Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड 2021 (DU Eligibility Criteria 2021) - योग्यता, आयु सीमा
    • लेख
    • दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड 2021 (DU Eligibility Criteria 2021) - योग्यता, आयु सीमा

    दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड 2021 (DU Eligibility Criteria 2021) - योग्यता, आयु सीमा

    #DU JAT
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 14 Apr 2021, 03:11 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    डीयू एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2021 - दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा डीयू 2021 पात्रता मानदंड को ऑनलाइन मोड में आधिकारिक विवरणिका के साथ जारी किया जाता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2021 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021 (DU Eligibility Criteria 2021) की जांच करनी चाहिए। डीयू 2021 पात्रता मानदंड में महत्वपूर्ण शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण शामिल हैं, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को डीयूईटी 2021 में उपस्थित होने के लिए पूरा करने की आवश्यकता होती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। डीयू 2021 पात्रता मानदंड के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदी के इस लेख को पूरा पढ़ें।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड 2021 - बुनियादी आवश्यकताएं

    उम्मीदवार नीचे दी गई डीयू 2021 पात्रता मानदंड (DU Eligibility Criteria 2021) में शामिल बुनियादी आवश्यकताओं की जांच कर सकते हैं

    • उम्मीदवारों को कक्षा 10 + 2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • बी. ए., बी.कॉम और बी.एससी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक कार्यक्रम के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों के साथ कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021 उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है।

    • दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित यूजी कार्यक्रमों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

    डीयू पात्रता मानदंड 2021

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम की दिल्ली यूनिवर्सिटी 2021 पात्रता मानदंड (DU Eligibility Criteria 2021) की जांच कर सकते हैं।

    कला स्ट्रीम के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड

    कोर्स /प्रोग्राम

    पात्रता मानदंड

    'बेस्ट ऑफ़ फोर' के लिए विषयों का संयोजन

    बी. ए. (ऑनर्स) English

    अंग्रेजी में 55% या उससे अधिक अंक

    1. अंग्रेजी में 55% अंक या उससे अधिक और निम्नलिखित में से किन्ही तीन सर्वश्रेष्ठ अन्य विषयों का कुल योग: सूची ए में किसी भी भाषा विषय (कोर / वैकल्पिक), अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, कानूनी अध्ययन, गणित, दर्शन, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र।

    2. सर्वश्रेष्ठ तीन के संयोजन में सूची बी से किसी अन्य विषय को शामिल करने से कुल विषय पर 1% की कटौती होगी, जिसमें अधिकतम 2% की कटौती होगी।

    3. सर्वश्रेष्ठ तीन के संयोजन में सूची ए और सूची बी में उनके अलावा किसी भी अन्य विषय को शामिल करने पर बेस्ट फोर से प्रति विषय 2.5% की कटौती होगी।

    बी. ए. (ऑनर्स) हिंदी

    हिंदी में 55% या उससे अधिक अंक

    1. हिंदी कोर / इलेक्टिव में 50% या उससे अधिक अंक और सूची ए और सूची बी से सर्वश्रेष्ठ तीन अन्य विषयों का संयोजन।

    2. सर्वश्रेष्ठ तीन के संयोजन में सूची ए और सूची बी में उनके अलावा किसी भी अन्य विषय को शामिल करने पर बेस्ट फोर प्रति विषय में 2.5% की कटौती होगी।

    बी. ए. (ऑनर्स) बांगला / पंजाबी / संस्कृत / उर्दू

    संबंधित विषय में कक्षा X या कक्षा XII में 40% या उससे अधिक अंक जिसमें प्रवेश लेना चाहते है।

    1. सूची ए से भी अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में 45% या उससे अधिक अंक और सूची ए और बी से सर्वश्रेष्ठ तीन अन्य विषयों का संयोजन।

    2. सर्वश्रेष्ठ तीन के लिस्ट A और लिस्ट B में दिए गए के अलावा किसी भी अन्य विषय को शामिल करने पर बेस्ट फोर के एग्रीगेट पर प्रति विषय 2.5% की कटौती होगी।

    बी. ए. (ऑनर्स) अरबी/ फ़ारसी

    अरबी / फारसी / उर्दू में दसवीं या बारहवीं कक्षा में 40% या उससे अधिक अंक

    1. सूची ए से अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में 45% या उससे अधिक अंकों का कुल एवं सूची ए और बी से सर्वश्रेष्ठ तीन अन्य विषयों का एक संयोजन।

    2.सूची ए और बी में दिए गए किसी भी विषय के अलावा अन्य सर्वश्रेष्ठ तीन में शामिल करने से बेस्ट फोर के एग्रीगेट पर प्रति विषय 2.5% की कटौती होगी

    बी. ए. (ऑनर्स) फ्रेंच / जर्मन / इतालवी / स्पेनिश


    1. सूची ए से एक भाषा में 45% अंक या उससे अधिक तथा सूची ए और बी से सर्वश्रेष्ठ तीन अन्य विषयों का संयोजन।

    2. बेस्ट तीन में सूची A और B में दिए गए के अलावा किसी भी अन्य विषय को शामिल करने से बेस्ट ऑफ़ फोर के एग्रीगेट में प्रति विषय 2.5% की कटौती होगी।

    बी. ए. (ऑनर्स) एप्लाइड मनोविज्ञान / भूगोल / इतिहास / राजनीति विज्ञान / सामाजिक कार्य / समाजशास्त्र / दर्शन / मनोविज्ञान


    1. सूची A1 में से अंग्रेजी या अनुसूचित भाषाओं में से किसी एक में 55% अंक या उससे अधिक , और सूची A और B के वैकल्पिक विषयों से सर्वश्रेष्ठ तीन अन्य विषयों का एक संयोजन।

    2. सर्वश्रेष्ठ तीन में से, ऊपर चुना गया, एक संबंधित विषय होना चाहिए जिसमें प्रवेश लेना चाहते हैं, जिसमें असफल रहने पर 1% की कटौती बेस्ट ऑफ़ फॉर के कुल से किया जाएगा। हालांकि, यह कटौती फिलॉसफी (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए लागू नहीं होगी।

    3.सूची A और B में दिए गए विषय के अलावा किसी भी अन्य विषय को शामिल करने से बेस्ट फोर के एग्रीगेट पर प्रति विषय 2.5% की कटौती होगी।

    बी. ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    योग्यता परीक्षा में आवेदक गणित विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए

    1.सूची ए 1 से किसी एक भाषा में 60% अंक या उससे अधिक , सूची ए और बी से अन्य तीन सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषयों का संयोजन।

    2. ऊपर चुने गए सर्वश्रेष्ठ दो में से, इकोनॉमिक्स को शामिल नहीं करने से बेस्ट फोर के एग्रीगेट पर 1% की कटौती होगी।

    3. सूची A और B में दिए गए विषय के अलावा किसी भी विषय को शामिल करने से बेस्ट फोर के एग्रीगेट पर प्रति विषय 2.5% की कटौती होगी।


    वाणिज्य स्ट्रीम के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड

    कोर्स

    अतिरिक्त पात्रता मानदंड

    बेस्ट ऑफ़ फोर विषयों का समायोजन

    बी.कॉम. (ऑनर्स)

    गणित / व्यावसायिक गणित में 50% या उससे अधिक अंक

    1. अंग्रेजी / हिंदी में 60% या उससे अधिक अंक और निम्नलिखित विषयों में से सर्वश्रेष्ठ तीन का संयोजन: गणित, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र और व्यावसायिक अध्ययन / वाणिज्य।

    2. सर्वश्रेष्ठ तीन के संयोजन में सूची बी के अलावा किसी भी विषय को शामिल करने से कुल विषय पर 1% की कटौती होगी, जिसमें अधिकतम 2% की कटौती होगी।

    3.सर्वश्रेष्ठ तीन के संयोजन में लिस्ट बी के अलावा किसी भी विषय को शामिल करने पर बेस्ट फोर के एग्रीगेट पर प्रति विषय से 2.5% की कटौती होगी।

    बी.कॉम.


    1. अंग्रेजी / हिंदी में 60% या उससे अधिक अंक और निम्नलिखित विषयों में से सर्वश्रेष्ठ तीन का एक संयोजन: गणित, लेखा, अर्थशास्त्र और व्यावसायिक अध्ययन / वाणिज्य।

    2. सर्वश्रेष्ठ तीन के संयोजन में सूची बी के अलावा किसी भी अन्य विषय को शामिल करने से कुल विषय पर 1% की कटौती होगी, जिसमें अधिकतम 2% की कटौती होगी।

    3. सर्वश्रेष्ठ तीन के संयोजन में सूची बी के अलावा किसी भी विषय को शामिल करने से बेस्ट ऑफ़ फोर से कुल मिलाकर प्रति विषय 2.5% की कटौती होगी।


    साइंस स्ट्रीम के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड (DU Eligibility Criteria 2021)

    कोर्स

    अतिरिक्त पात्रता मानदंड

    बेस्ट ऑफ़ फोर विषयों का समायोजन

    बी. एससी (ऑनर्स) कंप्यूटर विज्ञान

    गणित में 60% या उससे अधिक अंक

    अंग्रेजी, गणित और बेस्ट ऑफ़ टू विषय रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान / भौतिकी विज्ञान विषयों में 60% या उससे अधिक अंक होना चाहिए

    या

    अंग्रेजी, गणित और सूची बी से दो विषयों (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान / इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिसेज के अलावा) में कुल 60% या उससे अधिक अंक और साथ ही एग्रीगेट (कुल जोड़) में प्रति विषय 1% की कटौती के साथ

    बी. एससी (ऑनर्स) गणित / सांख्यिकी

    गणित में 60% या उससे अधिक अंक

    सूची ए 1, गणित और सूची बी से किसी भी दो विषयों से एक भाषा विषय में 60% या उससे अधिक कुल अंक।

    बी. एससी गणितीय विज्ञान

    गणित में 60% या उससे अधिक अंक

    सूची ए 1, गणित और सूची बी से किसी भी दो विषयों से एक भाषा विषय में 60% या उससे अधिक अंक।

    बी. एससी (ऑनर्स) मानव विज्ञान / जैविक विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / माइक्रोबायोलॉजी / जूलॉजी

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी / बायोकैमिस्ट्री / बायोटेक्नोलॉजी में 60% या उससे अधिक अंक।

    बी. एससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान / भौतिकी / बहुलक विज्ञान

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में 60% या उससे अधिक अंक।

    बी. एससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान में 60% या उससे अधिक अंक।

    बी. एससी (ऑनर्स) भूगर्भशास्त्र

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    फिजिक्स, केमिस्ट्री और निम्नलिखित विषयों में से किसी में भी 60% या उससे अधिक एग्रीगेट अंक : गणित, भूविज्ञान, जीवविज्ञान / जैव रसायन / जैव प्रौद्योगिकी, भूगोल

    बी. एससी (ऑनर्स) फ़ूड टेक्नोलॉजी

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव रसायन / जैव प्रद्यौगिकी / गणित में 60% या उससे अधिक एग्रीगेट अंक।

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव रसायन / जैव प्रद्यौगिकी / गणित में पास होने वाले आवेदकों के लिए कुल मिलाकर 2% का फायदा होगा।

    बी. एससी (ऑनर्स) जीव रसायन

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव रसायन / जैव प्रौद्योगिकी और गणित / भौतिकी में 60% या अधिक अंक।

    बी. एससी (ऑनर्स) जैव चिकित्सा विज्ञान

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / जैव रसायन / जैव प्रौद्योगिकी में 60% या उससे अधिक एग्रीगेट अंक।

    गणित में 60% या अधिक अंक वाले आवेदकों के लिए कुल 2% का लाभ।


    बी. एससी (ऑनर्स) गृह विज्ञान

    English में 50% या उससे अधिक अंक

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान / जैव रसायन / जैव प्रौद्योगिकी में 50% या उससे अधिक एग्रीगेट अंक।

    या

    निम्नलिखित में से अधिकतम दो विषयों के साथ कम से कम एक विषय का संयोजन: गणित / सूचना विज्ञान, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, वेब डिजाइनिंग, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र


    दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021 - ग्रेड का प्रतिशत में रूपांतरण

    यदि परिणाम ग्रेड के रूप में जारी किया जाता है, तो उम्मीदवार ग्रेड की जांच करने के लिए नीचे दी गई तालिका से उनके संबंधित प्रतिशत की जांच कर सकते हैं।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड - ग्रेड रूपांतरण

    ग्रेड

    न्यूनतम प्रतिशत

    ग्रेड

    रिजल्ट प्रतिशत

    1

    90

    A

    90

    2

    75

    B

    75

    3

    66

    C

    60

    4

    61

    D

    40

    5

    57

    E

    30

    6

    51

    F

    अनुत्तीर्ण

    7

    47



    8

    40



    9

    अनुत्तीर्ण




    डीयू पात्रता मानदंड 2021 - कैंब्रिज ग्रेड से मार्क्स स्कीम

    ग्रेड

    प्रतिशत मार्क रेंज

    कैम्ब्रिज ग्रेड के रूप में

    प्रतिशत मार्क रेंज

    *A

    90-100 (मिडपॉइन्ट 95)

    95

    95

    A

    80-89 (मिडपॉइन्ट 85)

    a

    80-100 (मिडपॉइन्ट 90)

    B

    70-79 (मिडपॉइन्ट 75)

    b

    70-79 (मिडपॉइन्ट 75)

    C

    60-69 (मिडपॉइन्ट 65)

    c

    60-69 (मिडपॉइन्ट 65)

    D

    50-59 (मिडपॉइन्ट 55)

    d

    50-59 (मिडपॉइन्ट 55)

    E

    40-49 (मिडपॉइन्ट 45)

    e

    40-49 (मिडपॉइन्ट 45)


    दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड - आईबी ग्रेड से मार्क्स स्कीम

    ग्रेड

    भारतीय समकक्ष अंक

    7

    96-100

    मिडपॉइन्ट 98

    6

    83-95

    मिडपॉइन्ट 89

    5

    70-82

    मिडपॉइन्ट 76

    4

    56-69

    मिडपॉइन्ट 62.5

    3

    41-55

    मिडपॉइन्ट 48

    2

    21-40

    मिडपॉइन्ट 30.5

    1

    1-20

    मिडपॉइन्ट 10.5

    दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021 - महत्वपूर्ण बिंदु

    • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले डीयू 2021 पात्रता मानदंड (DU Eligibility Criteria 2021) की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    • डीयू आवेदन पत्र 2021 केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है।

    • ग्रेड के रूपांतरण की प्रक्रिया सभी बोर्डों के लिए भिन्न होती है। इस प्रकार, उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले सभी कार्यक्रमों के लिए निर्दिष्ट न्यूनतम अंकों की पात्रता की जांच करनी होगी।

    GLA University Noida BBA Admissions 2026

    Highest CTC 60 LPA | 46000+ Alumni Network | 500+ Global Recruiters

    Navrachana University BBA Admissions 2026

    Ranked as the 3rd Best Private University in Gujarat by Education World

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा?
    A:

    नहीं, यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश मेरिट आधारित पद्धति (merit based method) से होगा।

    Q: क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी पात्रता मानदंड 2021 भी उम्मीदवारों की श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है?
    A:

    हां, उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय 2021 पात्रता मानदंड भिन्न होता है।

    Q: क्या डीयू पात्रता मानदंड 2021 हर कार्यक्रम के लिए अलग है?
    A:

    हाँ, डीयू 2021 पात्रता मानदंड कार्यक्रम (कोर्स) के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

    Q: क्या मुझे वास्तव में दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021 की जांच करने की आवश्यकता है?
    A:

    हां, आप दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता को पूरा करते है या नहीं, यह जानने के लिए आपको डीयू 2021 पात्रता मानदंड की जांच करनी होगी।

    Q: डीयू पात्रता मानदंड 2021 की सबसे बुनियादी आवश्यकता क्या है?
    A:

    दिल्ली यूनिवर्सिटी 2021 पात्रता मानदंड की सबसे बुनियादी आवश्यकता यह है कि उम्मीदवारों को कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    PESSAT Application Date

    5 Sep'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to DU JAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to DU JAT ?

    Hello,

    Yes, you can take the DU JAT even if you are a humanities student without math as your main subject. The DU JAT primarily tests your proficiency in Quantitative Ability, Reasoning and Analytical Ability, General English, and Business and General Awareness. While a background in mathematics may be helpful

    Hello Aspirant,Hope you are doing well

    Yes,Delhi University has scrapped the DU Joint Admission Test along with other entrance examinations which are conducted by the university for the admissions to the UG programmes. The scores of the CUET exams will be considered for the admissions to the BBA, BBE and

    Range can vary every year depending on the marks range and cut off as well as difficulty level of the paper .You can always work hard and try to secure a safe score so that you can get admission in this esteemed college.

    All the best!

    Hello Atul Singh,

    DU JAT 2022 Important dates are listed below (Tentative)

    **DU JAT 2022 Admit Card release: 4t h week of September, 2022

    **DU JAT 2022 Exam Date: Last week of September, 2022 to 1st week of October, 2022

    **DU JAT 2022 Answer Key: 2nd week of October, 2022