Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बीएड काउंसलिंग 2025 (Bihar BEd Counselling 2025 in Hindi) - काउंसलिंग राउंड 6 (16 सितंबर तक)
    • लेख
    • बिहार बीएड काउंसलिंग 2025 (Bihar BEd Counselling 2025 in Hindi) - काउंसलिंग राउंड 6 (16 सितंबर तक)

    बिहार बीएड काउंसलिंग 2025 (Bihar BEd Counselling 2025 in Hindi) - काउंसलिंग राउंड 6 (16 सितंबर तक)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Dec 2025, 10:28 AM IST

    बिहार बीएड काउंसलिंग 2025 (Bihar BEd counselling 2025 in hindi) - ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) द्वारा बीएड एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। फाइनल राउंड एडमिशन के लिए ए. एन. कॉलेज, पटना और एमडीडीएम कॉलेज के लिए बिहार बीएड आवंटन 30 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा 13 से 18 अक्टूबर तक ए.एन. कॉलेज, पटना और एमडीडीएम कॉलेज के लिए बिहार बीएड चॉइस फिलिंग की तिथि निर्धारित की गई थी। इससे पहले, आधिकारिक वेबसाइट पर 13 और 14 अक्टूबर को बिहार बीएड 2025 फाइनल राउंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना एलएनएमयू अलॉटमेंट लेटर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। स्पॉट राउंड एडमिशन की प्रक्रिया 18 से 20 सितंबर तक चली।

    बिहार बीएड काउंसलिंग 2025 (Bihar BEd Counselling 2025 in Hindi) - काउंसलिंग राउंड 6 (16 सितंबर तक)
    बिहार बीएड काउंसलिंग 2025

    एलएनएमयू द्वारा बिहार बीएड फाइनल राउंड एडमिशन के लिए जारी सूचना देखें -

    1760506739796

    बीएड संस्थानों में बची सीटों के लिए 18 से 20 सितंबर तक स्पॉट राउंड का आयोजन हुआ था। इससे पहले बिहार बीएड एडमिशन राउंड 6 की प्रक्रिया 11 से 16 सितंबर तक चली। 10 सितंबर को बिहार बीएड एडमिशन राउंड 6 के लिए रिक्त सीटों की सूची biharcetbed-Inmu.in पर जारी की गई। बिहार बीएड के लिए योग्य उम्मीदवार 11 से 12 सितंबर 2025 तक रिक्त सीट वाले कॉलेज के नाम का प्रीफरेंस देकर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते थे। बिहार बीएड छठी आवंटन सूची का प्रकाशन 13 सितंबर को हुआ। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की तिथि 16 सितंबर 2025 तक थी। शेष प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पर्ची के साथ आवंटित कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी थी।

    बिहार बीएड एडमिशन स्पॉट राउंड शेड्यूल -

    1760506792292

    बिहार बीएड पांचवीं आवंटन सह मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को जारी की गई। खाली बची सीटों के लिए बिहार बीएड पांचवीं मेरिट सूची 2025 में चयनित उम्मीदवार आंशिक शुल्क का भुगतान 3, 4, 8 और 9 सितंबर को कर सकते थे। बिहार बीएड चौथी सीट आवंटन सूची (Biahr B.Ed. allotment list 4 in hindi) 27 अगस्त को जारी की गई। चयनित उम्मीदवार 28 अगस्त से एक सितंबर तकआंशिक शुल्क 3000 रुपये का भुगतान कर एडमिशन ले सकते थे।

    बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 4 के लिए 22 अगस्त 2025 को शेड्यूल जारी हुआ था। शेड्यूल के साथ बिहार बीएड रिक्त सीट मैट्रिक्स (Bihar BEd vacant seat matrix in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय द्वारा 23 से 25 अगस्त, 2025 तक कॉलेजों की अपनी प्राथमिकताओं को बदलने की सुविधा आधिकारिक पोर्टल पर दी गई। अपंजीकृत उम्मीदवारों के लिए भी फीस भुगतान कर विक्ल चुनने की सुविधा दी गई थी। उम्मीदवार अधिकतम दो कॉलेजों का चुनाव कर सकते थे। एलएनएमयू द्वारा 13 जून 2025 को बीएड सीईटी में सफल उम्मीदवारों के लिए बिहार बीएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया था।
    ये भी पढ़ें - यूपी बीएड जेईई - परीक्षा, परिणाम, मेरिट, एडमिशन

    बिहार बीएड 2025 के लिए राउंड 3 के लिए कॉलेज आवंटन लिस्ट 7 अगस्त को जारी किया गया। तीसरे राउंड की बीएड एडमिशन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हुई। चयनित उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में सीट कंफर्मेशन के लिए 3000 रुपये फीस जमा करने की तिथि 8 से 19 अगस्त 2025 थी। प्राधिकरण द्वारा एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 8 से 20 अगस्त तक का समय दिया गया । काउंसलिंग राउंड 3 की प्रक्रिया 20 अगस्त को समाप्त हुई थी। काउंसलिंग राउंड 2 की प्रक्रिया 21 जुलाई से 2 अगस्त तक और राउंड 1 की प्रक्रिया 5 से 17 जुलाई तक चली।

    राउंड 2 के तहत आवंटित संस्थान में एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि 21 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक थी। चयनित उम्मीदवारों को सीट कंफर्मेशन के लिए 3000 रुपये फीस जमा करने की सुविधा 21 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक दी गई थी। प्राधिकरण द्वारा बीएड एडमिशन राउंड 2 कटऑफ के साथ कॉलेज-वार राउंड 2 एलोकेशन लिस्ट 29 जुलाई को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर नीचे दिए लिंक के माध्यम से सीईटी बिहार बीएड एडमिशन राउंड 2 ओपनिंग और क्लोजिंग रेंक के साथ कॉलेज एलोकेशन लिस्ट देख सकते हैं।

    एलएनएमयू ने 4 जुलाई को बिहार बीएड 2025 राउंड 1 सीट आवंटन जारी किया था। बिहार बीएड एडमिशन राउंड 1 की प्रक्रिया 17 जुलाई को समाप्त हो गई। हालांकि पहले राउंड 1 के लिए चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों का सत्यापन कर एडमिशन लेने की तिथि 5 से 16 जुलाई तक थी जिसे बाद में एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया।
    राउंड 1 बिहार बीएड सीट आवंटन लिस्ट डाउनलोड करें

    बिहार बीएड सीईटी राउड 1 सीट आवंटन की पुष्टि के लिए सीट कंफर्मेशन फीस (3000 रुपये) जमा करने की तिथि 5 से 15 जुलाई तक थी। बिहार बीएड थर्ड आवंटन लिस्ट 7 अगस्त को जारी होगी। उम्मीदवार बिना किसी क्रेडेंशियल का उपयोग किए आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in से राउंड 1 बिहार बीएड सीट आवंटन लिस्ट (Round 1 Bihar BEd 2025 seat allotment list in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिहार बीएड सीईटी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए बिहार बीएड सीईटी 2025 में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर 16 से 29 जून तक बिहार बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। एलएनएमयू द्वारा बीएड एडमिशन के लिए आयोजित हो रहे काउंसलिंग के लिए गाइडलाइन भी जारी किया गया है।

    एलएनएमयू विश्वविद्यालय बिहार के टॉप बीएड कॉलेजों (top B.Ed colleges in Bihar) में बीएड कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए हर साल बिहार सीईटी बीएड 2025 (Bihar CET BEd 2025 in hindi) आयोजित करता है। बिहार बीएड सीईटी 2025 का आयोजन 28 मई 2025 को हुआ और बिहार बीएड परिणाम 9 जून को जारी किया गया। इसके बाद 13 जून को, बीएड एडमिशन काउंसलिंग शेड्यूल biharcetbed-lnmu.in पर जारी किया गया। बिहार बीएड एडमिशन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, प्रक्रिया, मुख्य तिथियां, काउंसलिंग शेड्यूल आदि की जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ें।

    एलएनएमयू द्वारा 13 जून 2025 को बीएड में एडमिशन के लिए बीएड सीईटी में सफल उम्मीदवारों के लिए बिहार बीएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया। बिहार बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से पहले, उम्मीदवारों को बिहार बीएड काउंसलिंग शुल्क (Bihar B.Ed counselling fee in hindi) की जांच करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होता है।

    बीएड काउंसलिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और यह Non-refundable होगा। बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग पंजीकरण 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 1,000 रुपए और एससी/एसटी व ईबीसी/बीसी/महिला/ईडब्ल्यूएस/अन्य को क्रमश: 500 रुपए एवं 750 रुपए शुल्क देना होगा। बिहार बीएड कट ऑफ अंक 2025 के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    प्राधिकरण द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट को कॉलेज/ संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता का चयन करना होगा। ध्यान रखें कि कॉलेजों/संस्थानों का चयन और वरीयता विकल्प एक बार ही भर सकते हैं और काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार को संस्थान में सीट आवंटित हो गया तो आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में उसे शामिल नहीं किया जाएगा।

    बिहार बीएड काउंसलिंग तिथियां 2025 (Bihar B.Ed Counselling Dates 2025 in Hindi)

    बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया। एलएनएमयू ने 9 जून को बिहार बीएड परिणाम 2025 (Bihar BEd result 2025 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया था। 16 जून से बिहार बीएड सीईटी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में उपलब्ध करा दिए गए हैं। बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जून तय की गई है।
    यह भी पढ़ें: इग्नू बीएड प्रवेश 2025

    बिहार बीएड काउंसलिंग शेड्यूल 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar BEd Counselling Schedule 2025 - important dates)

    नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

    कार्यक्रम

    तिथियां

    कॉलेज/संस्थानों के विकल्प और वरीयता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

    16 जून - 29 जून, 2025

    प्रथम चरण (राउंड 1) के कॉलेज सीट आवंटन का प्रदर्शन

    4 जुलाई, 2025

    राउंड 1 के लिए सीट कंफर्मेशन फीस 3000 रुपए जमा करने की तिथि

    5 जुलाई - 15 जुलाई, 2025

    संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और राउंड 1 एडमिशन

    5 - 16 जुलाई, 2025
    5-17 जुलाई 2025

    राउंड 2 सीट आवंटन लिस्ट का प्रकाशन
    19 जुलाई 2025

    राउंड 2 के लिए सीट कंफर्मेशन फीस 3000 रुपए जमा करने की तिथि

    21 जुलाई से 1 अगस्त 2025

    संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और राउंड 2 एडमिशन

    21 जुलाई से 2 अगस्त 2025
    राउंड 3 सीट आवंटन लिस्ट का प्रकाशन
    7 अगस्त 2025

    राउंड 3 के लिए सीट कंफर्मेशन फीस 3000 रुपए जमा करने की तिथि

    8-19 अगस्त 2025

    संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन

    8-20 अगस्त 2025
    बिहार बीएड राउंड 4 सीट मैट्रिक्स
    22 अगस्त 2025
    बिहार बीएड राउंड 4 सीट आवंटन लिस्ट का प्रकाशन
    27 अगस्त 2025

    संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन

    28 अगस्त से 1 सितंबर 2025
    बिहार बीएड राउंड 5 सीट आवंटन
    2 सितंबर 2025

    बिहार बीएड राउंड 5 शुल्क भुगतान

    3, 4, 8 और 9 सितंबर 2025
    राउंड 6 के लिए रिक्त सीटों की सूची10 सितंबर 2025
    चॉइस फिलिंग11 - 12 सितंबर 2025
    रीउंड 6 सीट आवंटन लिस्ट13, 15 और 16 सितंबर 2025
    स्पॉट राउंड18 - 20 सितंबर 2025
    फाइनल राउंड के लिए रिक्ट सीटों की सूची10 अक्टूबर, 2025
    चॉइस फिलिंग11 - 12 अक्टूबर, 2025
    फाइनल राउंड सीट आवंटन13 और 14 अक्टूबर, 2025
    SIGMA University BA Admissions 2026

    5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package

    MLRITM B.Tech Admissions 2026

    UGC & AICTE Approved | Affiliated to JNTUH & accredited by NAAC with 'A' Grade | Highest Package: 26 Lakhs


    बिहार बीएड काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ये अंक श्रेणी के अनुसार निर्धारित किए गए हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 42 अंक (35%), जबकि ओबीसी, ईबीसी, एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 36 अंक (30%) निर्धारित हैं।

    बिहार बीएड न्यूनतम योग्यता अंक 2025 (Bihar BEd Minimum Qualifying Marks 2025 in hindi)

    बिहार बीएड प्रवेश (Bihar BEd admission in hindi) के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए योग्यता अंक एलएनएमयू द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निर्धारित योग्यता अंक या उससे अधिक स्कोर करना चाहिए। बिहार बीएड पेपर (Bihar BEd paper in hindi) 120 अंक का होता है। नीचे दी गई तालिका में बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 (Bihar BEd entrance exam in hindi) के लिए विभिन्न श्रेणियों के योग्यता अंक और प्रतिशत शामिल हैं।

    बिहार बीएड 2025 न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक और प्रतिशत (Bihar BEd 2025 Minimum Qualifying Percentage)

    श्रेणी

    बीएड योग्यता अंक (BEd Qualifying Marks)

    योग्यता प्रतिशत (Qualifying Percentage)

    अनारक्षित

    42

    35%

    एससी/एसटी/बीसी/ईबीसी/डब्ल्यूबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग

    36

    30%

    बिहार बीएड काउंसलिंग के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Documents required for Bihar B.Ed 2025 Counselling)

    • चार पासपोर्ट साइज फोटो (Four passport size photographs)

    • बिहार बीएड एडमिट कार्ड (Bihar BEd admit card)

    • बिहार बीएड स्कोर कार्ड (Bihar BEd scorecard)

    • कॉलेज आवंटन सह शुल्क भुगतान रसीद (College allotment cum fee payment receipt)

    • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (Class 10th marksheet and certificate)

    • कक्षा 12वीं की मार्कशीट (Class 12th marksheet)

    • स्नातक या समकक्ष प्रमाण पत्र (Graduation or equivalent certificate)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to LNMU Darbhanga

    On Question asked by student community

    Have a question related to LNMU Darbhanga ?

    Hello,

    Yes Lalit narayan mithila university darbhanga bihar provides hostel facility for girls and boys. The boys have separate hostel and girls hostel is separate. There are many other facilities provided by this college. Please click the below link to know more about this college

    https://www.careers360.com/university/lalit-narayan-mithila-university-darbhanga