अपडेट रहने के लिए उम्मीदवारों को घटनाक्रम की तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। यहां इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एडमिशन 2027 आवेदन पत्र की तारीखों (Allahabad University 2027 application form dates in hindi) का विवरण दिया गया है। आवेदकों को समय सीमा से पहले प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय आवेदन पत्र 2027 भर लेना चाहिए।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी एप्लीकेशन फॉर्म (Allahabad University PGAT Application Form 2027)

    इवेंट्स

    तिथियां

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 पीजीएटी आवेदन

    सूचित किया जाएगा

    एयू 2027 पीजीएटी रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट

    सूचित किया जाएगा

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 आवेदन सुधार की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एयू 2027 पीजीएटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एयू 2027 पीजीएटी परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    एयू 2027 पीजीएटी परिणाम

    सूचित किया जाएगा


    इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी एप्लीकेशन 2027 (Allahabad University UG Application Form 2027)

    इवेंट्स

    एयू यूजी तिथियां

    एयू सीयूईटी 2027 रजिस्ट्रेशन

    जुलाई 2027

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी सीयूईटी रजिस्ट्रेशन 2027 लास्ट डेट

    जुलाई 2027

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय वरीयता चयन विंडो (preference selection window)

    जुलाई 2027

    इन्हें भी देखें

    SIGMA University BA Admissions 2026

    5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package

    MLRITM B.Tech Admissions 2026

    UGC & AICTE Approved | Affiliated to JNTUH & accredited by NAAC with 'A' Grade | Highest Package: 26 Lakhs

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें (How to Fill AU Application Form 2027 in Hindi)

    उम्मीदवारों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 एप्लिकेशन फॉर्म (AU 2027 application form in hindi) भरने के लिए कुछ चरणों का पालन करना आवश्यक है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय आवेदन पत्र 2027 भर सकेंगे। यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 पंजीकरण (Allahabad University 2027 Registration in hindi) पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए चरण (Steps to Fill Allahabad University 2027 Application Form)

    चरण 1. पंजीकरण करना

    • आधिकारिक वेबसाइट - allduniv.ac.in पर जाएं।

    • वहीं एयू सीयूईटी यूजी 2027 रजिस्ट्रेशन (Registration for CUET-UG 2027) के लिए लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

    • नई विंडो खुलेगी जिसपर आवेदन के लिए निर्देश होगा।

    • वह कक्षा/कार्यक्रम चुनें जिसके लिए आप प्रवेश परीक्षा देना चाहते हैं।

    • अपनी पसंद की परीक्षा का विकल्प भरें और फिर "Click on the Application Form and Proceed" टैब पर क्लिक करें।

    • इसके बाद, नाम, ईमेल आईडी और जन्म तिथि जैसे विवरण भरें।

    • पंजीकृत ईमेल आईडी पर आवेदन संख्या और पासवर्ड भेजा जाएगा।

    चरण 2. आवेदन पत्र भरना

    • पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्राप्त आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • इसके बाद, व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और माता-पिता का नाम दर्ज करें।

    • अब, शैक्षणिक विवरण जैसे पात्रता परीक्षा, प्रवेश परीक्षा के लिए पसंद का विषय, पसंदीदा परीक्षा केंद्र, परीक्षा मोड आदि की जानकारी दें।

    SAGE University Bhopal- BA/MA Admissions 2026

    Avail up to 100% Merit Based Scholarships | 100% Placement Assistance

    चरण 3. अपलोड किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें

    इस खंड में उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप और आकार में निम्नलिखित विवरण की स्कैन की गई छवि अपलोड करनी होगी।

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन फार्म 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Allahabad University Application Form 2027- Documents Specifications)

    दस्तावेज

    विस्तार

    प्रकार

    रंगीन फोटोग्राफ

    3.5 cm X 4.5 cm

    JPEG/ .jpg

    हस्ताक्षर

    3.5 cm X 4.5 cm

    JPEG/ .jpg

    • फोटोग्राफ का आकार 80 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

    • इसी तरह, हस्ताक्षर की फाइल का भी आकार 80 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

    • दस्तावेज़ को निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड किया जाना चाहिए।

    चरण 4. आवेदन शुल्क का भुगतान

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में विभिन्न विकल्पों के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करें, यह जानने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • उम्मीदवार डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

    • Pay Online टैब पर क्लिक करें।

    • यह आपको भुगतान गेटवे पर ले जाएगा।

    • भुगतान विकल्प (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग) चुनें।

    • 'सबमिट' विकल्प चुनें।

    • अब, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय आवेदन शुल्क 2027(Allahabad University Application Fee 2027)

    Courses

    Category

    Fee (Rs.)

    सीयूईटी/ पीजीएटी 1

    सामान्य और ओबीसी

    ₹800

    एससी/एसटी/दिव्यांग

    ₹400

    पीजीएटी 2

    सामान्य और ओबीसी

    ₹1600

    एससी/एसटी/दिव्यांग

    800

    Popular Online Arts And Crafts Courses and Certifications

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2027 (Allahabad University Eligibility Criteria 2027 in hindi)

    प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 पात्रता मानदंड (AU 2027 eligibility criteria in hindi) देखने की सलाह दी जाती है। यह ध्यान रहे कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2027 UGAT और PGAT के लिए अलग होता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 पात्रता मानदंड नीचे दिया गया है:

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 यूजी कोर्स पात्रता मानदंड (Allahabad University 2027 UG Courses Eligibility Criteria)

    • बी.कॉम के लिए उम्मीदवार को कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

    • B.Sc के कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को विज्ञान स्ट्रीम (गणित/जीव विज्ञान) से 12वीं पास होना चाहिए।

    • जो आवेदक B.A, B.F.A और B.P.A कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें U.P बोर्ड, C.B.S.E/I.S.C या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • B.P.A कार्यक्रमों के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार को कक्षा 12वीं में एक विषय के रूप में संगीत की पढ़ाई किया होना चाहिए या फिर उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत में समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 PGAT पात्रता मानदंड (Allahabad University 2027 PGAT Eligibility Criteria)

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय PGAT को दो भागों में विभाजित किया गया है - भाग 1 और भाग 2। भाग 1 में सूची I-IV के विषय शामिल हैं, जबकि भाग 2 में सूची V में उल्लिखित विषय हैं।

    भाग 1 - सूची I - IV

    • उम्मीदवारों के पास उन्हीं विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिनके लिए वे पीजीएटी में उपस्थित होना चाहते हैं।

    • अर्थशास्त्र के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दूसरे वर्ष तक उनके स्नातक पाठ्यक्रम में सांख्यिकी और गणित विषय होने चाहिए।

    • यदि उम्मीदवार उन विषयों के लिए आवेदन करना चाहते हैं जिनका उन्होंने यूजी कार्यक्रम में अध्ययन नहीं किया है, तो पीजीएटी के लिए इन विषयों को चुन सकते हैं - हिंदी, अंग्रेजी, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीति विज्ञान और दर्शन।

    • जो उम्मीदवार समाजशास्त्र और मनोविज्ञान जैसे विषयों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने स्नातक कार्यक्रम में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए।

    भाग II - सूची V

    एमए इन मास कम्यूनिकेशन

    सभी विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

    एमपीए (वोकल/सितार/तबला)

    उम्मीदवारों ने बीए संगीत (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) परीक्षा या संगीत विषय के साथ बीए भाग III परीक्षा उत्तीर्ण की हो या मुख्य विषय संगीत के साथ बीए (ऑनर्स) परीक्षा पास की हो या संगीत प्रवीण/अलंकार/निपुण (या ऐसी ही) परीक्षा उत्तीर्ण की हो जिन्हें यूनिवर्सटी द्वारा बीए संगीत परीक्षा के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो।


    100 अंकों का प्रैक्टिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी।

    एमएससी इन बायोकेमेस्ट्री

    उम्मीदवारों ने रसायन विज्ञान/ बायोकेमेस्ट्री/ बॉटनी/ फिजियोलॉजी / जूलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी/ माइक्रोबयोलॉजी का अध्ययन मुख्य/ सहायक विषय के तौर पर करते हुए बीएससी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम पूरा किया हो। (बेहतर होगा कि रसायन विज्ञान/बायोकेमिस्ट्री मुख्य विषय रहा हो)

    एमएससी इन एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल बॉटनी/ एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री ऐंड सॉइल साइंस/ एग्रीकल्चरल जूलॉजी ऐंड एंटोमोलॉजी)

    उम्मीदवार को चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीएससी (एग्रील्चर) पूरा किया होना चाहिए।

    Student Also Liked:

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र 2027 (Allahabad University Exam Centers 2027)

    परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी। छात्र प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केंद्र के विवरण को देखने के लिए प्रवेश पत्र की जांच कर सकते हैं। परीक्षा मोड ऑनलाइन और ऑफलाइन है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र 2027 (Allahabad University test centres 2027 in hindi) देश भर के विभिन्न शहरों में स्थित हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय 2027 परीक्षा केंद्रों (Allahabad University 2027 test centers in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए आवेदक तालिका देख सकते हैं।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा केंद्र

    शहर

    राज्य/यूटी

    प्रयागराज

    उत्तर प्रदेश

    नई दिल्ली

    नई दिल्ली

    कानपुर

    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश

    गोरखपुर

    उत्तर प्रदेश

    वाराणसी

    उत्तर प्रदेश

    बरेली

    उत्तर प्रदेश

    नई दिल्लीनई दिल्ली

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा केंद्र (Allahabad University Online Exam Centres)

    शहर

    राज्य/यूटी

    भोपाल

    मध्य प्रदेश

    तिरुवनंथपुरम

    केरल

    पटना

    बिहार

    कोलकाता

    पश्चिम बंगाल

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    उम्मीदवारों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    Q: इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि लेख में बताई गई है।

    Q: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क क्या है?
    A:

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क ₹12,000 प्रति वर्ष है और मेस शुल्क ₹2,000 प्रति माह है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to Allahabad University Entrance Exam

    On Question asked by student community

    Have a question related to Allahabad University Entrance Exam ?

    For most PG entrance exams in India, the medium is English, especially for technical, management, and science courses like M.Tech, MCA, MBA, or MSc. However, for certain state-level PG entrance exams or courses in Arts, Education, or Social Sciences, the paper may be offered in both Hindi and English (and

    The performing expressions range from vocal and instrumental music, dance and theater to emulate, sung section and then some. They incorporate various social articulations that reflect human imagination and that are additionally found, somewhat, in numerous other theoretical social legacy spaces. Performing expressions will in general incorporate many specialisms, including

    Hi there. In response to your query the answer would depend on the type of University you are going to aim at and the subsequent examination for the same you have to appear for. Most universities nowadays are linked to a central examination authority, similar to NTA. Hence you would

    Hello Saurabh,

    Bcom stands for Bachelors of Commerce is a three year undergraduate course that is mostly based on the principle of accounting and commerce  world.

    See, for pursuing b.com the admissions are done either on the basis of entrnace exam or by direct entry.

    Access these links for better

    Hello there

    Allahabad University is a Central University which offers various undergraduate and postgraduate courses and the University organizes separate exam for UG, PG & other various courses.

    The online application form will be start from 2nd week of may 2022 and the last date to submit online application form