Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीयूईटी 2025 (CUET 2025 in Hindi) – रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की (जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट
    • लेख
    • सीयूईटी 2025 (CUET 2025 in Hindi) – रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की (जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट

    सीयूईटी 2025 (CUET 2025 in Hindi) – रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की (जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 04 Jul 2025, 04:54 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीयूईटी 2025 (CUET 2025 in Hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी 2025 परिणाम (CUET 2025 result in hindi) लिंक 4 जुलाई को सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीयूईटी रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते है। उम्मीदवारों को सीयूईटी 2025 रिजल्ट की जांच करने के लिए सीयूईटी आवेदन संख्या, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। साथ ही एनटीए ने संशोधित फ़ाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। एजेंसी ने फ़ाइनल आंसर की में 28 क्वेस्चन ड्रॉप किए है। एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 स्कोर केवल शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में प्रवेश के लिए मान्य होगा। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। उम्मीदवार सीयूईटी कॉलेज प्रेडिक्टर का उपयोग करके अपने संभावित कॉलेज का अनुमान लगा सकते हैं।
    सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक पर जाएं
    सीयूईटी यूजी संशोधित आंसर की पीडीएफ चेक करें

    This Story also Contains

    1. सीयूईटी 2025 पर एक नजर (CUET 2025 Overview)
    2. सीयूईटी तिथियां 2025 (CUET Dates 2025 in Hindi)
    3. सीयूईटी 2025 पात्रता मानदंड (CUET 2025 Eligibility Criteria in Hindi)
    4. सीयूईटी 2025 आवेदन पत्र (CUET 2025 Application Form in hindi)
    5. सीयूईटी 2025 आवेदन शुल्क (CUET 2025 Application Fees in hindi)
    6. सीयूईटी 2025 सिलेबस (CUET 2025 Syllabus in hindi)
    7. सीयूईटी 2025 यूजी पाठ्यक्रम (CUET 2025 UG Syllabus in hindi)
    8. सीयूईटी 2025 एडमिट कार्ड (CUET 2025 Admit Card in hindi)
    9. सीयूईटी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें (How to Download CUET Admit Card 2025)
    10. सीयूईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (CUET 2025 Exam Pattern in hindi)
    11. सीयूईटी मॉक टेस्ट 2025 (CUET Mock Test 2025)
    12. सीयूईटी तैयारी टिप्स 2025 (CUET Preparation Tips 2025 in hindi)
    13. सीयूईटी 2025 प्रश्न पत्र (CUET 2025 Question Papers in hindi)
    14. सीयूईटी 2025 आंसर की (CUET 2025 Answer Key in hindi)
    15. सीयूईटी 2025 रिजल्ट (CUET 2025 Result in hindi)
    16. सीयूईटी 2025 कटऑफ (CUET 2025 Cutoff in hindi)
    17. सीयूईटी एडमिशन के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं? (What documents are needed for CUET admission?)
    सीयूईटी 2025 (CUET 2025 in Hindi) – रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की (जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट
    सीयूईटी 2025

    सीयूईटी यूजी रिजल्ट के अनुसार इस साल केवल एक उम्मीदवार ने अपने 5 में से 4 विषयों में 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट के अनुसार, कुल 2679 छात्रों ने 1 विषय में 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं, 150 उम्मीदवारों ने 2 विषयों में 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से 17 ने 3 विषयों में 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं और केवल 1 छात्र ने 5 में से 4 विषयों में 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किया है।
    सीयूईटी मार्क्स बना परसेंटाइल देखें | सीयूईटी कटऑफ 2025 क्या है ?

    सीयूईटी स्कोर कार्ड विंडो देखें

    1751616345634

    एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए कुल 13,54,699 छात्र उपस्थित हुए। सीयूईटी 2025 परीक्षा 33 भाषा विषयों, 23 डोमेन विषयों और सामान्य परीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।

    एजेंसी ने 1 जुलाई को सीयूईटी 2025 फाइनल आंसर की (Final CUET 2025 answer key in hindi) सीयूईटी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीयूईटी फ़ाइनल आंसर की (CUET final answer key in hindi) पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
    फाइनल सीयूईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 17 जून 2025 को प्रोविजनल सीयूईटी 2025 आंसर की (CUET 2025 Answer key in hindi) जारी की थी। उम्मीदवार 20 जून तक प्रोविज़नल सीयूईटी आंसर की को चुनौती दे सकते थे। आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फाइनल सीयूईटी यूजी आंसर की पीडीएफ (Final CUET UG answer key pdf in hindi) जारी किया गया।

    एनटीए द्वारा 13 मई से 3 जून 2025 तक सीयूईटी 2025 परीक्षा आयोजित की गई। इसके अलावा 4 जून को भी अकाउंटेंसी, तमिल और उर्दू पुन: परीक्षा का आयोजन हुआ। एजेंसी ने 2 से 4 जून तक होने वाली अकाउंटेंसी पुन: परीक्षा और 4 जून को होने वाली तमिल और उर्दू पुन: परीक्षा के लिए 31 मई को CUET 2025 एडमिट कार्ड जारी किया। 10 मई से सीयूईटी परीक्षा के लिए CUET एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि के अनुसार 4 दिन पहले जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी एडमिट कार्ड (CUET admit card 2025 in hindi) डाउनलोड कर सकते थे।
    सीयूईटी एडमिट कार्ड रिलीज डेट जानें

    सीयूईटी प्रोविजनल आंसर की को उम्मीदवार cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर 20 जून तक एजेंसी द्वारा निर्धारित 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क भुगतान कर ऑनलाइन सीयूईटी आंसर की पर आपत्ति को प्रमाण के साथ दर्ज कर सकते थे। संभावना है कि सीयूईटी 2025 रिजल्ट (CUET 2025 result in hindi) की घोषणा जुलाई 2025 में की जाएगी।

    2-4 जून तक होने वाली सीयूईटी 2025 पुनः परीक्षा संबंधी सूचना देखें -

    1748682714501

    नवीनतम सिलेबस के साथ सीयूईटी 2025 अकाउंटेंसी प्रश्न पत्र पैटर्न को संशोधित किया है। सीयूईटी अकाउंटेंसी 2025 संशोधित पेपर पैटर्न 22 मई से "यूनिट V" या "यूनिट V" के वैकल्पिक प्रश्नों के साथ लागू किया जाएगा। जो छात्र 13 से 16 मई के दौरान CUET 2025 अकाउंटेंसी परीक्षा के लिए पहले ही उपस्थित हो चुके हैं, उन्हें या तो अपनी परीक्षा बरकरार रखने या संशोधित प्रश्न पत्र पैटर्न के लिए फिर से परीक्षा में उपस्थित होने का विकल्प दिया गया है।

    उम्मीदवार अगर परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होने के लिए कंफर्म करते हैं ओर उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और इस विषय में कोई स्कोर नहीं मिलेगा। अगर उम्मीदवार रीटेस्ट के लिए कंफर्म नहीं करते हैं तो बीते दिनों यानी 13-16 मई के दौरान दिए गए पेपर के आधार पर उन्हें अंक दिया जाएगा।
    सीयूईटी प्रश्न पत्र देखें | सीयूईटी एग्जाम डेट शेड्यूल

    सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप (CUET 2025 city intimation slip in hindi) 7 मई को जारी की गई थी। सिटी इंटिमेशन स्लिप से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते हैं। सीयूईटी 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी आंसर की 2025 जून अंत तक जारी हो सकता है।

    एजेंसी ने 1 मार्च 2025 को सीयूईटी एप्लीकेशन फॉर्म लिंक 2025 ऑनलाइन मोड में एक्टिवेट किया था। सीयूईटी आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च से विस्तारित करते हुए 24 मार्च 2025 कर दी गई थी। सीयूईटी 2025 आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि 26 से 28 मार्च 2025 तक थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 28 मार्च तक सीयूईटी आवेदन में सुधार कर सकते थे। एजेंसी द्वारा सीयूईटी 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो (CUET 2025 application correction window in hindi) बंद कर दी गई। उम्मीदवारों को सीयूईटी 2025 परीक्षा के लिए सीयूईटी पात्रता मानदंड और सीयूईटी सिलेबस को जरूर देख लेना चाहिए।

    एजेंसी ने सीयूईटी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च 2025 कर दी गई थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में थी, उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लिंक दिया गया था।

    1742647175671

    यूजीसी के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा (CUET UG 2025 exam in hindi) सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के लिए विषयों की संख्या 63 के बजाय 37 होगी। परीक्षा 60 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। छात्रों को अपनी पसंद के किसी भी विषय में सीयूईटी यूजी परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में कोई भी विषय पढ़ा हो। उम्मीदवार सीयूईटी 2025 परीक्षा में पांच विषय चुन सकते हैं।

    सीयूईटी आवेदन पत्र जारी करने से पहले एजेंसी ने सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर सीयूईटी 2025 लिंक को एक्टिवेट कर दिया था। सीयूईटी यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही आयोजित होती है।
    सीयूईटी 2025 में प्रमुख संभावित बदलाव

    नए अपडेट के अनुसार, एनटीए ने सीयूईटी 2025 विश्वविद्यालय-वार पात्रता मानदंड (CUET 2025 university-wise eligibility criteria in hindi) आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) जल्द ही संशोधित सीयूईटी यूजी दिशानिर्देशों के लिए प्रस्ताव जारी करेगा।

    क्या है सीयूईटी का फुल फॉर्म? कब होगा सीयूईटी का आयोजन?

    सीयूईटी का पूरा नाम कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट है और यह एनटीए द्वारा आयोजित किया जाता है। एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी 2025 परीक्षा तिथि (CUET 2025 exam date in hindi) जारी कर दी है। एनटीए ने 1 मार्च से सीयूईटी यूजी 2025 पंजीकरण शुरू किया। उम्मीदवार 24 मार्च तक सीयूईटी आवेदन पत्र 2025 (CUET application form 2025 in hindi) भर सकते थे। ऑफिशियल वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा तिथि (CUET 2025 exam date) जारी की गई है।

    सीयूईटी यूजी 2025 छात्रों को देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने में मदद करता है।सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा स्कोर के माध्यम से 244 विश्वविद्यालयों के अलावा अन्य राज्य, निजी और डीम्ड-टू-बी संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा। सीयूईटी का लक्ष्य नई शिक्षा नीति, 2020 के अनुसरण में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए स्नातक स्तर के कार्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया को मानकीकृत करना है।

    सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 280 से अधिक सीयूईटी-स्वीकार करने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बी.टेक, बी.फार्मा आदि सहित अपने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्कोर का उपयोग किया जाता है। सीयूईटी में भाग लेने वाले संस्थानों में केंद्रीय, निजी, राज्य और डीम्ड विश्वविद्यालय शामिल हैं। जो छात्र सीयूईटी 2025 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें कौन से पेपर में उपस्थित होना है। ये पेपर उन विश्वविद्यालयों/कॉलेजों द्वारा निर्धारित मानदंडों पर निर्भर हैं जिन पर वे आवेदन करेंगे। उदाहरण के लिए डीयू छात्रों को उन विषयों में सीयूईटी परीक्षा देने के लिए कहता है जो उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़े हैं। अन्य विश्वविद्यालयों के पास अन्य मानदंड हैं।

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। जून के अंतिन सप्ताह या जुलाई में सीयूईटी 2025 परिणाम (CUET 2025 result in Hindi) जारी होगा सीयूईटी 2025 अधिसूचना पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है और इसे वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। सीयूईटी अधिसूचना 2025 में सीयूईटी यूजी 2025 आवेदन तिथि (CUET UG 2025 application form date in hindi) प्रवेश प्रक्रिया की तारीखें , कार्यक्रम सीयूईटी पात्रता मानदंड शामिल हैं। सीयूईटी फॉर्म डेट 2025 (CUET form date 2025 in hindi) की सूचना जारी की गई है।

    सीयूईटी 2025 पर एक नजर (CUET 2025 Overview)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट)

    चर्चित नाम

    सीयूईटी

    सीयूईटी संचालन निकाय

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    सीयूईटी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट

    cuet.nta.nic.in

    सीयूईटी परीक्षा केंद्रों की संख्या

    भारत में 388, भारत के बाहर 24

    सीयूईटी का माध्यम

    अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 भाषाएं

    सीयूईटी 2025 में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    सीयूईटी परीक्षा का तरीका

    पेन-पेपर मोड के साथ कंप्यूटर आधारित भी

    संस्थान जो सीयूईटी स्कोर स्वीकार करते हैं

    282 (47 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 41 राज्य विश्वविद्यालय, 30 डीम्ड विश्वविद्यालय, 154 निजी विश्वविद्यालय, 10 अन्य विवि)

    सीयूईटी परीक्षा की अवधि

    पेन और पेपर परीक्षा: विषय के आधार पर 45 मिनट या 60 मिनट

    सीबीटी: विषय के अनुसार 135 मिनट/90 मिनट/60 मिनट

    सीयूईटी तिथियां 2025 (CUET Dates 2025 in Hindi)

    सीयूईटी प्रवेश 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार यहां सीयूईटी परीक्षा 2025 के लिए सभी प्रासंगिक तिथियों का पालन कर सकते हैं। तारीखें जानने से छात्रों को सीयूईटी 2025 के लिए बेहतर योजना बनाने और तैयारी करने में मदद मिल सकती है।

    सीयूईटी परीक्षा तिथियां 2025 (CUET Exam Dates 2025 in hindi)

    विषय

    संभावित तिथियां

    सीयूईटी 2025 पंजीकरण/आवेदन

    1 मार्च 2025

    सीयूईटी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि22 मार्च 2025
    24 मार्च 2025
    सीयूईटी 2025 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि23 मार्च 2025
    25 मार्च 2025

    सीयूईटी 2025 आवेदन सुधार विंडो

    24 से 26 मार्च 2025
    26-28 मार्च 2025

    सीयूईटी 2025 शहर सूचना पर्ची तिथि

    7 मई 2025 (जारी)

    सीयूईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    10 मई 2025 (13-16 मई की परीक्षा के लिए)
    15 मई (19-24 मई के लिए)
    23 मई (26 मई से 3 जून के लिए)
    31 मई (अकाउंटेंसी और तमिल और उर्दू पुन: परीक्षा के लिए)

    सीयूईटी 2025 परीक्षा तिथियां

    13 मई से 3 और 4 जून 2025

    सीयूईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की तिथि

    17 जून 2025

    सीयूईटी फाइनल आंसर की 2025

    1 जुलाई 2025

    सीयूईटी रिजल्ट 2025

    4 जुलाई 2025 (जारी)

    सीयूईटी 2025 पात्रता मानदंड (CUET 2025 Eligibility Criteria in Hindi)

    आवेदन करने से पहले सीयूईटी 2025 की पात्रता मानदंड को समझना जरूरी है। सीयूईटी 2025 परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता का विवरण नीचे दिया गया है।

    सीयूईटी पात्रता मानदंड 2025 (CUET Eligibility Criteria 2025 in hindi)

    • राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक, ओसीआई, पीआईओ और विदेशी उम्मीदवार सीयूईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए नियमों की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    • आयु सीमा: सीयूईटी परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

    • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • कक्षा 12 में अंक: उम्मीदवारों को कक्षा 12 या समकक्ष में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए। सीयूईटी के लिए आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल को केवल 45% अंक प्राप्त करने होंगे। प्रवेश के लिए आवश्यक अंक आवेदन किए गए विश्वविद्यालय के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

    Amity University-Noida BA Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    UPES Dehradun BA Admissions 2026

    Last Date to Apply: 26th March | Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | 1950+ Students Placed, 91% Placement, 800+ Recruiters

    सीयूईटी 2025 आवेदन पत्र (CUET 2025 Application Form in hindi)

    सीयूईटी परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण मार्च 2025 में शुरू होंगे। पंजीकरण के बाद सीयूईटी आवेदन पत्र 2025 cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन भरना होगा।

    सीयूईटी आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें? (How to fill CUET application form 2025?)

    सीयूईटी 2025 आवेदन पत्र कैसे भरें, इसकी चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका यहां दी गई है:

    • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

    • आवश्यक विवरण दर्ज करके सीयूईटी 2025 पंजीकरण पूरा करें।

    • लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

    • उम्मीदवार सीयूईटी लॉगिन आईडी का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।

    • सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    • सीयूईटी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।

    • आवेदन पत्र को सेव कर प्रिंट आउट ले लें।

    CUET UG 2026: MCQs Questions and Answers PDF
    Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
    Download Now

    सीयूईटी 2025 आवेदन शुल्क (CUET 2025 Application Fees in hindi)

    आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी 2025 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सीयूईटी 2025 की फीस का भुगतान इनमें से किसी भी ऑनलाइन तरीके जैसे डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई / नेटबैंकिंग आदि से किया जा सकता है। सीयूईटी 2025 का शुल्क उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषयों की संख्या पर निर्भर करता है। सीयूईटी 2025 फॉर्म जमा करना तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक सीयूईटी फीस 2025 का भुगतान नहीं हो जाता। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई तालिका में सीयूईटी 2025 फीस की जांच करें :

    सीयूईटी आवेदन शुल्क 2025 (CUET Application Fees 2025 in hindi)

    चुने गए विषयों की संख्या

    भारत में केंद्र के लिए


    भारत के बाहर के केंद्रों के लिए

    सामान्य (यूआर)

    ओबीसी एनसीएल/ईडब्ल्यूएस

    एससी/एसटी/ट्रांसजेंडर/पीडब्ल्यूबीडी

    3 विषयों तक

    750/-

    700/-

    650/-

    3750/-

    7 विषयों तक

    1500/-

    1400/-

    1300/-

    7500/-

    10 विषयों तक

    1750/-

    1650/-

    1550/-

    11000/-

    1740844459326

    सीयूईटी 2025 सिलेबस (CUET 2025 Syllabus in hindi)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी पाठ्यक्रम 2025 प्रकाशित करती है। कवर किए जाने वाले विषयों के बारे में एक सामान्य विचार प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी 2025 परीक्षा के पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए। साथ ही, सीयूईटी परीक्षा पाठ्यक्रम 2025 सीयूईटी परीक्षा की तैयारी के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है। सीयूईटी टेस्ट 2025 का सिलेबस कक्षा 12 के सिलेबस पर आधारित है। सीयूईटी डोमेन वार पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    सीयूईटी परीक्षा पाठ्यक्रम 2025 (CUET Exam Syllabus 2025 in hindi)

    सीयूईटी विषयवार पाठ्यक्रम

    विषय

    सीयूईटी पाठ्यक्रम

    जनरल टेस्ट

    सीयूईटी जनरल टेस्ट सिलेबस

    इंजीनियरिंग ग्राफिक्स

    सीयूईटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स सिलेबस

    कंप्यूटर विज्ञान

    सीयूईटी कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम

    अकाउंटेंसी

    सीयूईटी अकाउंटेंसी सिलेबस

    बिजनेस स्टडीज

    सीयूईटी बिजनेस स्टडीज सिलेबस

    अंग्रेजी

    सीयूईटी अंग्रेजी पाठ्यक्रम

    समाजशास्त्र

    सीयूईटी समाजशास्त्र पाठ्यक्रम

    भूगोल

    सीयूईटी भूगोल पाठ्यक्रम

    कृषि

    सीयूईटी कृषि पाठ्यक्रम

    भाषा

    सीयूईटी भाषा पाठ्यक्रम

    मनुष्य जाति का विज्ञान

    सीयूईटी मानवविज्ञान पाठ्यक्रम

    राजनीति विज्ञान

    सीयूईटी राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम

    भौतिक विज्ञान

    सीयूईटी भौतिकी पाठ्यक्रम

    रसायन विज्ञान

    सीयूईटी रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम

    अंक शास्त्र

    सीयूईटी गणित पाठ्यक्रम

    जीवविज्ञान

    सीयूईटी जीवविज्ञान पाठ्यक्रम

    अर्थशास्त्र

    सीयूईटी अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम

    पर्यावरण अध्ययन

    सीयूईटी पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम

    गृह विज्ञान

    सीयूईटी गृह विज्ञान पाठ्यक्रम

    सीयूईटी 2025 यूजी पाठ्यक्रम (CUET 2025 UG Syllabus in hindi)

    सीयूईटी सेक्शन

    सीयूईटी और पाठ्यक्रम लिंक

    सेक्शन IA और IB

    भाषा: पढ़ने की समझ के माध्यम से भाषा का परीक्षण किया जाएगा (विभिन्न प्रकार के अंशों पर आधारित - तथ्यात्मक, साहित्यिक और कथात्मक, [साहित्यिक योग्यता और शब्दावली])।

    सेक्शन II

    सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा पर आधारित

    सेक्शन III

    सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, मात्रात्मक तर्क (बुनियादी गणितीय अवधारणाओं अंकगणित / बीजगणित ज्यामिति / क्षेत्रमिति / सांख्यिकी का सरल अनुप्रयोग ग्रेड 8 तक पढ़ाया जाता है), तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क।

    सीयूईटी 2025 एडमिट कार्ड (CUET 2025 Admit Card in hindi)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में प्रकाशित करती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीयूईटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी 2025 प्रवेश सूची सीयूईटी लॉगिन पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड की जा सकती है। सीयूईटी 2025 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारी का उल्लेख है जैसे सीयूईटी परीक्षा केंद्र का विवरण, सीयूईटी परीक्षा की परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा के लिए निर्देश और अन्य विवरण। छात्रों को सीयूईटी परीक्षा प्रवेश पत्र 2025 की एक मुद्रित प्रति लाना अनिवार्य है, क्योंकि वैध प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

    सीयूईटी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें (How to Download CUET Admit Card 2025)

    • एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

    • "एडमिट कार्ड डाउनलोड करे" विकल्प पर क्लिक करें।

    • आपको दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.

    • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे सीयूईटी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • "लॉग इन करें" विकल्प पर क्लिक करें।

    • सीयूईटी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।

    • भविष्य में उपयोग के लिए कुछ प्रिंटआउट सहेजें और लें।

    SRM University, Chennai Science and Humanities 2026

    NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF

    Chandigarh University Admissions 2026

    NAAC A+ Accredited | Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2026)

    नोट : अभ्यर्थियों को सीयूईटी लॉगिन विवरण रखना होगा।

    सीयूईटी 2025 परीक्षा केंद्र (CUET 2025 Exam Centres in hindi)

    सीयूईटी परीक्षा के परीक्षा केंद्र सीयूईटी आवेदन प्रक्रिया के दौरान चुना जा सकता है। सीयूईटी परीक्षा 388 भारतीय और भारत के बाहर 38 शहरों में आयोजित की जाती है, जिसमें न्यूयॉर्क, कुवैत, रियाद, सिंगापुर, दोहा, दुबई आदि शहर शामिल हैं। उम्मीदवार सीयूईटी 2025 के लिए तीन परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सीयूईटी परीक्षा केंद्र बाद में नहीं बदले जा सकेंगे।

    सीयूईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (CUET 2025 Exam Pattern in hindi)

    सीयूईटी प्रवेश 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी 2025 के परीक्षा पैटर्न की जांच करनी चाहिए। सीयूईटी परीक्षा पैटर्न की जांच करने से छात्रों को परीक्षा को समझने में मदद मिलती है, जिससे सीयूईटी परीक्षा की तैयारी में सुधार होता है। सीयूईटी प्रवेश परीक्षा तीन स्लॉट में आयोजित की जाती है: स्लॉट एक, दो और तीन; साथ ही इसे चार खंडों में विभाजित किया गया है: खंड IA, IB, II और III। विस्तृत सीयूईटी परीक्षा पैटर्न 2025 नीचे उल्लिखित है।

    सीयूईटी परीक्षा पैटर्न 2025 (CUET Exam Pattern 2025 in hindi)

    सीयूईटी सेक्शन

    विषयों की संख्या

    प्रश्नों की संख्या

    हल करने वाले प्रश्नों की संख्या

    परीक्षा अवधि

    सेक्शन IA

    13 भाषाएं

    50

    चुने गए प्रत्येक भाषा में 40

    प्रत्येक भाषा के लिए 45 मिनट

    सेक्शन IB

    20 भाषाएं



    सेक्शन II

    27 डोमेन-विशिष्ट विषय

    45/50

    35/40

    प्रत्येक भाषा के लिए 45 मिनट

    सेक्शन III

    सामान्य परीक्षण (जीटी)

    60

    50

    60 मिनट

    सीयूईटी मॉक टेस्ट 2025 (CUET Mock Test 2025)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट ऑनलाइन मोड में प्रकाशित करती है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीयूईटी मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं। सीयूईटी 2025 के लिए मॉक परीक्षा सीयूईटी की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है।

    सीयूईटी तैयारी टिप्स 2025 (CUET Preparation Tips 2025 in hindi)

    सीयूईटी परीक्षा की तैयारी यथासंभव जल्दी शुरू करने की सलाह दी जाती है। सीयूईटी परीक्षा के पाठ्यक्रम और मॉडल पेपर की रणनीति बनाना और जांचना महत्वपूर्ण है।

    सीयूईटी 2025 तैयारी टिप्स (CUET 2025 Preparation Tips)

    • सीयूईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से जांच लें।

    • सीयूईटी परीक्षा के लिए अध्ययन योजना तैयार करें।

    • गुणवत्तापूर्ण सीयूईटी अध्ययन सामग्री के साथ सीयूईटी के लिए पुस्तकें अध्ययन करें

    • तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सीयूईटी सैंपल पेपर और मॉक परीक्षा के साथ नियमित रूप से अभ्यास करें।

    सीयूईटी 2025 प्रश्न पत्र (CUET 2025 Question Papers in hindi)

    सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पिछले वर्ष के सीयूईटी प्रश्न पत्रों के साथ अभ्यास करना चाहिए। इससे उम्मीदवारों को सीयूईटी परीक्षा में आने वाले विषयों और प्रश्न प्रकारों से परिचित होने में मदद मिलती है। सीयूईटी प्रवेश परीक्षा को बेहतर ढंग से समझने के लिए सीयूईटी परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।

    सीयूईटी 2025 परीक्षा दिवस निर्देश (CUET 2025 Exam Day Instructions in hindi)

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीयूईटी 2025 परीक्षा के दिन अच्छी तैयारी के साथ निपटें। यह सलाह दी जाती है कि आवश्यक वस्तुओं जैसे सरकार द्वारा जारी वैध आईडी, सीयूईटी 2025 हॉल टिकट, पेंसिल, इरेज़र और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ समय पर पहुंचें। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि सीयूईटी परीक्षा दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना महत्वपूर्ण है जिसमें स्मार्ट वॉच सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना शामिल नहीं है। ड्रेस कोड का अनुपालन महत्वपूर्ण है; अनाधिकृत सामान से बचें। पर्यवेक्षक के निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करते हुए सीयूईटी परीक्षा हॉल में एक केंद्रित, शांत माहौल बनाए रखें। किसी भी नियम के उल्लंघन के रिजल्ट ठीक नहीं होते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

    सीयूईटी 2025 परीक्षा केंद्र पर ले जाने योग्य चीज़ें (Things to carry at CUET 2025 Test Centre)

    • एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किए गए स्व-घोषणा/अंडरटेकिंग फॉर्म के साथ सीयूईटी परीक्षा प्रवेश पत्र।

    • पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन।

    • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र।

    सीयूईटी 2025 टेस्ट सेंटर पर न ले जाने वाली चीजें (Things not to carry at CUET 2025 Test Centre)

    • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

    • आभूषण

    • ज्योमेट्री बॉक्स

    • किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री

    • सीयूईटी परीक्षा दिशानिर्देश में उल्लिखित कोई अन्य वस्तु

    सीयूईटी 2025 आंसर की (CUET 2025 Answer Key in hindi)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी रिजल्ट 2025 के प्रकाशन के बाद सीयूईटी 2025 की उत्तर कुंजी प्रकाशित करती है। एनटीए प्रोविजनल सीयूईटी परीक्षा की आंसर की cuet.samarth.ac.in पर प्रकाशित करता है। उम्मीदवारों को सीयूईटी 2025 आंसर की में उल्लिखित सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए, क्योंकि पाई गई किसी भी विसंगति की सूचना तुरंत प्राधिकारी को दी जानी चाहिए। सीयूईटी अंतिम आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड की जाती है।

    सीयूईटी आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें (How to Download CUET Answer Key 2025)

    • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

    • "सीयूईटी यूजी आंसर की 2025" विकल्प पर क्लिक करें।

    • सीयूईटी रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

    • "लॉग इन करें“टैब पर क्लिक करें।

    • सीयूईटी परीक्षा आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

    • सीयूईटी आंसर की सहेजें।

    सीयूईटी 2025 रिजल्ट (CUET 2025 Result in hindi)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित करती है। उम्मीदवार सीयूईटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सीयूईटी परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे सीयूईटी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना आवश्यक है। सीयूईटी प्रवेश का रिजल्ट उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए सीयूईटी स्कोरकार्ड फॉर्म में प्रकाशित किया गया है।

    सीयूईटी रिजल्ट 2025 कैसे जांचें (How to Check CUET Result 2025)

    • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in / cuet.Samarth.ac.in पर जाएं।

    • "सीयूईटी स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें" विकल्प पर क्लिक करें।

    • प्रोग्राम अप्लाई, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • कैप्चा दर्ज करें।

    • "लॉग इन करें" विकल्प पर क्लिक करें।

    • सीयूईटी रिजल्ट प्रदर्शित किया जाएगा, साथ ही योग्यता स्थिति और सीयूईटी रैंक भी प्रदर्शित की जाएगी।

    • सीयूईटी परीक्षा रिजल्ट को सहेजें और प्रिंट आउट लें।

    सीयूईटी रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in CUET Result 2025)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • विषय कोड

    • उम्मीदवार की श्रेणी

    • विषय का नाम

    • योग्यता रैंक, उम्मीदवार का लिंग

    • प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक

    सीयूईटी 2025 अंकन योजना (CUET 2025 Marking Scheme in hindi)

    आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी परीक्षा पैटर्न, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा परिभाषित संरचना की रूपरेखा तैयार करता है। भारतीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों के लिए तैयार, सीयूईटी 2025 एक स्पष्ट अंकन योजना का पालन करता है। उम्मीदवार प्रत्येक सटीक उत्तर के लिए 5 अंक अर्जित करते हैं लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती का सामना करना पड़ता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तर देने से परहेज करने पर कटौती नहीं होगी। इस प्रणाली का उद्देश्य आवेदकों के ज्ञान और योग्यता का निष्पक्ष मूल्यांकन करना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षा में अपने प्रदर्शन को अनुकूलित करने के लिए इन दिशानिर्देशों से परिचित हों। किसी भी बदलाव के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखें।

    सीयूईटी 2025 कटऑफ (CUET 2025 Cutoff in hindi)

    सीयूईटी कटऑफ उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी प्रवेश पात्रता निर्धारित करने में एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करता है। यह सीयूईटी-भागीदारी वाले विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम स्कोर का प्रतिनिधित्व करता है। सीयूईटी कटऑफ आवेदकों की संख्या, परीक्षा कठिनाई और उपलब्ध सीटों जैसे कारकों से प्रभावित होता है। आम तौर पर परिणामों के बाद कटऑफ जारी किया जाता है, यह विश्वविद्यालयों को आवेदकों को फ़िल्टर करने में मदद करता है, उन लोगों के लिए प्रवेश सुनिश्चित करता है जो सीयूईटी परीक्षा 2025 मानदंडों को पूरा करते हैं या पार करते हैं।

    सीयूईटी 2025 काउंसलिंग (CUET 2025 Counselling in hindi)

    सीयूईटी काउंसलिंग प्रवेश प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण चरण है, जहां योग्य उम्मीदवारों को सीयूईटी आवंटित सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। सीयूईटी 2025 प्रवेश परीक्षा और रिजल्ट घोषणाओं के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार काउंसलिंग सत्र में भाग लेते हैं। इन सीयूईटी काउंसलिंग सत्र ऑनलाइन आयोजित किए जाते हैं, इसमें दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना और योग्यता के आधार पर सीट आवंटन शामिल होता है। काउंसलिंग प्रक्रिया का उद्देश्य छात्रों को उनके पसंदीदा पाठ्यक्रमों और संस्थानों से मिलाना होता है। उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी परामर्श कार्यक्रम, दस्तावेज़ आवश्यकताओं और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा उल्लिखित किसी भी अतिरिक्त मानदंड के बारे में जानकारी रहना महत्वपूर्ण है।

    सीयूईटी एडमिशन के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं? (What documents are needed for CUET admission?)

    योग्य उम्मीदवारों को सीयूईटी आवंटित सीटों पर एडमिशन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, उनका विवरण नीचे दिया गया है-

    • वैध ईमेल आईडी और फेन नंबर
    • उम्मीदवार की हाल में खींची गई फोटो की स्कैन कॉपी
    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
    • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • शुल्क भुगतान विवरण (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई)
    • कक्षा 10वीं और 12वीं मार्क्सशीट, प्रमाण पत्र की स्कैन प्रतियां
    • सीयूईटी 2025 एडमिट कार्ड की दो हार्ड कॉपी
    • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
    • स्व-घोषणा पत्र की एक प्रति

    सीयूईटी 2025 सामान्यीकरण प्रक्रिया (CUET 2025 Normalisation Process)

    सीयूईटी यूजी परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर तीन स्लॉट में आयोजित की जाती है, इसलिए कठिनाई स्तर के संदर्भ में एक समान अवसर बनाने के लिए सीयूईटी सामान्यीकरण प्रक्रिया का उपयोग एनटीए द्वारा किया जाता है। सीयूईटी परसेंटाइल स्कोर परीक्षा के सभी राउंड में सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित स्कोर हैं।

    सीयूईटी परसेंटाइल स्कोर - 100

    सीयूईटी में भाग लेने वाले शीर्ष विश्वविद्यालय (Top CUET Participating Universities)

    विश्वविद्यालय

    राज्य

    वेबसाइट

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

    उत्तर प्रदेश

    bhu.ac.in

    हैदराबाद विश्वविद्यालय

    तेलंगाना

    uohyd.ac.in

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया

    नई दिल्ली

    jmi.ac.in

    महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय

    बिहार

    mgcub.ac.in

    हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय

    उत्तराखंड

    hnbgu.ac.in

    दिल्ली विश्वविद्यालय

    नई दिल्ली

    du.ac.in

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय

    उत्तर प्रदेश

    allduniv.ac.in

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

    नई दिल्ली

    jnu.ac.in

    राजीव गांधी विश्वविद्यालय

    अरुणाचल प्रदेश

    rguhs.ac.in

    विश्वभारती विश्वविद्यालय

    पश्चिम बंगाल

    visvabharti.ac.in

    तेजपुर विश्वविद्यालय

    असम

    tezu.ernet.in

    ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय

    ओडिशा

    cuo.ac.in

    अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय

    तेलंगाना

    efluniversity.ac.in

    पांडिचेरी विश्वविद्यालय

    पुदुचेरी

    Pondiuni.edu.in

    नागालैंड विश्वविद्यालय

    नागालैंड

    nagalanduniversity.ac.in

    बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय

    उत्तर प्रदेश

    bbau.ac.in

    मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय

    तेलंगाना

    manuu.edu.in

    त्रिपुरा विश्वविद्यालय

    त्रिपुरा

    tripuruniv.ac.in

    मिजोरम विश्वविद्यालय

    मिजोरम

    mzu.edu.in

    सिक्किम विश्वविद्यालय

    सिक्किम

    cus.ac.in

    अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय

    नई दिल्ली

    amu.ac.in

    नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी

    मेघालय

    nehu.ac.in

    आंध्र प्रदेश का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय

    आंध्र प्रदेश

    ctuap.ac.in

    राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

    आंध्र प्रदेश

    nsktu.ac.in

    मणिपुर विश्वविद्यालय

    मणिपुर

    manipuruniv.ac.in

    श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

    नई दिल्ली

    slbsrsv.ac.in

    सिक्किम विश्वविद्यालय

    सिक्किम

    cus.ac.in

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

    नई दिल्ली

    sanskrit.nic.in

    महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय

    महाराष्ट्र

    hindivishwa.org

    डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय

    मध्य प्रदेश

    dhsgsu.ac.in

    कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय

    जम्मू और कश्मीर

    cukashmir.ac.in

    केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

    मणिपुर

    cau.ac.in

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय

    मध्य प्रदेश

    igntu.ac.in

    हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय

    हिमाचल प्रदेश

    cuhimachal.ac.in

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय

    छत्तीसगढ़

    ggu.ac.in

    कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय

    कर्नाटक

    cuk.ac.in

    राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय

    राजस्थान

    curaj.ac.in

    झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय

    झारखंड

    cuj.ac.in

    जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय

    जम्मू और कश्मीर

    cujammu.ac.in

    हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

    हरियाणा

    cuh.ac.in

    दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय

    बिहार

    cusb.ac.in

    असम विश्वविद्यालय, सिलचर

    असम

    aus.ac.in

    गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय

    गुजरात

    cug.ac.in

    केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय

    केरल

    cukerala.ac.in

    आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय

    आंध्र प्रदेश

    cuap.ac.in

    तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय

    तमिलनाडु

    Cutn.ac.in

    सीयूईटी परीक्षा - पिछले वर्ष के आंकड़े (CUET Exam - Previous Year’s Statistics)

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीयूईटी 2025 प्रवेश परीक्षा के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए सीयूईटी प्रवेश आंकड़ों की जांच करें।

    सीयूईटी 2023 सांख्यिकी

    कुल पंजीकृत छात्र

    16.85 लाख

    सीयूईटी आवेदन शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों की संख्या

    13.995 लाख

    विश्वविद्यालयों की कुल संख्या

    240 से अधिक

    जम्मू-कश्मीर से प्राप्त हुए आवेदन

    82,655

    विदेशी छात्रों से प्राप्त आवेदन

    1,000

    सीयूईटी-यूजी के दूसरे संस्करण में प्राप्त आवेदन

    14 लाख

    सीयूईटी-यूजी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

    उत्तर प्रदेश, उसके बाद दिल्ली और बिहार

    सीयूईटी-यूजी में विवि के लिए सबसे अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए

    दिल्ली विश्वविद्यालय, उसके बाद बी.एच.यू. और इलाहाबाद विश्वविद्यालय

    सीयूईटी 2022 सांख्यिकी (CUET 2022 Statistics in hindi)

    विवरण

    कुल उम्मीदवार

    पंजीकृत अभ्यर्थियों की कुल संख्या

    14,90,293

    उपस्थित अभ्यर्थियों की कुल संख्या

    9,68,2021

    पंजीकृत कुल महिला अभ्यर्थी

    6,60,311

    कुल उपस्थित महिला अभ्यर्थी

    4,29,228

    कुल पंजीकृत पुरुष अभ्यर्थी

    8,29,965

    कुल उपस्थित पुरुष अभ्यर्थी

    5,38,965

    कुल पंजीकृत ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी

    17

    कुल उपस्थित ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी

    8

    सीयूईटी (यूजी) - 2022: राज्य/स्लॉट-वार - उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या

    क्र.सं.

    राज्य

    स्लॉट 1

    स्लॉट 2

    कुल

    1

    अरुणाचल प्रदेश

    868

    687

    1555

    2

    असम

    7263

    6082

    13345

    3

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (यूटी)

    446

    362

    808

    4

    आंध्र प्रदेश

    2207

    1700

    3907

    5

    बिहार

    46947

    37549

    84496

    6

    छत्तीसगढ़

    8864

    7162

    16026

    7

    चंडीगढ़ (यूटी)

    6675

    6175

    12850

    8

    दमन और दीव (यूटी)

    89

    72

    161

    9

    दिल्ली

    95763

    87891

    183654

    10

    गुजरात

    2006

    1685

    3691

    11

    गोवा

    59

    49

    108

    12

    हिमाचल प्रदेश

    1962

    1956

    3918

    13

    हरियाणा

    23401

    22805

    46206

    14

    झारखंड

    14708

    12399

    27107

    15

    जम्मू और कश्मीर

    6593

    5351

    11944

    16

    कर्नाटक

    1421

    1233

    2654

    17

    केरल

    13612

    9596

    23208

    18

    लक्षद्वीप (यूटी)

    4

    1

    5

    19

    लेह और लद्दाख (यूटी)

    547

    533

    1080

    20

    मेघालय

    333

    251

    584

    21

    मणिपुर

    901

    701

    1602

    22

    मध्यप्रदेश

    30708

    21677

    52385

    23

    महाराष्ट्र

    4025

    3484

    7509

    24

    मिजोरम

    386

    713

    1099

    25

    नागालैंड

    275

    247

    522

    26

    ओडिशा

    3766

    3473

    7239

    27

    पंजाब

    3989

    3575

    7564

    28

    पुदुचेरी

    750

    656

    1406

    29

    राजस्थान

    21137

    20914

    42051

    30

    सिक्किम

    270

    233

    503

    31

    त्रिपुरा

    1952

    1296

    3248

    32

    तेलंगाना

    4582

    3516

    8098

    33

    तमिलनाडु

    5245

    4104

    9349

    34

    उत्तराखंड

    13601

    12568

    26169

    35

    उत्तर प्रदेश

    170727

    126632

    297359

    36

    पश्चिम बंगाल

    12010

    9589

    21599

    37

    अन्य

    49

    4

    53

    38

    भारत के बाहर

    38

    42

    80


    कुल

    508179

    416963

    925142

    सीयूईटी 2023 विश्लेषण

    परीक्षा तिथि

    स्लॉट 1

    स्लॉट 2

    स्लॉट 3

    21 मई

    87,879

    1,87,903

    89,466

    22 मई

    74,342

    58,338

    91,895

    23 मई

    20,503

    34240

    93283

    24 मई

    20,690

    45,989

    83,221

    25 मई

    54,547

    27,588

    1,01,046

    26 मई

    73,486

    77,651

    1,00,884

    27 मई

    23,650

    94,139

    -

    28 मई

    40,683

    38,293

    68,659

    29 मई से उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या

    खजूर

    छात्रों की संख्या

    29 मई तक

    16,52,190

    30 मई तक

    19,12,704

    1 जून तक

    21,70,353

    2 जून तक

    23,51,209

    5 से 23 जून तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या

    परीक्षा की तारीखें

    पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या

    5, 6, 7 और 8 जून

    173908

    9, 10 और 11 जून

    187011

    13 और 14 जून

    25391

    15, 16 और 17 जून

    23896

    18 जून

    23613

    19 और 20 जून

    27321

    21 जून

    18866

    22 और 23 जून

    17376


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीयूईटी प्रवेश 2025 कब आयोजित किया जाएगा?
    A:

    सीयूईटी परीक्षा 2025 13 मई से 4 जून 2025 के बीच आयोजित की गई। 

    Q: क्या सीयूईटी 2025 का सिलेबस जारी हो गया है?
    A:

    हां, सीयूईटी 2025 पाठ्यक्रम जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

    Q: सीयूईटी पात्रता क्या है?
    A:

    सीयूईटी पात्रता में शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीयता, आयु सीमा मुख्य तौर पर शामिल है। 

    • राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक, ओसीआई, पीआईओ और विदेशी उम्मीदवार सीयूईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए नियमों की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    • आयु सीमा: सीयूईटी परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

    • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • कक्षा 12 में अंक: उम्मीदवारों को कक्षा 12 या समकक्ष में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए। सीयूईटी के लिए आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल को केवल 45% अंक प्राप्त करने होंगे। प्रवेश के लिए आवश्यक अंक आवेदन किए गए विश्वविद्यालय के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

    Q: सीयूईटी एडमिशन के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं? (What documents are needed for CUET admission?)
    A:
    • वैध ईमेल आईडी और फेन नंबर
    • उम्मीदवार की हाल में खींची गई फोटो की स्कैन कॉपी 
    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
    • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • शुल्क भुगतान विवरण (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई)
    • कक्षा 10वीं और 12वीं मार्क्सशीट, प्रमाण पत्र की स्कैन प्रतियां
    • सीयूईटी 2025 एडमिट कार्ड की दो हार्ड कॉपी
    • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
    • स्व-घोषणा पत्र की एक प्रति
    Q: सीयूईटी परीक्षा 2025 के तहत सबसे अच्छा कॉलेज कौन सा है?
    A:

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्थान कुछ बेहतरीन कॉलेज हैं जो सीयूईटी रिजल्ट 2025 को स्वीकार करते हैं।

    Q: सीयूईटी 2025 के लिए उत्तीर्ण अंक क्या हैं?
    A:

    300-400 से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी 2025 में उत्तीर्ण माना जाता है।

    Q: सीयूईटी 2025 किस विश्वविद्यालय पर लागू होता है?
    A:

    45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों, 37 राज्य विश्वविद्यालयों, 32 डीम्ड विश्वविद्यालयों और 130 निजी संस्थानों सहित कुल 244 सीयूईटी भाग लेने वाले विश्वविद्यालय हैं जो 2025 में सीयूईटी प्रवेश स्कोर स्वीकार करते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    BITS LAT Application Date

    27 Aug'25 - 28 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Analytical Techniques in Biochemistry
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Advanced Constitutional Law
    Via National Law University, New Delhi
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     691 courses
    Edx
     613 courses
    Udemy
     505 courses
    Futurelearn
     346 courses
    Coursera
     313 courses
    NPTEL
     303 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to CUET UG

    On Question asked by student community

    Have a question related to CUET UG ?

    The CUET final answer key 2025 for physics was released on July 1 at cuet.nta.nic.in.

    You can visit this Careers360 link directly to download the 2025 Answer key for CUET UG Physics by clicking on this link , and start your preparations. Hope this helps!

    Hello Student

    You can click on the link below to get the complete list of CUET examination centres city-wise.

    To prepare for the CUET UG exam, it is important to understand that while it is based on the Class 12 NCERT curriculum, the CUET syllabus is structured very differently from the CBSE Board exams

    NTA has released the CUET UG 2026 application form on January 3 at cuet.nta.nic.in. Aspirants can fill and submit the CUET UG form 2026 till January 31. The candidates must provide their academic, personal, and contact information in the CUET UG 2026 application form. Prior to submission, it is important

    A mismatch in father's name on official documents (like 10th marksheet vs. Aadhaar) will not lead to an immediate rejection of CUET application form, but it can cause significant problems during the document verification stage at universities. The National Testing Agency provides a CUET UG correction window to fix such